नासिक। महाराष्ट्र के नासिक में ताबीज और झाड़-फूंक के बहाने महिलाओं का शारीरिक शोषण करने वाले पाखंडी बाबा अशोक खरात के कुकर्मों का घड़ा अब पूरी तरह भर चुका है। पुलिसिया जांच में जो खुलासे हो रहे हैं, वे चौंकाने वाले हैं। जांच में सामने आया है कि खरात का अपराधी बनने का सफर आज का नहीं, बल्कि साढ़े चार दशक पुराना है।
जांच के अनुसार, साल 1980 में अशोक खरात (जिसका असली नाम तब लक्ष्मण खरात था) महज 20 साल का था। अहिल्यानगर जिले के कोपरगांव में उसने अपनी एक निसंतान महिला रिश्तेदार को जादू-टोने के जाल में फंसाकर उसका यौन उत्पीड़न किया था। जब ग्रामीणों को इसकी भनक लगी, तो उन्होंने खरात की जमकर पिटाई की। अपनी जान बचाने के लिए वह रातों-रात गांव से फरार हो गया था।
इस वारदात के बाद लक्ष्मण खरात करीब 15 सालों तक लापता रहा। पुलिस के लिए सबसे बड़ा रहस्य यह है कि इन 15 वर्षों में वह कहाँ था। 15 साल बाद जब वह अपने पैतृक गांव कहंदलवाड़ी लौटा, तो उसने अपनी पहचान बदलकर ‘अशोक खरात’ रख ली थी। पुलिस अब उसके इस अज्ञात प्रवास और नाम बदलने के पीछे के नेटवर्क की गहनता से जांच कर रही है।
भोंदुबाबा की हैवानियत सिर्फ शारीरिक शोषण तक सीमित नहीं थी। जांच में पता चला है कि खरात के करीब 15 से 17 आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और कुछ पोर्न साइटों पर भी प्रसारित की गई हैं। वह महिलाओं को झांसे में लेकर उनका वीडियो बनाता था और फिर उन्हें ब्लैकमेल करता था।
खरात के खिलाफ अब कई पीड़ित महिलाएं हिम्मत जुटाकर सामने आ रही हैं। नासिक पुलिस का मानना है कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, कई और बड़े खुलासे होंगे। पुलिस फिलहाल उसके पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने और तकनीकी सबूत जुटाने में लगी है।
मुंबई। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के 6…
‘बिग बॉस 20’ का आगाज होते ही घर के कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला तेज हो…
गाजियाबाद के डी-मॉल स्थित एक क्लब की संचालिका ने हिंदू रक्षा दल से जुड़े कुछ…
मलयालम सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री ऐश्वर्या लक्ष्मी एक बार फिर अपने पुराने ड्रेस विवाद को…
अगर आप नौकरीपेशा हैं और आपका EPF अकाउंट है तो यह खबर आपके लिए बेहद…
FATF की अक्टूबर में होने वाली प्लीनरी से पहले पाकिस्तान ने मसूद अजहर को लेकर…