Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: तेजस्वी यादव ने चुपचाप बिछाई M+Y+B+K की बिसात! बिहार चुनाव में साबित होगी गेम चेंजर?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > तेजस्वी यादव ने चुपचाप बिछाई M+Y+B+K की बिसात! बिहार चुनाव में साबित होगी गेम चेंजर?
Trending Newsसियासी

तेजस्वी यादव ने चुपचाप बिछाई M+Y+B+K की बिसात! बिहार चुनाव में साबित होगी गेम चेंजर?

Sandeep pandey
Last updated: October 11, 2025 12:51 pm
Sandeep pandey
Share
तेजस्वी यादव का नया समीकरण
तेजस्वी यादव का नया समीकरण
SHARE

बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. लेकिन इस वक्त खबरें सिर्फ दोनों महागठबंधनों के सीट शेयरिंग को लेकर आ रही है. जाहिर है दोनों एलायंस यानी महागठबंधन और एनडीए अपनी अपनी चुनावी बिसात भी बिछा रहे हैं. चर्चाओं और हो हल्ले से इतर तेजस्वी यादव ने एक ऐसा समीकरण बुना है जिससे सबसे ज्यादा नुकसान एनडीए को उठाना पड़ सकता हैं.

आरजेडी के बारे में अब तक आम धारणा रही है कि उनकी पार्टी मुस्लिम और यादव यानी एमवाई की राजनीति करती है. लेकिन 2025 के विधानसभा चुनाव में मतदान की देहरी पर तेजस्वी यादव ने एक ऐसा प्रयोग किया जिससे बिहार की पूरी राजनीति ही पलटने की संभावना है.  

बिहार की राजनीति में जाति के प्रभाव से इंकार नहीं किया जा सकता. कमोवेश सभी दल इसी जाति आधारित पॉलिटिक्स के ईर्द गिर्द अपनी गोटी चलते हैं. तेजस्वी यादव ने भी इसी प्रयोगशाला में कुछ नया प्रयोग किया है. जो बेहद अहम माना जा रहा है. तेजस्वी यादव ने बड़े करीने से चुन चुन कर सीटों पर भूमिहार और कुशवाहा का समीकरण बुना है. पहले बात कर लेते हैं कुशवाहा उम्मीदवारों की.

कुशवाहा मतदाताओं में सेंध की तैयारी!

सीमांचल के जिले पूर्णिया में संतोष कुशवाहा का आरजेडी में शामिल होना एनडीए खासकर जेडीयू के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. पूर्णिया से पूर्व सांसद रहे संतोष कुशवाहा के साथ पूर्व विधायक राहुल शर्मा, बांका के जेडीयू से पूर्व सांसद गिरधारी यादव के बेटे चाणक्य प्रकाश और एलजेपी से चुनाव लड़ चुके अजय कुशवाहा भी आरजेडी में शामिल हुए. अब सीमांचल की राजनीति को देखा जाए तो संतोष कुशवाहा, बीमा भारती और पप्पू यादव पिछड़ी जाति से जुड़े ये तीन बड़े चेहरे अब महागठबंधन के साथ हैं. इसके अलावा नवादा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव में सुर्खियां बटोर चुके बाहुबली अशोक महतो और कौशल यादव को भी आरजेडी ने किनारे करके श्रवण कुशवाहा पर दांव खेला है.

अशोक महतों को किनारे करने का मैसेज सबसे ज्यादा भूमिहार समाज को प्रभावित करेगा. भूमिहार वर्ग अभी तक बीजेपी का कोर वोटर माना जाता है. लेकिन जिस तरह से तेजस्वी यादव ने नई रणनीति बनाई है उसे देखते हुए ये माना जा रहा है कि इस बार वो भूमिहार समाज में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के मूड में हैं.

भूमिहार वर्ग पर नया दांव!

बाहुबली नेता और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह के आरजेडी के साथ आने से मोकामा में पार्टी को बड़ा आधार मिलेगा. वहां भूमिहार चेहरे के तौर पर बाहुबली अनंत सिंह और मौजूदा सांसद लल्लन सिंह ही माने जाते रहे हैं जो कि एनडीए गठबंधन से हैं. लेकिन अब सूरजभान सिंह के एलजेपी छोड़ कर आरजेडी में आने से इस पूरे इलाके में नया समीकरण बन सकता है. सूरजभान सिंह और अनंत सिंह की अदावत दशकों पुरानी है. वहीं उत्तरी बिहार की बात करें तो लालगंज से बाहुबली मुन्ना शुक्ला की पत्नी को आरजेडी से टिकट मिलने जा रहा है. 2024 के लोकसभा चुनाव में मुन्ना शुक्ला आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़े थे लेकिन चुनाव के बाद बृज बिहारी प्रसाद हत्या केस में उन्हे सजा हो गई. इसके अलावा रुन्नी सैदपुर से राजेश चौधरी, साहेबगंज से धीरज शुक्ला, परबत्ता से संजीव कुमार, घोसी से राहुल शर्मा, मटिहानी से बोगो सिंह आरजेडी की तरफ से भूमिहार वर्ग के लिए लुभावने संदेश जैसे हैं.

