Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: शामली में एनकाउंटर में मारा गया संजीव जीवा गैंग का कुख्यात बदमाश फैसल, एक लाख का था इनामी… जवाबी फायरिंग में सिपाही घायल
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > शामली में एनकाउंटर में मारा गया संजीव जीवा गैंग का कुख्यात बदमाश फैसल, एक लाख का था इनामी… जवाबी फायरिंग में सिपाही घायल
Trending Newsक्राइम

शामली में एनकाउंटर में मारा गया संजीव जीवा गैंग का कुख्यात बदमाश फैसल, एक लाख का था इनामी… जवाबी फायरिंग में सिपाही घायल

news desk
Last updated: October 24, 2025 10:09 am
news desk
Share
गैंगस्टर फैसल
गैंगस्टर फैसल
SHARE

उत्तर प्रदेश के शामली के झिंझाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में संजीव जीवा गैंग का शूटर मारा गया. यह एनकाउंटर भोगीमजरा के जंगल में हुआ, जहां झिंझाना थाना पुलिस और एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की. मारे गए बदमाश की पहचान मुजफ्फरनगर के खालापार निवासी फैसल के रूप में हुई है, जिस पर हत्या, लूट और रंगदारी जैसे कई संगीन मामले दर्ज थे. उस पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था.

जवाबी फायरिंग में मारा गया बदमाश

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब आठ बजे कुछ बदमाश वेदखेड़ी मार्ग पर लूटपाट कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने वेदखेड़ी निवासी जीतराम से नकदी, मोबाइल और बाइक छीन ली.

सूचना मिलने पर पुलिस और एसओजी की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में बदमाश फैसल गोली लगने से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मुठभेड़ के दौरान एसओजी के एक सिपाही को भी गोली लगी है, जिससे वे घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

दो बाइक समेत कई पिस्टल और कारतूस बरामद

पुलिस ने बताया घटनास्थल से दो बाइक, दो पिस्टल, कई कारतूस और खोखे बरामद हुए हैं. झिंझाना थाना प्रभारी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान फरार बदमाश की पहचान कर उसे पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है.

एनकाउंटर के बाद इलाके में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी

मुठभेड़ की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायल सिपाही से मुलाकात की. उन्होंने बताया कि मारा गया बदमाश जीवा गैंग का सक्रिय सदस्य था, जो लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर था.एनकाउंटर के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #BreakingNews, #CrimeAlert, #CrimeNews, #EncounterNews, #faisal, #GangsterNews, #indianpresshouse, #LatestCrimeUpdate, #LatestNews, #LawAndOrder, #Shamli, #ShamliNews, #shamlipolice, #Trending, #UPNews, #UPPoliceAction, #UttarPradeshCrime
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article भयावह सड़क हादसा कुर्नूल में भीषण बस हादसा: आग की लपटों में झुलसे यात्री, 11 शव बरामद, 30 से ज्यादा की मौत की आशंका
Next Article नहीं रहे 'ऐड गुरू' ‘फेविकोल का जोड़’ और ‘कुछ ख़ास है’ के जादूगर हुए ख़ामोश! मजदूर से एड लेजेंड तक का पीयूष पांडे ने कैसे पूरा किया सफर?

फीचर

View More
AT1 बॉन्ड्स HDFC Bank विवाद

HDFC Bank Crisis Explained: AT1 Bonds का सच — क्यों HDFC Bank विवाद ने हिला दी “सेफ इन्वेस्टमेंट” की धारणा ?

नई दिल्ली:  भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC Bank में अचानक उठा विवाद सिर्फ एक इस्तीफे की खबर नहीं…

By Gopal Singh 5 Min Read

अली खामेनेई से अली लारीजानी तक: ईरान के 6 शीर्ष चेहरे, जिन्हें गंवानी पड़ी जान

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल की जंग को अब 18 दिन…

5 Min Read
राज्यसभा चुनाव 2026 क्रॉस वोटिंग कांग्रेस

राज्यसभा चुनाव 2026: ओडिशा से बिहार तक क्रॉस वोटिंग का खेल, मुस्लिम विधायकों ने भी दिया झटका !

16 मार्च 2026 के राज्यसभा चुनावों ने सिर्फ राजनीतिक समीकरण नहीं बदले,…

5 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

खूबसूरत काम और आसान पहनावा, सूट के ये स्टाइल बने ट्रेंड
Trending Newsअन्य

ट्रेंड में छाए नए सलवार सूट! 2026 में आराम और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

भारतीय पहनावे में सलवार सूट हमेशा से महिलाओं की पहली पसंद रहे हैं, लेकिन अब इनके चुनाव का तरीका बदल…

3 Min Read
अभिनेता विजय ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव
Trending Newsसियासी

Tamil Nadu Elections 2026: विजय का बड़ा दांव, उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव

तमिलनाडु की राजनीति में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए अभिनेता और Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK)…

3 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

ईरान ने जारी की अमेरिकी अधिकारियों की तस्वीरें, बोला-‘168 मासूमों के जिम्मेदार’

ईरान ने मिनाब में एक स्कूल पर हुए घातक मिसाइल हमले को लेकर बड़ा दावा करते हुए दो अमेरिकी नौसेना…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

Akhilesh Yadav का दादरी में शक्ति प्रदर्शन, BJP पर साधा निशाना, 2027 में बदलाव की अपील

ग्रेटर नोएडा (दादरी). उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दादरी में Akhilesh Yadav ने एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते…

2 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?