खेल

राष्ट्रीय फिनस्विमिंग : UP की गायत्री और अमर का गोल्डन डबल,चैंपियनशिप में पांच स्वर्ण समेत जीते 14 पदक

लखनऊ। पुणे में हुई छठी राष्ट्रीय फिनस्विमिंग एवं अण्डरवाटर चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम शानदार प्रदर्शन कर सोमवार को लौट आई है।

राज्य टीम के अमर अवस्थी और गायत्री ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नये रिकार्ड बनाते हुए दो-दो स्वर्ण पदक जीते। वहीं अभिषेक ने भी नये रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। राज्य टीम ने पांच स्वर्ण, दो रजत और सात कंस्य पदकों के साथ कुल 14 पदक जीते। उत्तर प्रदेश फिनस्विमिंग एसोसिएशन के महासचिव नरेंद्र सिंह चौहान ने पूरे दल को सफलता के लिए बधाई दी है।

नरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश के 20 पुरष और 11 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। यह चैंपियनशिप तीन अक्टूबर को समाप्त हुई।

उत्तर प्रदेश के अमर अवस्थी ने वी-0 वर्ग की 50 मीटर सरपेस और 50 मीटर एपीनिया में नए रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक जीते। वहीं गायत्री ने सीनियर-सी वर्ग में कमाल का प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर सरफेस और 100 मीटर अपीनिया में नए कीर्तिमान के साथ स्वर्ण अपने नाम किए। अभिषेक ने सीनियर-ए वर्ग की 50 मीटर एपीनिया स्पर्धा में नए कीर्तिमान के साथ स्वर्ण पदक जीता।

इनके असाला गायत्री ने 100 मीटर सरफेस में रजत और 100 मीटर सरफेस में कांस्य पदक जीते। वहीं राम बहादुर ने 50 मीटर सरफेस में रजत और एक अन्य वर्ग में सनुज श्रीवास्तव ने इसी स्पर्धा में रजत पदक जीते।


इनके अलावा आरवी सिंह ने रजत, सनुज श्रीवास्तव, रुद्राक्षी राठौर और इनाया ने भी कांस्य पदक जीते। 4 गुणा 100 मीटरे रिले में भी उत्तर प्रदेश की टीम ने कांस्य पदक जीता। राज्य टीम के रुपा चौरसिया, प्रवीन राय, सतीश यादव और विनय बोस सहयोगी स्टाफ के सदस्य थे।

news desk

Recent Posts

चिकित्सा नोबेल पुरस्कार 2026 का ऐलान: ऑप्टोजेनेटिक्स की खोज करने वाले वैज्ञानिकों ने रचा इतिहास

विज्ञान की दुनिया से एक क्रांतिकारी खुलासा सामने आया है, जिसने मस्तिष्क के रहस्यों से…

3 hours ago

लखनऊ स्नातक सीट से विजय कुमार ‘बंधु’ और कांति सिंह ने किया नामांकन, पुरानी पेंशन बहाली से लेकर रोजगार तक रहेंगे मुद्दे

लखनऊ। लखनऊ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन का दौर जारी…

3 hours ago

Rajpal Yadav: 2 करोड़ के वादे के बदले 50 लाख का ड्राफ्ट, सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव को लगाई कड़ी फटकार

सात चेक बाउंस मामलों में राहत की शर्त पूरी न करने पर कोर्ट नाराज, जज…

3 hours ago

यूपी राज्यसभा चुनाव में बीजेपी का बड़ा दांव, 8 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी; संतोष गंगवार की बेटी श्रुति को भी टिकट

धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा समेत आठ नामों पर बीजेपी ने लगाया दांव 16 अक्टूबर को…

4 hours ago

‘यह सीधे तौर पर यौन उत्पीड़न है…’ फेक AI वीडियो पर फूटा जान्हवी कपूर का गुस्सा, समर्थन में उतरे बॉलीवुड-टॉलीवुड के दिग्गज

बॉलीवुड की खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों किसी फिल्म की शूटिंग को…

4 hours ago

165W आउटपुट और 120W बिल्ट-इन केबल: जानें क्यों खास है Xiaomi का यह नया पावर बैंक

आजकल के डिजिटल दौर में सिर्फ फोन की बैटरी खत्म होना ही अकेली सिरदर्दी नहीं…

5 hours ago