तेजस्वी यादव बिहार के चुनावी बिसात पर एक एक करके अपने मोहरे बिछा रहे हैं. इसे बिहार की पॉलिटिक्स में आरजेडी का यूटर्न भी माना जा रहा है. बिहार में कुशवाहा वर्ग की हिस्सेदारी लगभग 4.27 प्रतिशत है. अभी तक आरएलएम प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा को इस वर्ग का बड़ा नेता माना जाता था. लेकिन 2024 से चीजे बदलती दिख रही है. जब आरजेडी ने कुशवाहा समाज के 7 उम्मीदवारों को टिकट दिया था और 2025 के चुनाव में तेजस्वी यादव की रणनीति बड़ा गेम चेंजर साबित हो सकती है. वहीं भूमिहार वर्ग की आबादी लगभग 3 प्रतिशत है जो कि 20 से 25 सीटों पर अपना दखल रखती है.

जिस हिसाब से इन दोनों वर्ग के चेहरों को आरजेडी टिकट बंटवारे में प्रतिनिधित्व दे रही है उससे नई संभावनाएं बनती दिख रही है.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #AnantSingh, #BhumiharVoter, #Bihar, #BiharAssemblyElection, #BiharElection2025, #BiharElectionDate, #BJP, #BreakingNews, #Congress, #HindiNews, #IndiaNews, #IndianPolitics, #indianpresshouse, #KushwahaVoteBank, #Mahagathbandhan, #Mokama, #MYBK, #PoliticalNews, #Simanchal, #SurajbhanSingh, #TejashwiYadav, #बिहारचुनाव2025
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article सलाम प्रथा जब दूल्हे को निभानी पड़ी ‘सलाम’ की प्रथा! प्रख्यात लेखक ओमप्रकाश वाल्मीकि ने क्यों उठाए इस रिवाज पर सवाल?
Next Article क्या फीकी पड़ जाएगी इस बार धनतेरस और शादी सीजन की रौनक? सोना ‘ओवरबॉट ज़ोन’ में, चांदी ₹8,000 महंगी… क्या इस बार धनतेरस और विवाह सीजन की रौनक रह जाएगी फीकी ?

फीचर

View More

शिमला-मनाली से हो गए बोर? हिमाचल का ये छुपा हुआ स्वर्ग बना सकता है आपकी ट्रिप यादगार, दोस्तों संग जरूर करें एक्सप्लोर

नई दिल्ली: अगर इस बार छुट्टियों में शिमला और मनाली जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों की बजाय किसी शांत, प्राकृतिक और…

By vineet verma 3 Min Read

शिमला की भीड़ से दूर चाहिए सुकून? एक बार घूम आइए मटियाना, सेब के बागों से लेकर पहाड़ों के नजारे जीत लेंगे दिल

शिमला: अगर आप पहाड़ों की खूबसूरती का आनंद लेना चाहते हैं, लेकिन…

3 Min Read

Success Story : किसान के बेटे पृथ्वी संघानी ने रचा इतिहास, ऑटोपायलट सिस्टम से भारत की अंतरिक्ष उड़ान को दी नई दिशा

नई दिल्ली । भारत के पहले निजी ऑर्बिटल रॉकेट 'विक्रम-1' (Vikram-1) की…

4 Min Read

विचार

View More

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है।…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

Commonwealth Games 2026: ऋषिकांता सिंह ने जीता सिल्वर, स्नैच में बनाया नया रिकॉर्ड

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। वेटलिफ्टिंग में भारत को बड़ी सफलता दिलाते हुए ऋषिकांता…

2 Min Read
Trending Newsसियासी

Siddaramaiah Electoral Retirement: क्या कर्नाटक कांग्रेस में थमेगा पावर टसल? पूर्व CM सिद्धारमैया का बड़ा ऐलान-2028 का चुनाव नहीं लडूंगा

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता सिद्धारमैया (Siddaramaiah) ने अपनी भावी चुनावी राजनीति को लेकर बड़ा ऐलान कर…

3 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

‘Firework’ पर विवाद: कैटी पेरी ने सैन्य वीडियो में इस्तेमाल पर जताया कड़ा विरोध

अमेरिकी पॉप स्टार कैटी पेरी ने उनके मशहूर गाने Firework के कथित तौर पर सैन्य हमलों के वीडियो में इस्तेमाल…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

दिल्ली के बड़े सरकारी अस्पतालों में स्टाफ की कमी गंभीर, लोकसभा में खुलासा

देश की राजधानी दिल्ली के सबसे बड़े और व्यस्त सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों, नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ की भारी कमी…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?