अमेज़न प्राइम वीडियो पर एक ऐसी साउथ इंडियन फिल्म तहलका मचा रही है, जिसे देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट गए हैं। डार्क साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘अग्ली स्टोरी’ “Ugly Story”, जो रिलीज होते ही टॉप ट्रेंड्स में सीधे नंबर 2 की गद्दी पर जा बैठी है।
फिल्म में ‘बालिका वधू’ फेम अविका गौर और वर्सेटाइल एक्टर नंदू विजय कृष्णन लीड रोल में हैं। यह कहानी एक ऐसे सनकी आशिक की है जिसकी शादी के बाद की क्रूरता देखकर आपका दिमाग हिल जाएगा।
क्या है ‘अग्ली स्टोरी’ का प्लॉट?
कहानी घूमती है ‘नेहा’ अविका गौर के इर्द-गिर्द, जिसने बचपन में ही अपने पेरेंट्स को खो दिया था। नेहा अपनी जिंदगी के सपने ‘गौतम’ नाम के लड़के के साथ बुन रही होती है, लेकिन तभी एंट्री होती है उसके रिश्तेदार के बेटे ‘कार्तिक’ (नंदू) की।
कार्तिक, नेहा को लेकर इस कदर जुनूनी है कि उसे पाने के लिए किसी भी हद को पार कर सकता है। फैमिली प्रेशर में आकर नेहा और कार्तिक की शादी तो हो जाती है, लेकिन यहीं से शुरू होती है असली ‘अग्ली स्टोरी’। शादी के बाद कार्तिक का एक बेहद डरावना, सायको रूप सामने आता है।

एक टॉक्सिक पति अपनी वाइफ को किस हद तक टॉर्चर कर सकता है, फिल्म में इसे बिना किसी फिल्टर के बेहद रॉ और डार्क तरीके से दिखाया गया है। फिल्म की शुरुआत ही एक बड़े शॉक के साथ होती है, जहाँ कार्तिक खून से लथपथ है और उस पर अपनी ही पत्नी के मर्डर का आरोप है। यह सस्पेंस आपको आखिरी फ्रेम तक स्क्रीन से चिपकाए रखेगा।
अविका का पावरफुल कमबैक
सोशल मीडिया पर इस समय फिल्म की स्टारकास्ट की जमकर तारीफ हो रही है, क्रिटिक्स का कहना है की नंदू ने इस फिल्म में सचमुच ‘वन-मैन शो’ दिखाया है। एक साइको विलेन के रूप में उनका कैरेक्टर इतना रियल लगता है कि स्क्रीन पर उन्हें देखते ही नफरत होने लगती है। उनके एक्सप्रेशन्स और डायलॉग डिलीवरी कमाल के हैं।

दूसरी तरफ, अविका ने एक बेबस लड़की के दर्द और छटपटाहट को स्क्रीन पर बखूबी जिया है। अविका ने साबित कर दिया है कि वह अब सिर्फ टीवी की ‘आनंदी’ नहीं रहीं, बल्कि बड़े पर्दे पर ऐसे डार्क और कॉम्प्लेक्स किरदारों को भी पूरी शिद्दत से निभा सकती हैं।
क्यों देखनी चाहिए यह फिल्म?
फिल्म के ट्विस्ट एंड टर्न्स इतने अनप्रेडिक्टेबल हैं कि आप अंत तक अंदाजा ही लगाते रह जाएंगे। फिल्म का म्यूजिक हर सीन के डर और थ्रिल को दोगुना कर देता है, जो एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर की जान होता है।
7.5 की IMDb रेटिंग के साथ दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने इस डार्क कंटेंट को थम्स-अप दिया है, जिसका सबूत इसकी तगड़ी रेटिंग है।
अगर आप घिसी-पिटी मसाला फिल्मों से बोर हो चुके हैं और कुछ अलग, डार्क और दिमाग घुमा देने वाला सिनेमा देखना चाहते हैं, तो ‘अग्ली स्टोरी’ को अपनी वीकेंड वॉचलिस्ट में तुरंत ऐड कर लीजिए। यह फिल्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।