Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: 10 अक्टूबर के ‘जंतर-मंतर 2.0’ से पहले दिल्ली पुलिस सतर्क, 2873 लोगों पर नजर; सीमाओं से लेकर छात्रों तक निगरानी बढ़ी
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > 10 अक्टूबर के ‘जंतर-मंतर 2.0’ से पहले दिल्ली पुलिस सतर्क, 2873 लोगों पर नजर; सीमाओं से लेकर छात्रों तक निगरानी बढ़ी
Trending Newsसियासी

10 अक्टूबर के ‘जंतर-मंतर 2.0’ से पहले दिल्ली पुलिस सतर्क, 2873 लोगों पर नजर; सीमाओं से लेकर छात्रों तक निगरानी बढ़ी

vineet verma
Last updated: October 7, 2026 11:38 pm
vineet verma
Share
SHARE

नई दिल्ली: 10 अक्टूबर को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ‘जंतर-मंतर 2.0’ प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जुलाई में जंतर-मंतर पर हुए CJP के प्रदर्शन में शामिल रहे 2,873 ऐसे लोगों को पुलिस ने चिन्हित किया है, जिनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस इन लोगों की गतिविधियों पर नजर रख रही है, ताकि प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित न हो।

Contents
फेशियल रिकग्निशन से चिन्हित किए गए लोगस्थानीय थानों के जरिए रखी जाएगी नजरछात्रों को प्रदर्शन से दूर रहने की सलाहदिल्ली की सीमाओं पर भी बढ़ेगी निगरानीCJP ने कहा- प्रदर्शन करना हमारा अधिकार

पुलिस ने प्रदर्शन स्थल के अलावा दिल्ली की सीमाओं और संभावित प्रदर्शनकारियों की आवाजाही पर भी निगरानी बढ़ाने की तैयारी की है। छात्रों को भी प्रस्तावित प्रदर्शन से दूर रहने की अपील की जा रही है।

फेशियल रिकग्निशन से चिन्हित किए गए लोग

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जुलाई में हुए प्रदर्शन के दौरान फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) की मदद से ऐसे लोगों की पहचान की गई थी, जिनका आपराधिक रिकॉर्ड बताया गया है। चिन्हित 2,873 लोगों में 989 लोग गंभीर अपराधों के आरोपी बताए गए हैं।

इनमें 101 लोग हत्या के मामलों में नामजद हैं, जबकि कम से कम 42 लोगों पर दो या उससे अधिक हत्याओं में शामिल होने के आरोप हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 25 लोग ऐसे भी थे जिन पर हत्या, हत्या के प्रयास, दुष्कर्म और बच्चों के खिलाफ अपराध जैसे गंभीर आरोप हैं और जिनके उस समय जेल में होने की बात कही गई थी।

स्थानीय थानों के जरिए रखी जाएगी नजर

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, जुलाई के प्रदर्शन में चिन्हित किए गए लोगों की गतिविधियों पर उनके स्थानीय थानों के जरिए नजर रखी जाएगी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि गंभीर आपराधिक मामलों में आरोपी रहे लोगों में से कोई 10 अक्टूबर को दिल्ली या प्रदर्शन स्थल की ओर तो नहीं बढ़ रहा है।

पुलिस के मुताबिक, 10 अक्टूबर के प्रदर्शन की अनुमति अभी नहीं दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत उन लोगों की आवाजाही पर नजर रखने की तैयारी है, जिनसे पुलिस को कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका है।

छात्रों को प्रदर्शन से दूर रहने की सलाह

पुलिस ने आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों के अलावा छात्रों को लेकर भी निगरानी बढ़ाई है। अधिकारियों के मुताबिक, छात्रों को बताया जा रहा है कि नई दिल्ली जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू है। पुलिस के अनुसार, ऐसे में इलाके में किसी तरह का जमावड़ा या प्रदर्शन गैरकानूनी माना जाएगा।

छात्रों की बड़ी आबादी वाले इलाकों में रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के साथ होने वाली बैठकों में PG संचालकों को भी कानून-व्यवस्था से जुड़ी स्थिति की जानकारी देने और छात्रों को इसके बारे में सूचित करने के लिए कहा जा रहा है।

