Trending News

यूपी राज्यसभा चुनाव में बीजेपी का बड़ा दांव, 8 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी; संतोष गंगवार की बेटी श्रुति को भी टिकट

  • धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा समेत आठ नामों पर बीजेपी ने लगाया दांव
  • 16 अक्टूबर को यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के लिए होगा चुनाव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। बीजेपी ने यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 8 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी की सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की बेटी श्रुति गंगवार को भी जगह दी गई है।

बीजेपी की ओर से जारी सूची में धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, श्रीप्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडे, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार के नाम शामिल हैं।

बीजेपी के 8 उम्मीदवार कौन-कौन?

राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जिन आठ नेताओं को मैदान में उतारा है, उनमें संगठन से जुड़े चेहरों के साथ नए नाम भी शामिल हैं। धर्मपाल सिंह पार्टी संगठन में अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं, जबकि राधाकांत ओझा इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता हैं।

वहीं श्रुति गंगवार का नाम सामने आने के बाद संतोष गंगवार परिवार एक बार फिर राजनीतिक चर्चा के केंद्र में आ गया है।

16 अक्टूबर को होगा राज्यसभा चुनाव

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होना है। नामांकन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों के साथ चुनावी समीकरण साधने में जुटे हैं।

बीजेपी ने फिलहाल आठ उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। वहीं समाजवादी पार्टी पहले ही रामगोपाल यादव और धनराज नाथवानी को उम्मीदवार बना चुकी है। ऐसे में यूपी का राज्यसभा चुनाव अब दिलचस्प राजनीतिक मुकाबले की ओर बढ़ रहा है।

BJP Rajya Sabha Candidate List: पूरी लिस्ट

  1. धर्मपाल सिंह
  2. राधाकांत ओझा
  3. श्रीप्रकाश पाल
  4. विद्यासागर सोनकर
  5. गोपी कृष्ण पांडे
  6. प्रियंका सिंह रावत
  7. राम प्रताप सिंह चौहान
  8. श्रुति गंगवार
news desk

Recent Posts

चिकित्सा नोबेल पुरस्कार 2026 का ऐलान: ऑप्टोजेनेटिक्स की खोज करने वाले वैज्ञानिकों ने रचा इतिहास

विज्ञान की दुनिया से एक क्रांतिकारी खुलासा सामने आया है, जिसने मस्तिष्क के रहस्यों से…

3 hours ago

लखनऊ स्नातक सीट से विजय कुमार ‘बंधु’ और कांति सिंह ने किया नामांकन, पुरानी पेंशन बहाली से लेकर रोजगार तक रहेंगे मुद्दे

लखनऊ। लखनऊ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन का दौर जारी…

3 hours ago

Rajpal Yadav: 2 करोड़ के वादे के बदले 50 लाख का ड्राफ्ट, सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव को लगाई कड़ी फटकार

सात चेक बाउंस मामलों में राहत की शर्त पूरी न करने पर कोर्ट नाराज, जज…

3 hours ago

‘यह सीधे तौर पर यौन उत्पीड़न है…’ फेक AI वीडियो पर फूटा जान्हवी कपूर का गुस्सा, समर्थन में उतरे बॉलीवुड-टॉलीवुड के दिग्गज

बॉलीवुड की खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों किसी फिल्म की शूटिंग को…

4 hours ago

राष्ट्रीय फिनस्विमिंग : UP की गायत्री और अमर का गोल्डन डबल,चैंपियनशिप में पांच स्वर्ण समेत जीते 14 पदक

लखनऊ। पुणे में हुई छठी राष्ट्रीय फिनस्विमिंग एवं अण्डरवाटर चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम…

5 hours ago

165W आउटपुट और 120W बिल्ट-इन केबल: जानें क्यों खास है Xiaomi का यह नया पावर बैंक

आजकल के डिजिटल दौर में सिर्फ फोन की बैटरी खत्म होना ही अकेली सिरदर्दी नहीं…

5 hours ago