Entertainment

क्या सच में Samantha और Raj करने जा रहे हैं शादी? ‘सीक्रेट वेडिंग’ की खबरों पर सामने आया बड़ा बयान-किसने कहा ‘हताश’?

पैन-इंडिया क्वीन सामंथा और ‘द फैमिली मैन’ फेम डायरेक्टर राज निदिमोरू की वेडिंग रयूमर्स इस वक्त सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग में हैं, उनकी शादी की खबरों ने सोशल मीडिया को हिला दिया है. अटकलें हैं कि कि दोनों ने 1 दिसंबर को कोयंबटूर के मशहूर ईशा योग केंद्र में गुपचुप तरीके से सात फेरे लेने का प्लान बनाया है!

इस हाई-वोल्टेज ड्रामे में ट्विस्ट तब आया जब राज निदिमोरू की एक्स-वाइफ श्यामाली डे ने आग में घी डालने वाला एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर दिया.

एक्स-वाइफ ने दिया ‘करारा जवाब’?
सामंथा और राज की शादी की अफवाहें जैसे ही जंगल की आग की तरह फैलीं, श्यामाली डे ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तीखा कोट पोस्ट कर दिया. इसे ‘संदेह’ नहीं, बल्कि सीधे ‘तंज’ समझा जा रहा है.

श्यामाली ने लिखा: “Desperate people do desperate things.” (हताश लोग हताश काम करते हैं)
ये पोस्ट सीधा सामंथा और राज के रिश्ते पर सवाल उठाता दिख रहा है. फैंस का मानना है कि ये एक्स-वाइफ का ‘रिटर्न गिफ्ट’ है राज निदिमोरू के लिए.

‘ऑन-स्क्रीन’ केमिस्ट्री, ‘ऑफ-स्क्रीन’ रोमांस’
सामंथा और राज की बॉन्डिंग प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स के दौरान शुरू हुई थी और अब पर्सनल लाइफ की सुर्खियां बटोर रही है. सामंथा ने राज और डीके की सुपरहिट सीरीज़ ‘द फैमिली मैन 2’ में शानदार परफॉर्मेंस दी थी.

इसके बाद दोनों ने अपनी अपकमिंग इंटरनेशनल स्पाई थ्रिलर ‘सिटाडेल: हनी बनी’ के इंडियन वर्जन में भी साथ काम किया है. सेट से बाहर भी दोनों की तस्वीरें और इवेंट्स में नज़दीकियां ‘रिश्ते की ऑफिशियल अनाउंसमेंट’ की तरह देखी जा रही थी.

ऑफिशियल मुहर का इंतज़ार
दोनों ही स्टार्स तलाक़शुदा हैं. राज का श्यामाली डे से 2022 में तलाक हुआ, और सामंथा ने 2021 में नागा चैतन्य से तलाक हुआ था.

फिलहाल, सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है और शादी की डेट भी ‘आज’ की दी जा रही है. लेकिन इस पूरे गॉसिप पर सामंथा या राज निदिमोरू की तरफ से कोई ऑफिशियल ‘हां’ या ‘ना’ नहीं आई है. फैंस और मीडिया अभी भी फाइनल कन्फर्मेशन का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं.

news desk

Recent Posts

बुशरा बीवी की सेहत को लेकर परेशान इमरान खान, जेल से वकीलों को दिया बड़ा निर्देश, बोले- पहले पत्नी को बचाइए

आडियाला जेल में पीटीआई नेता गौहर अली से मुलाकात के दौरान की गुहार, बुशरा बीवी…

11 hours ago

‘सुबह 11 बजे शराब की बदबू’… राहुल गांधी का भगवंत मान पर बड़ा आरोप

पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की ‘इंसाफ रैली’ के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

12 hours ago

दिवाली से पहले अमूल ने दिया महंगाई का झटका, घी-मक्खन की कीमतें बढ़ीं, त्योहारों पर बिगड़ेगा रसोई का बजट

त्योहारी सीजन में डेयरी उत्पादों की बढ़ती मांग के बीच अमूल का फैसला, गुजरात और…

13 hours ago

शुरुआती झटकों और बारिश के बीच भारत की रोमांचक जीत, न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज पर किया कब्जा

भारत ने बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले रोमांचक…

13 hours ago

न तेल, न बाती, न स्विच! आखिर कैसे काम करता है पानी से जलने वाला यह स्मार्ट दीया?

दिवाली के त्योहार पर बाजार में इस बार स्मार्ट पानी वाले दीये चर्चा में हैं।…

13 hours ago