Trending News

गुवाहाटी में हार के कगार पर टीम इंडिया…शास्त्री ने गंभीर की रणनीति पर उठाए सवाल, फैंस भी कर रहे इस्तीफे की मांग!

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की स्थिति बेहद नाजुक है और उस पर हार का खतरा गहराता जा रहा है. पहले टेस्ट में करारी हार झेलने के बाद उम्मीद थी कि भारत दूसरे मैच में वापसी करेगा, लेकिन गुवाहाटी टेस्ट में टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है.

चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका बड़ी बढ़त हासिल कर भारत को मुश्किल में डालने के इरादे से मैदान में उतरा, जबकि ऋषभ पंत की कप्तानी वाली भारतीय टीम मैच बचाने की कोशिश में संघर्षरत है.

भारत के कमजोर प्रदर्शन पर सवाल भी उठने लगे हैं, चाहे वह टीम चयन हो या रणनीति का अभाव। मुख्य कोच गौतम गंभीर की योजनाएँ भी प्रभावी नहीं दिखीं, जिसके चलते आलोचना तेज हो गई है.

गुवाहाटी टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में भारत केवल 201 रन पर सिमट गया और मेहमान टीम को 288 रनों की बढ़त मिल गई. हालांकि, साउथ अफ्रीका ने फॉलोऑन नहीं दिया, जिससे भारत पारी से हार झेलने से बच गया.

तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 8 ओवर में 26 रन बनाए और कुल बढ़त 314 रन की हो गई. क्रीज पर रयान रिकेल्टन 13 और एडेन मार्कराम 12 रन बनाकर टिके हुए थे. चौथे दिन भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआती झटके देकर अफ्रीका की बढ़त बढ़ने से रोकने की कोशिश की और लगातार तीन विकेट हासिल कर कुछ दबाव भी बनाया.

इसके बावजूद टीम इंडिया के कुल प्रदर्शन को लेकर कोच गंभीर की रणनीति सवालों के घेरे में है और सोशल मीडिया पर उनकी कड़ी आलोचना हो रही है. पिच को लेकर पूर्व कप्तान, कोच और कॉमेन्टेटर रवि शास्त्री STAR ने भारतीय पारी के दौरान ही कहा, “ये अब भी अच्छी पिच है. ये ऐसी पिच नहीं जहां स्कोर 7 विकेट पर 145 होना चाहिए था. गेंदबाज़ी भी कंसिस्टेंट नहीं रही.”

भारत की खराब स्थिति पर पूर्व कोच रवि शास्त्री ने टीम इंडिया के मौजूदा कोच गौतम गंभीर की रणनीति पर सवाल उठाए हैं। वहीं, क्रिकेट फैंस भी गंभीर की कोचिंग को लेकर नाराज़गी जता रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

पूर्व कप्तान और कॉमेन्टेटेर अनिल कुंबले ने भी भारतीय बैटर्स के रवैये को लेकर सवाल उठाये. कुंबले ने STAR SPORTS पर कॉमेन्ट्री के दौरान कहा, “यहां आपको सेशन दर सेशन आकर टिककर बल्लेबाज़ी करनी है.ये पिच ऐसी ही है. ऐसा नहीं है कि एक सेशन में आप यहां गेम बदल देंगे” STAR SPORTS पर पूर्व कप्तान, कोच और कॉमेन्टेटर रवि शास्त्री ने टीम और कोच गंभीर के चयन को लेकर भी सवाल खड़े किये हैं.

वो कहते हैं, “टीम सेलेक्शन को लेकर मैं इनकी सोच नहीं समझ पा रहा. कोलकाता में टीम 4 स्पिनर्स के साथ उतरी और एक स्पिनर को सिर्फ 1 ओवर डालने का मौक़ा मिला. मेरे ख्याल से उन्हें कोलकाता में 4 स्पिनर्स के बजाए एक स्पेशलिस्ट बैटर के साथ जाना चाहिए था.”


अभी तक गौतम गंभीर ने इस मामले में किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि उनकी रणनीति पूरी तरह से फ्लॉप रही है और खिलाडिय़ों का मनोबल पूरी तरह से टूटा हुआ है.

news desk

Recent Posts

1 अक्टूबर से PF को लेकर बड़ा बदलाव! 25 हजार रुपये तक की सैलरी वालों पर क्या पड़ेगा असर, जानिए किसे मिलेगा सीधा फायदा

नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO से जुड़े नियमों में 1 अक्टूबर से…

8 hours ago

11,600mAh की बैटरी और बॉक्स में S Pen… Samsung ने उतारे दो धांसू फ्लैगशिप टैबलेट, कीमत भी जान लीजिए

नई दिल्ली: Samsung ने ग्लोबल बाजार में अपनी नई Galaxy Tab S12 सीरीज के दो…

8 hours ago

IND vs WI 2nd ODI: शुभमन गिल का महा-रिकॉर्ड, दोहरा शतक जड़कर भारत को दिलाई ऐतिहासिक जीत; तोड़ा सहवाग का रिकॉर्ड

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे…

9 hours ago

CEO ने कहा- ‘मालिक की तरह सोचो’, कर्मचारी ने पूछा- ‘तो 50% हिस्सेदारी देंगे?’ 5 बजते ही बैग उठाया और निकल गया

नई दिल्ली: दफ्तर में कर्मचारियों से ज्यादा जिम्मेदारी और समर्पण की उम्मीद करना आम बात…

9 hours ago