Trending News

लाख कोशिशों के बावजूद नहीं ठहर रही थी प्रेग्नेंसी…कपल पहुंचा डॉक्टर के पास…खुला ऐसा राज कि पति करने लगा तलाक की जिद

शादी के बाद अक्सर लोग मां-बाप बनने का सपना देखते हैं.इतना ही नहीं, लोग अपनी संतान को अपने जैसा बनाने का सपना भी देखते हैं और यह दुआ करते हैं कि उनकी होने वाली संतान को दुनिया की हर खुशी मिले.

लेकिन जब कोई महिला मां नहीं बन पाती, तो उसका जीवन अधूरा-सा लगने लगता है. आज के दौर में अक्सर देखा गया है कि जब प्रेग्नेंसी नहीं ठहरती, तो पति-पत्नी काफी परेशान हो जाते हैं और डॉक्टरों के चक्कर लगाने लगते हैं.

आज हम आपको ऐसी खबर बताने जा रहे हैं, जो आपको काफी हैरान कर सकती है. दरअसल, एक कपल शादी के बाद भी संतानों का सुख नहीं पा रहा था और इसी वजह से वे काफी परेशान रहते थे तथा डॉक्टरों के पास लगातार जा रहे थे. लेकिन जब पति को पत्नी के सच के बारे में पता चला, तो उसके होश उड़ गए और मामला तलाक तक पहुंच गया.

देश की जानी-मानी डॉक्टर शोभा गर्ग ने इस पूरे मामले से पर्दा उठाया है. उन्होंने बताया कि पत्नी के कैरियोटाइप टेस्ट में अजीब खुलासे हुए हैं और उनका रिज़ल्ट “XY” आया है.

इंस्टाग्राम वीडियो में गाइनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर शोभा गर्ग ने बताया कि हाल ही में एक पेशेंट आए थे, जिनकी शिकायत थी कि उनकी पत्नी देखने में बिल्कुल लड़की लगती हैं, लेकिन कैरियोटाइप टेस्ट में उनका रिज़ल्ट “एक्‍स वाई ” आया है.

एक्सपर्ट बताती हैं कि यह महिला अंदरूनी तौर पर पुरुष है, लेकिन बाहर से पूरी तरह एक महिला जैसी दिखती है। उसके पास वेजाइना भी है और वह अपने पति के साथ सामान्य रूप से संबंध भी बना रही है, लेकिन फिर भी वह प्रेग्नेंट नहीं हो पा रही है।

डॉ. गर्ग कहती हैं कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि उसके कैरियोटाइप का रिज़ल्ट “XY” आया है. इसका मतलब है कि उसके शरीर में ओवरीज़ नहीं हैं. उनकी जगह पर टेस्टिस मौजूद हैं। इसी वजह से, भले ही उसकी शादी हो चुकी है और पति–पत्नी के बीच संबंध भी हो रहे हैं, लेकिन ओवरी न होने के कारण प्रेग्नेंसी संभव नहीं है.

एक्सपर्ट यह भी कहती हैं कि पत्नी तलाक नहीं चाहती, लेकिन पति तलाक लेना चाहता है, क्योंकि उसे लगता है कि उसकी पत्नी अंदरूनी तौर पर पुरुष है. उसकी शादी अनजाने में एक ऐसे व्यक्ति से हो गई, जो खुद इस बात से अनजान था। अब सवाल यह है कि ऐसी स्थिति में क्या किया जाए

news desk

Recent Posts

खुशखबरी के बाद पहली बार लाइमलाइट में आए दीपिका-रणवीर, बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर!

गणेश चतुर्थी के पावन पर्व और जीवन के सबसे खूबसूरत पड़ाव पर, बॉलीवुड के पावर…

14 hours ago

Pakistan Blast: कोहाट में नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 15 की मौत; 25 घायल अस्पताल पहुंचे

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट में शुक्रवार की नमाज के दौरान बड़ा धमाका…

16 hours ago

ग्रीन पार्क में यूपीसीए अंपायर्स परीक्षा का अंतिम चरण संपन्न: पूर्व इंटरनेशनल अंपायर अनिल चौधरी ने परखा कौशल, जल्द जारी होंगे परिणाम

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) द्वारा कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित अंपायर्स…

16 hours ago

TMC Name Symbol Row: TMC की पहचान पर अंतरिम रोक, ममता गुट को फुटबॉल खिलाड़ी तो ऋतब्रत खेमे को मिला लिफाफा

तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर चल रही लड़ाई में चुनाव आयोग…

17 hours ago