Trending News

हार्दिक पांड्या ने बेटे अगस्त्य को दी 4 करोड़ की लग्जरी कार, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या एक बार फिर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में उनकी पूर्व पत्नी नताशा स्टेनकोविक और बेटे अगस्त्य एक लग्जरी कार की डिलीवरी लेते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह कार हार्दिक ने अपने बेटे को गिफ्ट की है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह लग्जरी एसयूवी Land Rover की डिफेंडर है, जिसकी कीमत करीब 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है। डिलीवरी के दौरान पीछे लगे एक बैनर पर लिखा था— “पापा की तरफ से अगस्त्य को गिफ्ट”, जिससे साफ संकेत मिलता है कि यह तोहफा हार्दिक की ओर से दिया गया है।

गौरतलब है कि हार्दिक और नताशा ने साल 2020 में शादी की थी और उसी वर्ष उनके बेटे अगस्त्य का जन्म हुआ। हालांकि 2024 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया था। इन दिनों हार्दिक का नाम माहिका शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है। हाल ही में उन्होंने कथित तौर पर माहिका के नाम के पहले अक्षर का टैटू भी बनवाया है और टीम होटल में उनका जन्मदिन मनाने की खबरें भी सामने आई थीं।

क्रिकेट की बात करें तो हार्दिक इस समय ICC Men’s T20 World Cup में टीम इंडिया का अहम हिस्सा हैं। वह गेंद और बल्ले दोनों से योगदान दे रहे हैं। नामीबिया के खिलाफ उन्होंने 52 रन की प्रभावशाली पारी खेली थी और अब तक टूर्नामेंट में 5 विकेट भी ले चुके हैं। सुपर-8 चरण में भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से Narendra Modi Stadium में होना है।

news desk

Recent Posts

गोमती का बढ़ा जलस्तर, लखनऊ के रिहायशी इलाकों में घुसा पानी; 90 नावें उतरीं, 35 परिवार सुरक्षित जगह पहुंचाए गए

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से कई रिहायशी…

9 hours ago

मेरठ में बंदरों का ऐसा आतंक कि लोग खुद बन गए ‘बंदर’, मुखौटे लगाकर कमिश्नरी पहुंचे और प्रशासन से लगा दी गुहार

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान लोगों ने बुधवार…

9 hours ago

शादी के बाद पत्नी को चिड़ियाघर घुमाने ले गया पति, बाइक पार्क करने गया तो पीछे से हो गया बड़ा खेल!

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से शादी के बाद सामने आया एक हैरान करने वाला…

9 hours ago

बाबर आजम नंबर 1, रोहित-विराट टॉप-3 से बाहर; T20I में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों में सिर्फ 2 भारतीय

नई दिल्ली: टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पाकिस्तान…

9 hours ago