Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: भारत में जन्म, नीदरलैंड में परवरिश! पहले बनीं दोस्त, फिर हुआ DNA… टेस्ट के बाद सामने आई जिंदगी की सबसे बड़ी सच्चाई..
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > भारत में जन्म, नीदरलैंड में परवरिश! पहले बनीं दोस्त, फिर हुआ DNA… टेस्ट के बाद सामने आई जिंदगी की सबसे बड़ी सच्चाई..
Trending Newsअन्य

भारत में जन्म, नीदरलैंड में परवरिश! पहले बनीं दोस्त, फिर हुआ DNA… टेस्ट के बाद सामने आई जिंदगी की सबसे बड़ी सच्चाई..

news desk
Last updated: August 14, 2026 2:10 pm
news desk
Share
SHARE

कुंभ में बिछड़े भाई-बहनों के मिलने की कहानियां आपने फिल्मों में तो खूब देखी होंगी। लेकिन सोचिए, अगर पर्दे पर दिखाई जाने वाली ऐसी कहानी असल जिंदगी में सच हो जाए तो क्या होगा! ऐसी ही एक कहानी है भारत में जन्मी दो बहनों की “मीना गेलटिंक” और “मिनल टिजसेन” की। करीब 40 साल पहले दोनों को नीदरलैंड के दो अलग-अलग परिवारों ने गोद लिया था। दोनों अलग-अलग जिंदगी जीती रहीं, लेकिन किस्मत ने उन्हें 30 साल बाद फिर मिलाया। दिलचस्प बात ये है कि जिस लड़की से मिनल टिजसेन की मुलाकात कभी एक गोद लिए गए बच्चों के सम्मेलन में हुई थी, DNA टेस्ट ने उसी को उसकी सगी बहन साबित कर दिया।

Contents
क्या है मिनल और मीना की कहानी?कैसे मिलीं दोनों बहनें?DNA टेस्ट ने खोला रिश्ते का राजDNA रिपोर्ट के बाद कब मिलीं दोनों बहनें?

क्या है मिनल और मीना की कहानी?

यह कहानी मीना गेलटिंक और मिनल टिजसेन की है। दोनों बहनों का जन्म भारत के एक परिवार में हुआ था, लेकिन किसी वजह से उन्हें अनाथालय में छोड़ दिया गया। इसके बाद नीदरलैंड के दो अलग-अलग परिवारों ने उन्हें गोद ले लिया। दोनों बहनों की परवरिश नीदरलैंड में अलग-अलग परिवारों में हुई। उन्हें अलग-अलग सरनेम मिले हालांकि उनके भारतीय नाम मीना और मिनल ही रहे, जो शायद उनके बायोलॉजिकल माता-पिता या अनाथालाय द्वारा दिए गए थे। बचपन से करीब 10 साल की उम्र तक दोनों अपने-अपने डच परिवारों के साथ नार्मल जिंदगी जीती रहीं। उस वक्त शायद उन्हें इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि दुनिया के किसी कोने में उनकी अपनी सगी बहन भी मौजूद है।

कैसे मिलीं दोनों बहनें?

साल 1996 में नीदरलैंड में गोद लिए गए बच्चों का एक सम्मेलन आयोजित हुआ। मीना और मिनल भी अपने-अपने परिवारों के साथ इस सम्मेलन में पहुंचीं। जहां दोनों पहली बार मिलीं। बातचीत के दौरान उन्हें पता चला कि दोनों का जन्म भारत में हुआ था और उन्हें भारत से ही गोद लिया गया था। दोनों ने खूब बातचीत की और एक-दूसरे के साथ समय बिताया। इसके बाद दोनों अपने-अपने घर लौट गईं, लेकिन इस मुलाकात ने उनके मन में एक अलग तरह का खालीपन छोड़ दिया। कुछ समय तक दोनों फोन और चिट्ठियों के जरिए कॉन्टैक्ट में रहीं, लेकिन जिंदगी की हलचल के बीच धीरे-धीरे उनका संपर्क टूट गया जिसके बाद वो दोनों करीब 15 साल तक एक-दूसरे से दूर रहीं।

DNA टेस्ट ने खोला रिश्ते का राज

अप्रैल 2026 में मिनल ने अचानक My Heritage का DNA टेस्ट कराया। जब फोन पर टेस्ट का रिजल्ट आया, तो वह हैरान रह गईं। रिपोर्ट में उन्हें एक ऐसा मैच दिखाई दिया, जिसने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी। रिपोर्ट में लिखा था- “Sister”, यानी बहन। और उस बहन का नाम था मीना।
पहले तो मिनल को यकीन ही नहीं हुआ। जिस लड़की से वह सालों पहले एक सम्मेलन में दोस्त की तरह मिली थी असल में वही उसकी सगी बहन निकली। मिनल ने इन रिपोर्टस को कन्फर्म करने के लिए सोशल मीडिया पर मीना को खोजना शुरू किया। तस्वीरें देखते ही उन्हें यकीन होने लगा कि यह वही मीना है। सच्चाई सामने आते ही मिनल ने तुरंत अपनी बहन से संपर्क किया।

DNA रिपोर्ट के बाद कब मिलीं दोनों बहनें?

