लखनऊ। उत्तर प्रदेश की युवा हॉकी प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर अपना दबदबा कायम कर दिया है। 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 में यूपी की पुरुष और महिला, दोनों टीमों ने अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में धमाकेदार प्रवेश किया है।
झारखंड की राजधानी रांची में खेले गए रोमांचक क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश की महिला टीम ने कड़े संघर्ष के बाद हरियाणा को 2–1 से मात दी।
बिहार के राजगीर में आयोजित क्वार्टर फाइनल में यूपी की पुरुष टीम ने ओडिशा के खिलाफ गोलों की झड़ी लगा दी। उत्तर प्रदेश ने ओडिशा को 6–3 के बड़े अंतर से हराकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया।
एक ही दिन में दोनों टीमों के सेमीफाइनल में पहुँचने पर उत्तर प्रदेश हॉकी संघ के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि यूपी की यह ‘सब जूनियर ब्रिगेड’ आने वाले समय में भारतीय हॉकी का भविष्य तय करेगी। अब सबकी नजरें आगामी सेमीफाइनल मुकाबलों पर टिकी हैं, जहाँ यूपी की टीमें फाइनल में जगह बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।
मुंबई। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के 6…
‘बिग बॉस 20’ का आगाज होते ही घर के कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला तेज हो…
गाजियाबाद के डी-मॉल स्थित एक क्लब की संचालिका ने हिंदू रक्षा दल से जुड़े कुछ…
मलयालम सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री ऐश्वर्या लक्ष्मी एक बार फिर अपने पुराने ड्रेस विवाद को…
अगर आप नौकरीपेशा हैं और आपका EPF अकाउंट है तो यह खबर आपके लिए बेहद…
FATF की अक्टूबर में होने वाली प्लीनरी से पहले पाकिस्तान ने मसूद अजहर को लेकर…