Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: मेरठ में बंदरों का ऐसा आतंक कि लोग खुद बन गए ‘बंदर’, मुखौटे लगाकर कमिश्नरी पहुंचे और प्रशासन से लगा दी गुहार
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > राज्य > उत्तर प्रदेश > मेरठ में बंदरों का ऐसा आतंक कि लोग खुद बन गए ‘बंदर’, मुखौटे लगाकर कमिश्नरी पहुंचे और प्रशासन से लगा दी गुहार
Latest NewsTrending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

मेरठ में बंदरों का ऐसा आतंक कि लोग खुद बन गए ‘बंदर’, मुखौटे लगाकर कमिश्नरी पहुंचे और प्रशासन से लगा दी गुहार

vineet verma
Last updated: October 8, 2026 12:01 am
vineet verma
Share
SHARE

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान लोगों ने बुधवार को प्रशासन का ध्यान खींचने के लिए अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। वार्ड-60 के लोग बंदरों के मुखौटे लगाकर कमिश्नरी पहुंचे और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बंदरों को पकड़ने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इलाके में पिछले करीब दो महीने से 200 से 300 बंदरों के झुंड घूम रहे हैं, जिससे लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है।

Contents
पानी की टंकियां तोड़ने से लेकर कपड़े फाड़ने तक का आरोपपार्षद और उसके बेटे समेत कई लोगों को काटने का दावानगर निगम और वन विभाग एक-दूसरे पर डाल रहे जिम्मेदारीस्कूलों के आसपास भी मंडरा रहा खतराअधिकारियों का ध्यान खींचने के लिए पहने बंदरों के मुखौटे

पानी की टंकियां तोड़ने से लेकर कपड़े फाड़ने तक का आरोप

क्षेत्रवासियों का आरोप है कि बंदर दिन-रात सड़कों और घरों के आसपास डेरा जमाए रहते हैं। कई घरों की पानी की टंकियां तोड़ने और कपड़ों समेत दूसरे सामान को नुकसान पहुंचाने की शिकायत भी लोगों ने की है। लोगों के मुताबिक, बंदरों की संख्या इतनी ज्यादा है कि आए दिन उनके उत्पात का सामना करना पड़ रहा है।

भाजपा पार्षद रेखा सिंह और पूर्व पार्षद नीरज के नेतृत्व में वार्ड-60 के लोग कमिश्नरी पहुंचे। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर बंदरों से निजात दिलाने की मांग की। लोगों ने बताया कि इलाके में कई स्कूल भी हैं और इनके आसपास बड़ी संख्या में बंदर जमा रहते हैं। ऐसे में छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में लगातार डर बना हुआ है।

पार्षद और उसके बेटे समेत कई लोगों को काटने का दावा

प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि बंदरों के हमले में कई लोग घायल हो चुके हैं। उनका कहना है कि पिछले दिनों एक पार्षद और उसके बेटे को भी बंदरों ने काट लिया था। एक बुजुर्ग के साथ भी बंदर के काटने की बात कही गई है।

लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कोई बड़ी घटना हो सकती है। इसी आशंका को लेकर उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

नगर निगम और वन विभाग एक-दूसरे पर डाल रहे जिम्मेदारी

पूर्व पार्षद नीरज ने आरोप लगाया कि बंदरों की समस्या को लेकर नगर निगम और वन विभाग के अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई बार नगर स्वास्थ्य अधिकारी और वन विभाग को फोन कर शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

नीरज के मुताबिक, प्रशासन को किसी बड़ी घटना का इंतजार नहीं करना चाहिए। उन्होंने मांग की कि उससे पहले ही बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई शुरू की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

स्कूलों के आसपास भी मंडरा रहा खतरा

पूर्व पार्षद ने बताया कि मॉडर्न स्कूल, फॉरवेली स्कूल, जैमिनी-जैमिनी पब्लिक स्कूल और डेफोडिल स्कूल के आसपास बड़ी संख्या में बंदर देखे जा रहे हैं। उनका दावा है कि कई जगहों पर 200 से 300 बंदरों के झुंड दिखाई देते हैं।

बंदरों के डर से बच्चों और बुजुर्गों के लिए बाहर निकलना मुश्किल होने का दावा भी किया गया है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने प्रशासन से समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

अधिकारियों का ध्यान खींचने के लिए पहने बंदरों के मुखौटे

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बंदरों के मुखौटे लगाकर प्रदर्शन करने का मकसद अधिकारियों का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर खींचना था। लोगों ने मांग की कि डीएम, नगर निगम और वन विभाग के अधिकारियों को एक साथ बैठाकर जिम्मेदारी तय की जाए और जल्द से जल्द बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई शुरू की जाए।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: DM Meerut, Meerut Monkey Attack, Meerut Monkey Protest, Meerut Monkey Terror, Meerut News, नगर निगम मेरठ, बंदरों का आतंक, बंदरों के मुखौटे, मेरठ न्यूज, मेरठ बंदर समस्या, मेरठ बंदरों का आतंक, वन विभाग, वार्ड 60 मेरठ
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article शादी के बाद पत्नी को चिड़ियाघर घुमाने ले गया पति, बाइक पार्क करने गया तो पीछे से हो गया बड़ा खेल!
Next Article अब Chrome सिर्फ दिखाएगा नहीं, आपके लिए काम भी करेगा! Gemini का Auto Browse भारत पहुंचा, ऐसे उठाएं फायदा

फीचर

View More

…कुछ इस तरह रहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 साल का राजनीतिक सफर

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सरकार के प्रमुख के रूप में आज 25 साल पूरे हो…

By Shivani Kalani 4 Min Read

होम लोन की मांग के बीच बड़ा दांव: एनएचबी (NHB) दोगुना करने जा रहा है रीफाइनेंस का फंड, जानिए किन कंपनियों की चमकेगी किस्मत

क्या आप भी सस्ते होम लोन की तलाश में हैं या किसी…

4 Min Read

मीटर की लाल बत्ती को हल्के में न लें! ऐसे समझें बिजली की खपत बढ़ रही है या मीटर में आया है फॉल्ट

नई दिल्ली: बिजली के मीटर पर लगी छोटी-सी लाल एलईडी अक्सर लगातार…

4 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Latest Newsउत्तर प्रदेशराज्य

गोमती का बढ़ा जलस्तर, लखनऊ के रिहायशी इलाकों में घुसा पानी; 90 नावें उतरीं, 35 परिवार सुरक्षित जगह पहुंचाए गए

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से कई रिहायशी इलाकों में पानी भर गया…

3 Min Read
Latest Newsबाजार

अब Chrome सिर्फ दिखाएगा नहीं, आपके लिए काम भी करेगा! Gemini का Auto Browse भारत पहुंचा, ऐसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली: Google ने भारत में Chrome यूजर्स के लिए Gemini AI के Auto Browse फीचर को रोल आउट करना…

5 Min Read
Latest Newsमध्य प्रदेशराज्य

शादी के बाद पत्नी को चिड़ियाघर घुमाने ले गया पति, बाइक पार्क करने गया तो पीछे से हो गया बड़ा खेल!

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से शादी के बाद सामने आया एक हैरान करने वाला मामला चर्चा में है। एक…

4 Min Read
Latest Newsउत्तर प्रदेशराज्य

पति ने अंग्रेजी बोलने पर डांटा, फिर प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया वीडियो; गांव की ‘देहाती मैडम’ की कहानी ने मचाई धूम

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के एक गांव की रहने वाली यशोदा लोधी इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी अंग्रेजी बोलने…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?