गाजियाबाद के पॉश इलाके इंदिरापुरम में आज सुबह एक डरावना मंजर देखने को मिला। अभय खंड स्थित गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के एक टावर में भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते कई मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया। धुएं का काला गुबार इतना विशाल था कि वो कई किलोमीटर दूर तक साफ नजर आ रहा था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक,माना जा रहा है कि गर्मी के कारण AC में शॉर्ट सर्किट हुआ, और कुछ ही सेकंड्स में आग आउट ऑफ कंट्रोल हो गई। देखते ही देखते आग 10वीं और 11वीं मंजिल तक फैल गई। करीब 10 से 12 फ्लैट्स इस हादसे में पूरी तरह जलकर राख हो गए हैं।
इस हादसे की सबसे ज्यादा चर्चा सोशल मीडिया पर तब हुई जब सीनियर जर्नलिस्ट अजीत अंजुम ने अपने जलते हुए फ्लैट का वीडियो शेयर किया। उन्होंने बताया कि आग ने उनके घर को भी अपनी चपेट में ले लिया है। उनके द्वारा शेयर किए गए विजुअल्स में बालकनी से निकलती आग की लपटें और लोगों की चीख-पुकार साफ सुनी जा सकती है।
हादसे के बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई। फायर डिपार्टमेंट की 17 से ज्यादा गाड़ियां और हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म्स ने फ़ौरन आकर आग पर काबू करने की कोशिस की और वह के लोगों को संभाला।
राहत की बात यह रही कि फायर ब्रिगेड ने समय रहते ऊंची मंजिलों पर फंसे लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। फिलहाल किसी की जान जाने की खबर नहीं है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लेते हुए प्रशासन को पीड़ितों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं।
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का प्रशासन चीन के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठा रहा…
नई दिल्ली: दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना के साथ अपने कथित रिश्ते को विवाह के रूप…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजों के बाद…
कटनी: करवा चौथ का दिन जहां सुहाग की लंबी उम्र की कामना के लिए जाना…
नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देशभर के छात्र संगठनों से एक…
नई दिल्ली: देश में 100 फीसदी एथेनॉल से चलने वाले वाहनों को अनुमति देने की…