DNA रिपोर्टस के बाद 11 अगस्त को दोनों बहने नीदरलैंड्स में मिली। लेकिन इस बार एक-दूसरे से दोस्त की तरह नहीं, बल्कि सगी बहनों के रूप में। दोनों ने एक-दूसरे को भावुक होकर गले लगाया, और घंटों बातें कीं। जिसके बाद दोनों ने पहली बार बहनों के रूप में साथ में सेल्फी ली। उनके लिए यह मुलाकात सिर्फ खुशी का पल नहीं था, बल्कि उन्हें ऐसा लगा जैसे जिंदगी की एक अधूरी पहेली का सबसे जरूरी टुकड़ा मिल गया हो। आज मिनल फ्रांस में अपने पार्टनर और दो बेटों के साथ रहती हैं, जबकि मीना तीन बच्चों की मां हैं। दोनों अब रोज घंटों बात करती हैं, एक-दूसरे को मैसेजस करती हैं और उन सालों के खालीपन को भरने की कोशिश कर रही हैं, जो उन्होंने एक-दूसरे से दूर रहकर बिताए।

कहने को तो यह कहानी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं लगती है। इसमें वही सस्पेंस, ट्विस्ट और इमोशन है, जो किसी फिल्म की कहानी को यादगार बनाता है। फर्क सिर्फ इतना है कि मीना और मिनल की कहानी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं, बल्कि असल जिंदगी की सच्ची कहानी है।दोनों बहनों ने शायद सपने में भी नहीं सोचा होगा कि दुनिया में कहीं उनकी कोई सगी बहन मौजूद है। एक-दूसरे को दोबारा पाने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि कुछ रिश्ते वक्त और दूरी से नहीं, बल्कि किस्मत से जुड़े होते हैं।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: AdoptedSisters, AdoptionStory, DNA, DNATest, EmotionalStory, FamilyReunion, India, IndianPressHouse, indianpresshouse news, IndianStory, IndiaToNetherlands, LongLostSisters, MeenaGeltink, Netherlands, RealLifeStory, SiblingReunion, SistersReunited, SisterStory, Trending News, TrueStory
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article 6,000 करोड़ का ड्रग माफिया वीरेंद्र बसोया दुबई से डिपोर्ट: अमित शाह बोले- ‘कहीं भी छुप जाएं, भारतीय कानून से नहीं बचेंगे’
Next Article Awarapan 2 Public Review: ‘अक्खा बॉलीवुड एक तरफ, इमरान हाशमी एक तरफ’, थिएटर से निकले दर्शकों ने ‘शिवम पंडित’ पर लुटाया प्यार

फीचर

View More

छोटे कद में छिपा था फैसलों का बड़ा दम! लाल बहादुर शास्त्री ने इस्तीफे से लेकर 1965 की जंग तक ऐसे फैसले लिए, जिन्हें देखकर बड़े-बड़े नेता भी रह गए हैरान

नई दिल्ली: लाल बहादुर शास्त्री का सार्वजनिक जीवन सादगी, नैतिकता और दृढ़ फैसलों की मिसाल रहा। मंत्री से लेकर प्रधानमंत्री…

By vineet verma 8 Min Read

बाघ सामने आने से पहले बदल जाता है जंगल का मिजाज! जानवरों की आवाज और पगमार्क समेत ये संकेत खोल देते हैं टाइगर की मौजूदगी का राज

नई दिल्ली: जंगल सफारी में बाघ की एक झलक पाने की चाह…

6 Min Read

मणिपुर में क्यों नहीं थम रहा हिंसा का दौर? जमीन, ST दर्जा और राजनीतिक वर्चस्व ने कैसे बढ़ाई मैतेई-कुकी-नगा के बीच दूरी

मणिपुर में जारी जातीय तनाव को समझने के लिए सिर्फ मौजूदा हिंसा…

6 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

Asian Games 2026: आखिरी 15 सेकंड में पलटा पूरा मैच, सुजीत कलकल ने ऐसे जीता रेसलिंग में गोल्ड

भारत के युवा पहलवान सुजीत कलकल ने एशियन गेम्स 2026 में ऐसा प्रदर्शन किया, जिसे लंबे समय तक याद किया…

4 Min Read
EntertainmentTrending News

बॉक्स-ऑफिस पर अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने की शानदार ओपनिंग… पहले ही दिन कर डाली करोड़ों की कमाई!

अजय देवगन की सबसे सस्पेंसफुल और मोस्ट अवेटेड फ्रेंचाइजी फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' आखिरकार आज सिनेमाघरों में रिलीज होते…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

राज्यसभा में बढ़ी करोड़पतियों की ताकत? 12 साल में ₹100 करोड़ क्लब 4 से बढ़कर 31, जानें किसके पास कितनी संपत्ति

राज्यसभा को संसद का उच्च सदन कहा जाता है और यहां पहुंचने वाले सांसद देश की राजनीति के साथ-साथ अलग-अलग…

6 Min Read
Trending Newsसियासी

राज्यसभा चुनाव से पहले अखिलेश का ‘मिशन मिलन’, क्या 2027 से पहले पुराने रिश्ते फिर जोड़ रही सपा?

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर होने वाला चुनाव अब सिर्फ सीटों के गणित तक सीमित नहीं रह…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?