नई दिल्ली/पटना | बिहार की सियासत में बड़े उलटफेर के संकेत मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे और आगामी 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने की खबरों के बीच राज्य में नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। सूत्रों का दावा है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी (BJP) से हो सकता है।
सूत्रों के हवाले से खबर है कि भाजपा हाईकमान कई नामों पर विचार कर रहा है। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में प्रमुख रूप से ये नाम चर्चा में हैं-
पटना में वाल्मीकि समाज की ओर से सम्राट चौधरी के समर्थन में लगाए गए पोस्टरों ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। हालांकि, विवाद बढ़ता देख इन पोस्टरों को तुरंत हटवा दिया गया। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि बिहार में सत्ता के केंद्र में बड़ा बदलाव होने वाला है।
14 अप्रैल की तारीख बिहार की राजनीति के लिए निर्णायक साबित हो सकती है। क्या BJP पहली बार अपने दम पर बिहार की कमान संभालेगी या कोई नया गठबंधन स्वरूप सामने आएगा, इस पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं।
मुंबई। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के 6…
‘बिग बॉस 20’ का आगाज होते ही घर के कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला तेज हो…
गाजियाबाद के डी-मॉल स्थित एक क्लब की संचालिका ने हिंदू रक्षा दल से जुड़े कुछ…
मलयालम सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री ऐश्वर्या लक्ष्मी एक बार फिर अपने पुराने ड्रेस विवाद को…
अगर आप नौकरीपेशा हैं और आपका EPF अकाउंट है तो यह खबर आपके लिए बेहद…
FATF की अक्टूबर में होने वाली प्लीनरी से पहले पाकिस्तान ने मसूद अजहर को लेकर…