खेल

ROKO की जोड़ी पर क्या BCCI लगाने वाला है ब्रेक! 2027 वर्ल्ड कप को लेकर गंभीर-अगरकर बना रहे नया प्लान?

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम की नजर अब दूसरे मुकाबले पर है. पहले मैच में विराट कोहली ने तूफानी शतक जड़कर आलोचकों को करारा जवाब दिया, वहीं रोहित शर्मा ने अर्धशतक लगाकर दर्शा दिया कि उनकी बल्लेबाज़ी अब भी शानदार स्तर पर है.

इस बीच भारतीय क्रिकेट से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार BCCI ने दूसरे वनडे से पहले एक बैठक आयोजित करने की तैयारी की है. इस बैठक में चीफ कोच गौतम गंभीर, सिलेक्शन कमिटी के चीफ अजीत अगरकर और अन्य शीर्ष अधिकारियों के शामिल होने की संभावना है.

माना जा रहा है कि बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी और जरूरी फैसले लिए जा सकते हैं. विशेष रूप से यह चर्चा हो सकती है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा को आगामी मैचों में खेलाना है या नहीं. हाल के समय में दोनों खिलाड़ियों की लगातार बेहतरीन प्रदर्शन ने BCCI को उनके योगदान के महत्व का संदेश दिया है.

दरअसल, भारतीय क्रिकेट इस समय बदलाव के दौर से गुजर रहा है। अगले साल होने वाले विश्व कप को ध्यान में रखते हुए बोर्ड युवा खिलाड़ियों को तैयार करने की रणनीति बना रहा है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली को आगे टीम में कितनी प्राथमिकता मिलेगी। इसी विषय पर बीसीसीआई पहले से ही आंतरिक स्तर पर विचार-विमर्श कर रहा है।

इस चर्चा में BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया, जॉइंट सेक्रेटरी प्रभतेज सिंह भाटिया, हेड कोच गौतम गंभीर और नेशनल सिलेक्शन कमिटी के चेयरमैन अजीत अगरकर के शामिल होने की संभावना है. रिपोर्ट में यह पुष्टि नहीं की गई है कि नए BCCI प्रेसिडेंट मिथुन मन्हास बैठक में मौजूद रहेंगे या नहीं.

भले ही विराट और रोहित अब टेस्ट और टी-20 नहीं खेलते, लेकिन वनडे क्रिकेट में उनका अनुभव और क्लास टीम इंडिया के लिए अब भी बेहद जरूरी साबित हो रहा है.हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज और अब रांची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में दोनों ने अपने प्रदर्शन से साफ संकेत दे दिया कि टीम में उनकी मौजूदगी कितनी महत्वपूर्ण है.

रोहित शर्मा का महत्वपूर्ण अर्धशतक
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार 57 रन (51 गेंद) की पारी खेली। उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के भी लगाए. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शतक और अर्धशतक लगाने के बाद रोहित ने एक बार फिर फॉर्म में लौटने का संकेत दिया। रोहित ने विराट कोहली के साथ लगातार दूसरे वनडे में शतकीय साझेदारी करते हुए 136 रन जुटाए.

विराट कोहली का तूफानी शतक
दूसरी ओर, विराट कोहली ने साबित कर दिया है कि वह अभी भी वनडे क्रिकेट के असली किंग हैं। उन्होंने 102 गेंदों में 100 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के शामिल थे. ये उनके वनडे करियर का 52वां और 83वां इंटरनेशनल शतक है.
कोहली के खेल में आत्मविश्वास, टाइमिंग और स्ट्राइक रोटेशन का शानदार मिश्रण दिखाई दिया। उनकी इस पारी ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.

अनुभव की अहमियत

विराट और रोहित के प्रदर्शन से स्पष्ट है कि मौजूदा समय में टीम इंडिया को वनडे फॉर्मेट में उनके अनुभव की भारी जरूरत है.टेस्ट और टी-20 से संन्यास के बावजूद, वनडे क्रिकेट में दोनों खिलाड़ियों का योगदान टीम को संतुलन और स्थिरता प्रदान करता है. उनकी वापसी और फॉर्म बीसीसीआई और टीम प्रबंधन के लिए राहत की बात है.

चूंकि बैठक मैच वाले दिन आयोजित करने की योजना के तहत है, इसलिए संभावना कम है कि विराट कोहली, रोहित शर्मा और अन्य सीनियर खिलाड़ियों को इसमें बुलाया जाएगा.

news desk

Recent Posts

मीठा, तीखा और प्रोटीन से भरपूर… सोशल मीडिया पर क्यों छाया ‘हॉट हनी एग’?

अंडा उन खाद्य पदार्थों में शामिल है जिन्हें लोग अलग-अलग तरीकों से खाना पसंद करते…

5 minutes ago

सलमान खान ने साउथ के बड़े मेकर्स संग मिलाया हाथ, नई फिल्म का किया ऐलान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है।…

3 hours ago

प्यार, धोखा और कत्ल: WIFE के जाते ही प्रेमिका को बुलाया और फिर हुआ ऐसा कांड जिसने सबको हिला दिया

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया…

4 hours ago

अलर्ट! 80 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफान का खतरा, IMD ने 8 राज्यों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

लखनऊ। मार्च का महीना खत्म होने को है और अप्रैल की शुरुआत के साथ ही…

4 hours ago

अगर आप भी IPL मैच देखने के लिए स्टेडियम जाने की सोच रहे हैं तो पढ़ लीजिए ये खबर नहीं तो…

लखनऊ। इकाना स्टेडियम में होने वाले क्रिकेट मैचों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए…

4 hours ago

किंग खान को किस बात का डर? इस देश में कैंसिल हुआ शूटिंग शेड्यूल

Shah Rukh Khan और Suhana Khan की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘King’ इन दिनों प्रोडक्शन में…

5 hours ago