Trending News

कुदरत ने लिया ‘U-Turn’: झुलसाती गर्मी के बीच कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, कहीं ओले तो कहीं तूफान!

अभी तो सूरज आग उगलना शुरू ही किया था कि कुदरत ने अचानक अपनी चाल बदल ली है। एक तरफ लोग लू से बेहाल थे, तो दूसरी तरफ अब बादलों ने मोर्चा संभाल लिया है। IMD की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 24 घंटों में देश के 19 राज्यों का नक्शा बदलने वाला है। कहीं धूल का गुबार उठेगा, तो कहीं आसमान से बर्फ के गोले बरसेंगे।

‘डेंजर ज़ोन’ में पूर्वी भारत


पूर्वी भारत के लिए आज का दिन काफी भारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने यहाँ ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है:

पटना से लेकर पूर्णिया तक, बिहार के सभी 38 जिलों में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश होने वाली है। झारखंड में हवा की रफ्तार 70 किमी/घंटा तक जा सकती है। यानी घर से बाहर निकलना किसी खतरे से कम नहीं है, ओले गिरने की भी पूरी संभावना है।

उत्तर प्रदेश में लखनऊ और गोरखपुर समेत पूर्वी यूपी में तापमान 3 से 5 डिग्री तक गिर जाएगा। राहत तो मिलेगी, लेकिन कड़कती बिजली का साया भी साथ में पड़ेगा।

IMD का कहना है की दिल्ली वालों के लिए आज दोपहर ‘सस्पेंस’ से भरी होगी। सूरज की तपिश को धूल भरी आंधी और हल्की फुहारें कम करेंगी। 60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे मौसम सुहाना तो होगा, लेकिन सड़क पर चलते समय सावधानी जरूरी है। पंजाब और हरियाणा में भी यही स्थिति रहने वाली है।

पहाड़ों और पूर्वोत्तर में ‘हाई अलर्ट’


सिर्फ मैदान ही नहीं, पहाड़ों पर भी हलचल तेज है। जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी की संभावना है। वहीं, सिक्किम और असम में इतनी भारी बारिश हो सकती है कि लैंडस्लाइड का डर बढ़ गया है।

news desk

Recent Posts

बंगाल उपचुनाव में ममता का बड़ा दांव, नंदीग्राम से संचिता प्रधान तो रेजीनगर से रबीउल आलम चौधरी को टिकट

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों…

9 hours ago

AI की अंधी दौड़ पर Anthropic CEO की बड़ी चेतावनी, बोले- रफ्तार कम नहीं हुई तो बढ़ सकता है गंभीर खतरा

न्यूयॉर्क: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के तेजी से बढ़ते प्रभाव के बीच एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी…

9 hours ago

राहुल गांधी का तंज: ‘80% भारतीय नॉन-वेजिटेरियन, फिर ब्रिक्स डिनर में सिर्फ शाकाहारी खाना क्यों?’-जानिए पूरा विवाद

नई दिल्ली। भारत मंडपम में आयोजित ब्रिक्स (BRICS 2026) शिखर सम्मेलन के भव्य गाला डिनर…

15 hours ago

भारत-अफगानिस्तान पहला T20: बदला टॉस और मैच का समय, जानिए अब कितने बजे शुरू होगा मुकाबला और कहां देखें Live

नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज का आगाज आज…

15 hours ago

अब नवाबी नगरी में होगा महिला क्रिकेट का धूमधड़ाका, सीएएल कराएगा 23 से 28 सितम्बर तक लखनऊ वुमन्स क्रिकेट लीग

लखनऊ। लखनऊ की महिला क्रिकेटरों को उनकी प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मंच मिलने जा…

16 hours ago