दिल्ली की सीमाओं पर भी बढ़ेगी निगरानी

10 अक्टूबर के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली की सीमाओं पर भी सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। पुलिस की नजर उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान से दिल्ली में दाखिल होने वाले प्रमुख रास्तों पर रहेगी। अधिकारियों के मुताबिक, बड़ी संख्या में लोगों के एक साथ दिल्ली में प्रवेश करने की कोशिश पर नजर रखी जाएगी।

उत्तर प्रदेश सीमा से पूर्वी दिल्ली और शाहदरा, हरियाणा सीमा से द्वारका और राजस्थान सीमा से दक्षिण-पश्चिम दिल्ली की तरफ आने वाले मार्गों पर विशेष निगरानी की तैयारी है। नई दिल्ली की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग और जांच भी की जा सकती है।

CJP ने कहा- प्रदर्शन करना हमारा अधिकार

इस बीच CJP के सह-संयोजक सौरभ दास संसद मार्ग थाने पहुंचे और एक पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि संगठन को जंतर-मंतर के निर्धारित प्रदर्शन स्थल पर प्रदर्शन करने का अधिकार है।

बाद में सौरभ दास ने ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की अध्यक्ष नेहा बोरा के साथ प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। CJP और AISA ने लोगों से 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचने और अपने मुद्दों के समर्थन में एकजुट होने की अपील की है।

सौरभ दास ने कहा कि उन्होंने दिल्ली पुलिस से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मांगी है, बल्कि पुलिस को प्रदर्शन के बारे में सूचित किया है। प्रस्तावित प्रदर्शन विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: 2873 Criminal Records, BNSS Section 163, CEC Gyanesh Kumar, CJP Jantar Mantar 2.0, CJP Protest 10 October, CJP Protest Delhi, Delhi Police Security, delhi protest, Facial Recognition System, FRS Delhi Police, Gyanesh Kumar, Jantar Mantar Protest, SIR Protest, दिल्ली पुलिस अलर्ट, दिल्ली प्रदर्शन
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक नहीं थमेगा कांग्रेस का आंदोलन, 8 अक्टूबर को देशभर में प्रदर्शन; फिर हिरासत में लिए गए राहुल-प्रियंका
Next Article बाबर आजम नंबर 1, रोहित-विराट टॉप-3 से बाहर; T20I में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों में सिर्फ 2 भारतीय

फीचर

View More

…कुछ इस तरह रहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 साल का राजनीतिक सफर

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सरकार के प्रमुख के रूप में आज 25 साल पूरे हो…

By Shivani Kalani 4 Min Read

होम लोन की मांग के बीच बड़ा दांव: एनएचबी (NHB) दोगुना करने जा रहा है रीफाइनेंस का फंड, जानिए किन कंपनियों की चमकेगी किस्मत

क्या आप भी सस्ते होम लोन की तलाश में हैं या किसी…

4 Min Read

मीटर की लाल बत्ती को हल्के में न लें! ऐसे समझें बिजली की खपत बढ़ रही है या मीटर में आया है फॉल्ट

नई दिल्ली: बिजली के मीटर पर लगी छोटी-सी लाल एलईडी अक्सर लगातार…

4 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Latest NewsTrending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

मेरठ में बंदरों का ऐसा आतंक कि लोग खुद बन गए ‘बंदर’, मुखौटे लगाकर कमिश्नरी पहुंचे और प्रशासन से लगा दी गुहार

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान लोगों ने बुधवार को प्रशासन का ध्यान खींचने…

4 Min Read
Trending Newsखेल

बाबर आजम नंबर 1, रोहित-विराट टॉप-3 से बाहर; T20I में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों में सिर्फ 2 भारतीय

नई दिल्ली: टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पाकिस्तान के बाबर आजम शीर्ष पर…

5 Min Read
Trending Newsसियासी

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक नहीं थमेगा कांग्रेस का आंदोलन, 8 अक्टूबर को देशभर में प्रदर्शन; फिर हिरासत में लिए गए राहुल-प्रियंका

नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस और विपक्षी इंडिया गठबंधन का…

6 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

17 हजार फीट की ऊंचाई पर विमान पर गिरी आकाशीय बिजली, नोज को पहुंचा नुकसान; 104 यात्रियों को लेकर लखनऊ में सुरक्षित लैंडिंग

लखनऊ: पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट खराब मौसम के बीच करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?