Trending News

अखिलेश यादव का डिप्टी सीएम को खुला ऑफर: 100 विधायक लाओ, CM बन जाओ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी दल अभी से रणनीति बनाने में जुट गए हैं। समाजवादी पार्टी भी संगठन को मजबूत करने और जमीनी पकड़ बढ़ाने में सक्रिय है। इसी क्रम में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राजधानी लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता में बड़ा सियासी बयान दिया।

अखिलेश यादव ने प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम-केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को खुला ऑफर देते हुए कहा, “दोनों में से कोई भी 100 विधायक लेकर आए और मुख्यमंत्री बन जाए।”

उन्होंने यह भी कहा कि इससे पहले भी वह केशव प्रसाद मौर्य को मुख्यमंत्री पद का प्रस्ताव दे चुके हैं और अब फिर वही ऑफर दोहरा रहे हैं। इस बार उन्होंने ब्रजेश पाठक का नाम भी जोड़ते हुए सियासी संदेश देने की कोशिश की है।

अखिलेश का यह बयान सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना होगा कि दोनों डिप्टी सीएम इस प्रस्ताव पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने शंकराचार्य से जुड़े प्रकरण को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस तरह से शंकराचार्य के साथ व्यवहार किया गया, वह बेहद चिंताजनक है। अखिलेश ने सवाल उठाया कि जब उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित किया जा रहा था, तब जिम्मेदार लोग कहां थे। उन्होंने यह भी कहा कि सनातन परंपरा में किसी शंकराचार्य को गंगा स्नान से रोके जाने की घटना पहले कभी नहीं हुई।

अखिलेश यादव ने करीब 20 साल पुरानी घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि शंकराचार्य के अपमान के लिए जिन लोगों को आगे किया गया, वह भी जांच का विषय है। उन्होंने रामभद्राचार्य का नाम लेते हुए कहा कि उनके बारे में व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए, लेकिन यदि संबंधित व्यक्ति उनका शिष्य है तो यह गंभीर विषय है।

साथ ही अखिलेश ने यह भी कहा कि उनकी सरकार के दौरान रामभद्राचार्य पर दर्ज धारा 420 का मुकदमा वापस लिया गया था और अब उन्हें लगता है कि उस फैसले पर पुनर्विचार होना चाहिए था।

news desk

Recent Posts

गोमती का बढ़ा जलस्तर, लखनऊ के रिहायशी इलाकों में घुसा पानी; 90 नावें उतरीं, 35 परिवार सुरक्षित जगह पहुंचाए गए

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से कई रिहायशी…

9 hours ago

मेरठ में बंदरों का ऐसा आतंक कि लोग खुद बन गए ‘बंदर’, मुखौटे लगाकर कमिश्नरी पहुंचे और प्रशासन से लगा दी गुहार

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान लोगों ने बुधवार…

9 hours ago

शादी के बाद पत्नी को चिड़ियाघर घुमाने ले गया पति, बाइक पार्क करने गया तो पीछे से हो गया बड़ा खेल!

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से शादी के बाद सामने आया एक हैरान करने वाला…

9 hours ago

बाबर आजम नंबर 1, रोहित-विराट टॉप-3 से बाहर; T20I में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों में सिर्फ 2 भारतीय

नई दिल्ली: टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पाकिस्तान…

9 hours ago