WWE की ‘क्वीन’ ज़ेलिना वेगा (Zelina Vega) ने रिंग के बाहर डिजिटल एंटरटेनमेंट में भी एक बड़ा दांव खेला है, और सीधे Streamer Awards 2025 के नॉमिनेशन अपना नाम दर्ज करा लिया.
पॉपुलर ट्विच स्ट्रीमर सिनना (Cinna) के साथ उनके जबरजस्त कोलैबोरेशन को ‘बेस्ट स्ट्रीमड कोलैब (Best Streamed Collab)’ की नामी श्रेणी के लिए नॉमिनेट किया गया है. ये सिर्फ एक नॉमिनेशन नहीं, बल्कि इस बात का जीता-जागता सबूत है की क्लासिक स्टार्स अब स्क्रीन के हर कोने पर राज कर रहे हैं.
लाइव स्ट्रीम में रेसलिंग तक का तड़का
याद है वो धमाकेदार लाइव स्ट्रीम जो 17 सितंबर को हुई थी? जब ज़ेलिना वेगा ने अपने इन-रिंग स्किल्स को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उतारा था. इस मजेदार सेशन में वेगा ने स्ट्रीमर सिनना को रेसलिंग के असली दांव-पेंच दिखाए जैसे केंडो स्टिक का वार, एक ज़ोरदार बॉडीस्लैम और सबका पसंदीदा सबमिशन मूव कैमल क्लच.
वेगा, जो Twitch पर थीया ट्रिनिडाड (Thea Trinidad) के नाम से स्ट्रीम करती हैं, और लगभग 1 मिलियन फॉलोअर्स वाले सिनना की इस जुगलबंदी ने फैंस को दीवाना बना दिया और अब उन्हें इस बड़े अवॉर्ड तक पहुंचा दिया है.
किंग जेम्स से मुक़ाबला
मज़ेदार बात यह है कि वेगा और सिनना का मुक़ाबला इस केटेगरी में किसी छोटे-मोटे नाम से नहीं, बल्कि बास्केटबॉल लीजेंड लेब्रोन जेम्स (LeBron James) और मेगा-स्ट्रीमर काई सेनेट (Kai Cenat) जैसी ‘पावर-जोड़ियों’ से है. टक्कर देने के लिए मौजूद हैं ये नॉमिनीज़: ‘प्लेगबॉयमैक्स और फ्रेड अगेन’ और ‘पोकीमैन और कैटसाई’
कब मिलेगा स्ट्रीमर अवॉर्ड?
“Streamer Awards 2025 का ग्रैंड फिनाले 6 दिसंबर 2025 को लॉस एंजिल्स में होगा. इस जबरदस्त इवेंट में 35 से ज्यादा कैटेगरीज़ में टॉप डिजिटल क्रिएटर् को अवॉर्ड्स मिलेंगे. ज़ेलिना वेगा का ये नॉमिनेशन ये साबित करता है कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सितारे अब डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में भी अपनी नई पहचान बना रही हैं.