Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: बिहार विधानसभा चुनाव : पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान, क्या इस बार सत्ता परिवर्तन तय है?.
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > बिहार विधानसभा चुनाव : पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान, क्या इस बार सत्ता परिवर्तन तय है?.
Trending Newsसियासी

बिहार विधानसभा चुनाव : पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान, क्या इस बार सत्ता परिवर्तन तय है?.

news desk
Last updated: November 7, 2025 11:05 am
news desk
Share
SHARE

पटना. बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग पूरी हो चुकी है और अब दूसरे चरण की तैयारी चल रही है. पहले चरण में लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. 18 जिलों की 121 सीटों पर कुल 1314 उम्मीदवार मैदान में थे और अब उनका भविष्य ईवीएम में कैद हो गया है.

चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले चरण में 64.69% मतदान हुआ. यह 2020 के मुकाबले लगभग 8.5 फीसदी अधिक है. पिछले विधानसभा चुनाव में पहले चरण में सिर्फ 56.1% वोटिंग हुई थी. यानी इस बार बिहार के मतदाता ज्यादा सक्रिय नजर आए हैं.

चुनावी इतिहास पर नजर डालें तो जब-जब बिहार में 5% से अधिक मतदान बढ़ा है, सत्ता परिवर्तन हुआ है. यही वजह है कि एनडीए खेमे में बेचैनी और विपक्ष में उत्साह दोनों ही दिखाई दे रहे हैं.

वोटिंग पैटर्न में बड़ा बदलाव

2020 में पहले चरण में कुल 3.70 करोड़ वोटर थे, जिनमें से 2.06 करोड़ ने वोट डाला था. इस बार वोटरों की संख्या बढ़कर 3.75 करोड़ हो गई और मतदान प्रतिशत 64.69 रहा. वोटिंग में यह इजाफा विपक्षी दलों के लिए उत्साहजनक माना जा रहा है, क्योंकि अधिक मतदान को अक्सर एंटी-इंकंबेंसी (विरोधी लहर) का संकेत माना जाता है.

बिहार में सिर्फ़ 5% वोटिंग से कैसे पलट जाती है सत्ता?

बिहार की राजनीति में एक दिलचस्प पैटर्न बार-बार दिखा है वोटिंग प्रतिशत में महज़ 5% का उतार-चढ़ाव भी सरकार बदलने की वजह बन जाता है.

1967 के विधानसभा चुनाव में पहली बार ऐसा हुआ। 1962 में जहाँ 44.5% मतदान हुआ था, वहीं 1967 में वोटिंग बढ़कर 51.5% तक पहुँच गई , यानी करीब 7% की बढ़ोतरी। नतीजा यह हुआ कि कांग्रेस की लंबे समय से चली आ रही सरकार चली गई और पहली बार गैर-कांग्रेसी दलों ने मिलकर सत्ता संभाली.

ऐसा ही कुछ 1980 में भी हुआ. 1977 के चुनाव में 50.5% वोट पड़े थे, जबकि 1980 में यह बढ़कर 57.3% तक पहुँच गया. लगभग 6.8% की छलांग. इस बार जनता पार्टी की विदाई हुई और कांग्रेस सत्ता में लौट आई.

1990 में भी वही कहानी दोहराई गई. 1985 में 56.3% वोटिंग थी, जो 1990 में बढ़कर 62% हो गई. 5.8% की बढ़त ने कांग्रेस की सत्ता छीन ली और जनता दल ने सरकार बना ली.

हालाँकि नवंबर 2005 में यह ट्रेंड उलट गया. उस बार 16% कम वोटिंग हुई, और इसी के साथ सत्ता भी बदली, नीतीश कुमार की अगुवाई में एनडीए की सरकार बनी.

अब, मौजूदा विधानसभा चुनाव के पहले चरण में करीब 8.5% ज़्यादा वोटिंग दर्ज की गई है। इतिहास को देखें तो यह आंकड़ा फिर से बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर कर सकता है.

