Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: मिड-टर्म चुनाव से पहले ट्रम्प का बड़ा यू-टर्न: रूस से 30 लाख टन डीजल खरीदने का किया ऐलान!
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > मिड-टर्म चुनाव से पहले ट्रम्प का बड़ा यू-टर्न: रूस से 30 लाख टन डीजल खरीदने का किया ऐलान!
Trending Newsवर्ल्ड

मिड-टर्म चुनाव से पहले ट्रम्प का बड़ा यू-टर्न: रूस से 30 लाख टन डीजल खरीदने का किया ऐलान!

Shivani Kalani
Last updated: October 10, 2026 11:05 am
Shivani Kalani
Share
SHARE

18 सितंबर 2026 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ लगाने की चेतावनी दी थी। मकसद था रूस पर दबाव बनाना, लेकिन अब एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने ट्रंप की रणनीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।  वहीं अब अमेरिका ने रूस से 30 लाख टन डीजल खरीदने की बड़ी डील का ऐलान किया है। लेकिन अब सवाल यह है कि आखिर रूस पर सख्ती दिखाने वाले ट्रंप उसी से तेल क्यों खरीद रहे हैं?

Contents
ट्रुथ सोशल पर ट्रम्प का सनसनीखेज ऐलानअपने ही देश में घिरे ट्रम्प, अमेरिकी सीनेटर ने बताया ‘शर्मनाक‘वोलोडिमिर जेलेंस्की का तीखा हमला: “यह युद्ध में निवेश करने जैसा”

ट्रुथ सोशल पर ट्रम्प का सनसनीखेज ऐलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट कर इस ऐतिहासिक सौदे की जानकारी दी। ट्रम्प ने बताया कि अमेरिका आने वाले दिनों में रूस से कुल 30 लाख टन डीजल खरीदेगा।

तय योजना के मुताबिक:

  • तत्काल आपूर्ति: रूस तुरंत अमेरिका को 3 लाख टन डीजल सप्लाई करेगा।
  • नवंबर-दिसंबर: 5 लाख टन डीजल की अगली खेप पहुंचेगी।
  • अप्रैल 2027 तक: कुल 30 लाख टन डीजल की पूरी आपूर्ति कर दी जाएगी।

इस डील के साथ ही अमेरिका ने रूस पर तेल बिक्री को लेकर लगाई गई तमाम पाबंदियों को भी हटा दिया है।

अपने ही देश में घिरे ट्रम्प, अमेरिकी सीनेटर ने बताया ‘शर्मनाक‘

पुतिन को टैरिफ की धमकी देने के ठीक बाद हुई इस डील को लेकर ट्रम्प को अपने ही देश में तीखी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। मिड-टर्म इलेक्शन से ठीक पहले हुए इस कदम से विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी बेहद आक्रामक हो गई है।

अमेरिकी सीनेटर और डेमोक्रेटिक नेता रिचर्ड ब्लूमेंथल ने इस डील को शर्मनाक बताते हुए ट्रंप पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ ऐसा समझौता अमेरिका के चरित्र पर धब्बा है और कांग्रेस के प्रतिबंध कानून की मंशा के विपरीत है। ब्लूमेंथल ने ट्रंप से इस समझौते को तुरंत रद्द करने की मांग की। इस विवाद ने रूस के प्रति ट्रंप की नीति और यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिकी रुख पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

वोलोडिमिर जेलेंस्की का तीखा हमला: “यह युद्ध में निवेश करने जैसा”

अमेरिका और रूस के बीच हुई इस डीजल सप्लाई डील से यूक्रेन बेहद नाराज है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इस फैसले की कड़े शब्दों में निंदा की।

जेलेंस्की ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को इस तरह के ‘तोहफे’ देने से दुनिया में शांति स्थापित नहीं हो सकती। उन्होंने ट्रम्प के इस कदम को कमजोर और अनुचित करार देते हुए कहा कि रूस से तेल खरीदना सीधे तौर पर यूक्रेन युद्ध को फंडिंग देने (युद्ध में निवेश करने) जैसा है।

अमेरिका और रूस के बीच डीजल आपूर्ति की यह डील अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नए विवाद को जन्म दे रही है। एक तरफ यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की इसे युद्ध को बढ़ावा देने वाला कदम बता रहे हैं, तो दूसरी तरफ अमेरिकी विपक्ष भी ट्रंप के फैसले पर सवाल उठा रहा है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस डील का बचाव करते हुए कहा है कि यह अमेरिकी ऊर्जा आपूर्ति और वैश्विक बाजार के लिए एक बड़ा कदम है। ऐसे में अब सबकी नजर इस बात पर है कि इस समझौते का रूस-यूक्रेन युद्ध और अमेरिका की विदेश नीति पर क्या असर पड़ता है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Donald Trump, IndianPressHouse, indianpresshouse news, Richard Blumenthal, Russia Diesel Deal, Russia Ukraine War, Trending News, US midterm elections, US Russia Relations, Vladimir Putin, Volodymyr Zelensky
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article ट्रंप का बड़ा फैसला: रूस से खरीदेगा डीजल, यूक्रेन भड़का; अमेरिका की प्रतिबंध नीति पर उठे सवाल
Next Article ध्रुव राठी हिरासत में, 1000 से ज्यादा लोग डिटेन… CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने क्यों बढ़ाई सख्ती?

फीचर

View More

नैनीताल-मसूरी की भीड़ से हैं परेशान? उत्तराखंड की इन 3 खूबसूरत जगहों पर बिताएं सुकून के पल, यादगार बनेगा सफर

नई दिल्ली: उत्तराखंड की वादियां, पहाड़ों से आती ठंडी हवाएं और प्रकृति के बीच सुकून के पल बिताने का अनुभव…

By vineet verma 4 Min Read

कैंसर मरीजों के लिए राहत की खबर: 20 से 70% तक घटेंगे दवाइयों के दाम

अक्सर कहा जाता है कि बीमारी सिर्फ शरीर की परीक्षा नहीं लेती,…

4 Min Read

हवा में 17,000 फीट पर इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, टूट गई विमान की ‘नाक’; फिर भी 110 लोग रहे सुरक्षित, जानिए कैसे बची यात्रियों की जान

लखनऊ: पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E925 करीब 17,000…

5 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsलाइफस्टाइल

‘प्रिय पीएम अंबानी…’ स्टारलिंक की देरी पर फिर भड़के एलन मस्क, भारत में एंट्री को लेकर छिड़ी नई बहस

नई दिल्ली: भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक की शुरुआत को लेकर दुनिया के दिग्गज कारोबारी एलन मस्क और भारतीय…

6 Min Read
Trending Newsसियासी

“ज्ञानेश कुमार जाएंगे, सरकार भी जाएगी…” CJP प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- अब होगी लोकतंत्र की मरम्मत

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश…

5 Min Read
Trending Newsसियासी

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का शक्ति प्रदर्शन, AAP-TMC ने दिया साथ; कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी?

नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर…

5 Min Read
Trending Newsअन्य

कौन हैं ध्रुव राठी? CJP प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए यूट्यूबर, जानिए क्यों चर्चा में हैं डिजिटल इन्फ्लुएंसर

नई दिल्ली: डिजिटल इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर ध्रुव राठी को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?