Trending News

रियान पराग का ‘वेप’ शॉट पड़ा भारी! ड्रेसिंग रूम में उड़ता धुआं देख BCCI का पारा हाई

IPL 2026 का रोमांच अपने चरम पर है, लेकिन इस बार सुर्खियां मैदान के चौकों-छक्कों से ज्यादा राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग की एक ‘धुएं वाली हरकत’ बटोर रही हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ हाई-वोल्टेज मैच के दौरान पराग को ड्रेसिंग रूम में वेपिंग यानी इ-सिगरते करते हुए देखे गये, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है।

क्या है पूरा ‘लाइव’ ड्रामा?


जब राजस्थान की टीम 223 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी, तभी ब्रॉडकास्टिंग कैमरा अचानक ड्रेसिंग रूम की तरफ मुड़ा। वहां कप्तान रियान पराग अपने साथियों के साथ रिलैक्स मूड में बैठे थे, लेकिन तभी वो एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (वेप) से धुआं उड़ाते हुए कैमरे में कैद हो गए। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, क्रिकेट गलियारों में ‘अनुशासन’ को लेकर बहस छिड़ गई।

नियमों की ‘नो बॉल’


रियान पराग के लिए मुसीबत सिर्फ ट्रोलिंग नहीं है, बल्कि BCCI का सख्त अनुशासन चार्टर भी है: ड्रेसिंग रूम और डगआउट के अंदर किसी भी तरह का स्मोकिंग या वेपिंग पूरी तरह बैन है।
भारत में ई-सिगरेट पर कानूनी प्रतिबंध है। ऐसे में एक नेशनल आइकन का इस तरह सरेआम वेपिंग करना टीम की इमेज पर भारी पड़ सकता है। राजस्थान की स्क्वॉड में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी जैसे कम उम्र के खिलाड़ी भी हैं। फैंस का कहना है कि कप्तान को “रोल मॉडल” की तरह व्यवहार करना चाहिए।

क्या बैन होंगे पराग?


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, BCCI की ‘डिसिप्लिन बोर्ड’ इस वीडियो का संज्ञान ले चुकी और इसे लेवल 2 का उल्लंघन माना जा सकता है। अगर ऐसा हुआ, तो पराग पर भारी जुर्माने के साथ-साथ 1-2 मैचों का प्रतिबंध भी लग सकता है।

सोशल मीडिया का रिएक्शन


सोशल मीडिया पर फैंस दो गुटों में बंट गए हैं। कुछ का कहना है कि “यह खिलाड़ी की पर्सनल लाइफ है, तो ज्यादातर का मानना है कि “IPL जैसे बड़े मंच पर अन-प्रोफेशनलिज्म बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।
राजस्थान रॉयल्स ने अभी तक इस मामले पर चुप्पी साधी हुई है, लेकिन “कैप्टन पराग” के लिए अगले 24 घंटे काफी भारी होने वाले हैं।

news desk

Recent Posts

बंगाल उपचुनाव में ममता का बड़ा दांव, नंदीग्राम से संचिता प्रधान तो रेजीनगर से रबीउल आलम चौधरी को टिकट

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों…

6 hours ago

AI की अंधी दौड़ पर Anthropic CEO की बड़ी चेतावनी, बोले- रफ्तार कम नहीं हुई तो बढ़ सकता है गंभीर खतरा

न्यूयॉर्क: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के तेजी से बढ़ते प्रभाव के बीच एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी…

7 hours ago

राहुल गांधी का तंज: ‘80% भारतीय नॉन-वेजिटेरियन, फिर ब्रिक्स डिनर में सिर्फ शाकाहारी खाना क्यों?’-जानिए पूरा विवाद

नई दिल्ली। भारत मंडपम में आयोजित ब्रिक्स (BRICS 2026) शिखर सम्मेलन के भव्य गाला डिनर…

13 hours ago

भारत-अफगानिस्तान पहला T20: बदला टॉस और मैच का समय, जानिए अब कितने बजे शुरू होगा मुकाबला और कहां देखें Live

नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज का आगाज आज…

13 hours ago

अब नवाबी नगरी में होगा महिला क्रिकेट का धूमधड़ाका, सीएएल कराएगा 23 से 28 सितम्बर तक लखनऊ वुमन्स क्रिकेट लीग

लखनऊ। लखनऊ की महिला क्रिकेटरों को उनकी प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मंच मिलने जा…

14 hours ago