1951 से लेकर अब तक बिहार विधानसभा चुनावों में 60% से अधिक मतदान सिर्फ तीन बार हुआ

1990: 62.04%, 1995: 61.79%, 2020: 62.57%

लेकिन इस बार पहले चरण में ही 64.69% वोटिंग के साथ सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं. अगर दूसरे चरण में भी यही रुझान रहा, तो यह बिहार चुनाव के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक मतदान होगा.

इतिहास यह संकेत दे रहा है कि जब-जब बिहार के मतदाता उत्साह से बाहर निकले हैं, सत्ता का चेहरा बदल गया है।
अब देखना यह है कि इस बार बढ़े हुए मतदान का फायदा किसे मिलता है, एनडीए को या महागठबंधन को?

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #BiharChunav, #BiharElection2025, #BiharElectionPhase1, #BiharNews, #BiharPolitics, #BJP, #BreakingNews, #Congress, #IndianPolitics, #indianpresshouse, #Mahagathbandhan, #NDA, #NITISHKUMAR, #PoliticalNews, #SattaParivartan, #TejashwiYadav, #VotingTrend
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article भारत के साथ ट्रेड डील पर व्हाइट हाउस ने दिया बड़ा अपडेट, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप जल्द कर सकते हैं भारत दौरा
Next Article बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ‘वंदे मातरम्’ कैसे बना राष्ट्रीय एकता का प्रतीक?कभी ब्रिटिश हुकूमत ने लगाया था बैन, जानिए इसके इतिहास के बारे में…

फीचर

View More

NASA वैज्ञानिक का ‘मौत’ से तीन बार साक्षात्कार: क्या मृत्यु सिर्फ एक भ्रम है? इंग्रिड होनकाला के दावों ने विज्ञान को दी चुनौती

वॉशिंगटन/बोगोटा। क्या मौत वाकई जीवन की 'पूर्णविराम' है, या फिर यह किसी अनंत यात्रा का केवल एक 'अल्पविराम'? नासा (NASA)…

By news desk 4 Min Read

“नशा मुक्त” का वादा… लेकिन सच क्या है पंजाब का?

पंजाब, जिसे कभी देश का “अन्नदाता” कहा जाता था, आज ड्रग्स, अपराध…

3 Min Read

त्रिशूल की गर्जना से पोखरण की शक्ति तक “11” का क्या है कनेक्शन: National Technology Day जब भारत ने दुनिया को चौंकाया था

11 मई 1998 की सुबह भारत के इतिहास में एक अलग ही…

9 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

Trending Newsलाइफस्टाइल

क्या बीयर पीने से किडनी स्टोन निकल जाता है? जानिए डॉक्टरों की राय और इसके पीछे का सच

आजकल सोशल मीडिया और लोगों के बीच एक बात काफी तेजी से फैल रही है कि बीयर पीने से किडनी…

3 Min Read
EntertainmentTrending News

Cannes 2026: रेड कार्पेट पर ‘परी’ बनकर उतरीं उर्वशी रौतेला, सिल्वर गाउन और मांग-टीके ने खींचा सबका ध्यान

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और ग्लोबल आइकन उर्वशी रौतेला ने एक बार फिर 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' 2026 में अपनी चमक…

2 Min Read
Trending Newsराज्य

रहस्यमयी मौत या मेडिकल जटिलता? प्रतीक यादव केस में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले कई सवाल

भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी नेता और महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव की मौत को…

3 Min Read
Trending Newsफीचर

NASA वैज्ञानिक का ‘मौत’ से तीन बार साक्षात्कार: क्या मृत्यु सिर्फ एक भ्रम है? इंग्रिड होनकाला के दावों ने विज्ञान को दी चुनौती

वॉशिंगटन/बोगोटा। क्या मौत वाकई जीवन की 'पूर्णविराम' है, या फिर यह किसी अनंत यात्रा का केवल एक 'अल्पविराम'? नासा (NASA)…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?