Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: बिहार चुनाव 2025: रोहतास स्ट्रांग रूम में ट्रक पहुंचने पर RJD का आरोप- “CCTV बंद, EVM बदलने की साजिश
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > बिहार चुनाव 2025: रोहतास स्ट्रांग रूम में ट्रक पहुंचने पर RJD का आरोप- “CCTV बंद, EVM बदलने की साजिश
Trending Newsसियासी

बिहार चुनाव 2025: रोहतास स्ट्रांग रूम में ट्रक पहुंचने पर RJD का आरोप- “CCTV बंद, EVM बदलने की साजिश

news desk
Last updated: November 13, 2025 12:11 pm
news desk
Share
SHARE

सासाराम/रोहतास. बिहार विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो चुकी है और अब मतगणना की तैयारियां जोरों पर हैं. चुनाव आयोग ने 14 नवंबर को होने वाली मतगणना की तैयारी पूरी कर ली है.

लेकिन मतगणना से पहले रोहतास जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि स्ट्रांग रूम परिसर में एक ट्रक के पहुंचने की सूचना पर इलाके में हड़कंप मच गया.

रोहतास जिले की सात विधानसभा सीटों के लिए मतगणना सासाराम के तकिया बाजार स्थित बाजार समिति प्रांगण में होनी है.

सूत्रों के अनुसार महागठबंधन और अन्य दलों के प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने स्ट्रांग रूम परिसर में तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर दी. खासकर यह जानकारी मिलने के बाद कि स्ट्रांग रूम के अंदर के सीसीटीवी कैमरे अचानक बंद कर दिए गए हैं.

दिनारा के राजद प्रत्याशी राजेश यादव और सासाराम के राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साह इस घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रदर्शन किया। स्ट्रांग रूम के ठीक सामने धरने पर बैठने की भी सूचना है. इस घटना ने इलाके में सुरक्षा और तनाव की स्थिति बढ़ा दी है, जबकि मतगणना कल होने वाली है.

रोहतास स्ट्रांग रूम विवाद: EVM बदलने का आरोप, प्रशासन ने किया स्पष्ट

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर रोहतास में स्ट्रांग रूम के बाहर हंगामा मच गया.राजद प्रत्याशी राजेश यादव ने आरोप लगाया कि “अभी-अभी खाली ट्रक अंदर गया है, जिसमें EVM है. शिकायत के बावजूद प्रशासन सुनने को तैयार नहीं. सीसीटीवी कैमरा बंद पाया गया, साफ है कि खेल हो रहा है.”

सासाराम के राजद प्रत्याशी, सत्येंद्र साह ने भी कहा, “रात में स्ट्रांग रूम के बाहर ट्रक क्यों घुसा? सीसीटीवी बंद है, यह EVM बदलने की साजिश है। रोहतास की सातों सीटों पर महागठबंधन जीत रहा है, हार से घबरा कर यह सब हो रहा है.”

मौके पर पहुंचे डीएम उदिता सिंह और एसपी रौशन कुमार, जिन्होंने ट्रक की जांच की. अधिकारियों ने बताया कि ट्रक में केवल खाली बक्से पाए गए. डीएम ने प्रत्याशियों को समझाते हुए कहा, “यदि कोई संदेह है तो सीसीटीवी फुटेज भी देखी जाएगी.”

एसडीएम आशुतोष रंजन ने बताया कि ये खाली बक्से मतगणना के बाद EVM रखने के लिए थे, जो 10 नवंबर तक आने थे, लेकिन देरी से पहुंचे. डीएम उदिता सिंह ने कहा, “बक्सों की जांच की गई, सभी खाली हैं। फिर भी यदि कोई संदेह है, तो सीसीटीवी फुटेज देखी जाएगी.”

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #BiharElections2025, #BiharPolitics, #BreakingNews, #Election2025, #ElectionAlert, #EVMControversy, #Mahagathbandhan, #NITISHKUMAR, #RJD, #Rohtas, #StrongRoom, #TejashwiYadav, #VoteCounting
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article जिसने दी थी बाहुबली राजा भैया को चुनौती, अब पुलिस पहुंची उसके घर,देखें-बड़ी कार्रवाई का Video
Next Article विजय-रश्मिका का प्यार हुआ ऑफिशियल! 2018 में को-स्टार, 2025 में बने मंगेतर! विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का ‘पब्लिक लव मोमेंट’ वायरल

फीचर

View More

ठंड का महाद्वीप बना तपता तंदूर! 1300 से ज्यादा मौतें, पिघलती सड़कें-उखड़ती पटरियां… जानिए यूरोप में क्यों मचा गर्मी का महाविनाश

नई दिल्ली: जिस तापमान को भारत में सामान्य गर्मी माना जाता है, वही इस समय यूरोप के लिए जानलेवा साबित…

By vineet verma 6 Min Read

पुराने घरों के दरवाजे इतने छोटे और नीचे क्यों होते थे? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली: अगर आपने गांवों या पुराने समय के बने घरों को…

3 Min Read

ट्रंप की नई टैरिफ चेतावनी से मची हलचल! अमेरिकी टेक कंपनियों पर टैक्स लगाने वाले देशों को 100% शुल्क की धमकी, जानिए भारत पर कितना असर

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई व्यापारिक चेतावनी ने एक बार…

4 Min Read

विचार

View More

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को लेकर एक वायरल पोस्ट…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

You Might Also Like

Trending Newsबाजार

छोटे गैस सिलेंडर्स का क्रेज खत्म? वेस्ट एशिया संकट के चलते 80% तक गिरी ‘अप्पू-छोटू-मुन्ना’ की डिमांड

देश में 'छोटू', 'मुन्ना' और 'अप्पू' जैसे आकर्षक नामों से मशहूर 5 किलोग्राम वाले पोर्टेबल फ्री ट्रेड LPG (FTL) सिलेंडरों…

4 Min Read

राम मंदिर महाघोटाला: अब 5 साल के ऑडिट की होगी ‘फॉरेंसिक’ जांच, एंट्री-एग्जिट पर सुरक्षाकर्मियों की भी तलाशी शुरू!

अयोध्या / लखनऊ। अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने…

4 Min Read
Trending Newsखेल

‘गंभीर-गिल ने मेरा सही इस्तेमाल नहीं किया…’ टीम इंडिया से बाहर चल रहे शार्दुल ठाकुर का फूटा गुस्सा, उठाए कप्तानी पर सवाल!

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर और मुंबई के कप्तान शार्दुल ठाकुर ने लंबे समय बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है।…

4 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

अयोध्या राम मंदिर दान चोरी विवाद: वीएचपी अध्यक्ष आलोक कुमार का बड़ा बयान, क्या चंपत राय पर गिरेगी गाज?

अयोध्या / नई दिल्ली। अयोध्या के भव्य राम मंदिर में चढ़ावा और दान चोरी के मामले ने अब राजनीतिक और…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?