Trending News

बदलापुर : ART Act की धज्जियां उड़ाकर एक महिला से 33 बार एग डोनेशन, पुलिस जांच में बड़े नामों पर शक

मुंबई से सटे बदलापुर में पुलिस ने एक ऐसे ‘ब्लैक मार्किट’ का पर्दाफाश किया है जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। ये कहानी ‘बॉडी ट्रैफिकिंग’ के उस घिनौने रूप को उजागर करती है जहाँ गरीब महिलाओं की जान की कीमत सिर्फ 25 हज़ार रुपए लगाई गई।

कैसे चलता था ये खौफ
किचन बना था इनका ‘सर्जीकल रूम’ और इस गिरोह की मास्टरमाइंड “सुलक्षणा गाडेकर”” ने अपने ही घर को एक अवैध क्लीनिक में तब्दील कर दिया था। तरीका बहुत शातिराना और खौफनाक था:

आर्थिक रूप से कमजोर और कर्ज में डूबी महिलाओं को 25,000 रुपए से 30,000 रुपए का ‘इंस्टेंट कैश’ ऑफर किया जाता। बिना किसी मेडिकल डिग्री के, सुलक्षणा गाडेकर इन महिलाओं को हाई-डोज Hormonal Injections लगाती थी ताकि उनके शरीर में तय सीमा से कई गुना ज्यादा अंडे तैयार हों और कानून से बचने के लिए जाली आधार कार्ड और फर्जी एफिडेविट का एक पूरा जाल बिछाया गया था। जब ‘स्टॉक’ तैयार हो जाता, तो ये गिरोह नामी IVF सेंटर्स के साथ मिलकर लाखों का सौदा करता था।

33 बार मौत से सामना
मेडिकल साइंस और भारत का ART Act 2021 साफ कहता है कि एक महिला अपनी पूरी जिंदगी में सिर्फ 1 बार एग डोनेट कर सकती है। लेकिन इस रैकेट की हैवानियत देखिए—एक महिला से 33 बार अंडे निकलवाए गए!

बार-बार दिए गए इन इंजेक्शनों से किडनी फेलियर और OHSS (ओवेरियन हाइपर-स्टिमुलेशन सिंड्रोम) का खतरा होता है। ये महिलाएं हर बार चंद रुपयों के लिए अपनी मौत से हाथ मिला रही थीं।

पुलिस की रडार पर ‘सफेदपोश’ डॉक्टर?
ठाणे पुलिस की टीम ने जब जोवेली इलाके के उस फ्लैट पर छापा मारा, तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गई। भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां और फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं और पुलिस अब उस इंटरनेशनल लिंक को खंगाल रही है, जहाँ इन अंडों की सप्लाई की आशंका है।

news desk

Recent Posts

गेमर्स के लिए वरदान: OnePlus Nord 6 लाया ‘बाइपास चार्जिंग’ और 165Hz का सुपर स्मूथ एक्सपीरियंस

स्मार्टफोन की दुनिया में OnePlus ने एक बार फिर धमाका कर दिया है! कंपनी ने…

9 hours ago

बंगाल की राजनीति में ‘स्टिंग’ बम: TMC का दावा—BJP और हुमायूं कबीर के बीच हुई 1000 करोड़ रुपए की ‘डील’

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले राज्य की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने…

11 hours ago

बिहार CM रेस: सम्राट चौधरी अकेले नहीं, 7 और दावेदार; एक महिला विधायक भी शामिल

नई दिल्ली/पटना | बिहार की सियासत में बड़े उलटफेर के संकेत मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री…

13 hours ago

सब जूनियर नेशनल हॉकी: सेमीफाइनल में UP का डबल धमाका! ओडिशा और हरियाणा को हराकर पुरुष व महिला टीमें अंतिम-4 में

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की युवा हॉकी प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर अपना दबदबा कायम कर…

13 hours ago

ढोंगी अशोक खरात का एक और“गंदा कारनामा…जब 46 साल पहले अपनी ही रिश्तेदार के साथ …

नासिक। महाराष्ट्र के नासिक में ताबीज और झाड़-फूंक के बहाने महिलाओं का शारीरिक शोषण करने…

14 hours ago

मैदान पर ‘गब्बर’ बने आशीष नेहरा, कप्तान शुभमन गिल की इस गलती पर लाइव मैच में खोया आपा

आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम पर है, लेकिन कल रात दिल्ली के अरुण जेटली…

15 hours ago