Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: ट्रंप के लिए ‘एक तो करेला दूजे से नीम चढ़ा’ जैसा बन गया 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार!
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > ट्रंप के लिए ‘एक तो करेला दूजे से नीम चढ़ा’ जैसा बन गया 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार!
Trending Newsवर्ल्ड

ट्रंप के लिए ‘एक तो करेला दूजे से नीम चढ़ा’ जैसा बन गया 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार!

news desk
Last updated: October 10, 2025 6:23 pm
news desk
Share
ट्रंप का टूटा 'नोबेल सपना'
ट्रंप का टूटा 'नोबेल सपना'
SHARE

दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित और चर्चित नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में की गई. इस बार यह पुरस्कार वेनेजुएला की प्रमुख विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को दिया गया है. इससे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उम्मीदें पूरी नहीं हो सकीं, क्योंकि कई लोग इस बार ट्रंप के इस पुरस्कार के हकदार होने की बात कर रहे थे. नोबेल शांति पुरस्कार हर साल नॉर्वेजियन नोबेल कमेटी द्वारा उन लोगों या संस्थाओं को दिया जाता है जिन्होंने शांति को बढ़ावा देने, देशों के बीच भाईचारे को मजबूत करने और समाज के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए होते हैं. यह पुरस्कार हमेशा किसी न किसी चौंकाने वाली घोषणा के साथ आता है, इस बार भी मारिया कोरिना मचाडो को नोबेल शांति पुरस्कार मिलने की खबर ने कई लोगों को हैरान कर दिया है.

कौन हैं मारिया कोरिना मचाडो?

मारिया कोरिना मचाडो का जन्म 7 अक्टूबर 1967 को वेनेजुएला में हुआ था. वह वेनेजुएला की प्रमुख विपक्षी नेता और औद्योगिक इंजीनियर हैं. 2002 में उन्होंने ‘सूमाते’ नामक वोट निगरानी संगठन की स्थापना की, जो चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता के लिए काम करता है. इसके अलावा, वह ‘वेंटे वेनेजुएला’ पार्टी की राष्ट्रीय समन्वयक भी हैं. मचाडो ने 2011 से 2014 तक वेनेजुएला की नेशनल असेंबली में सदस्य के रूप में सेवा दी. उनकी राजनीतिक और सामाजिक सक्रियता की वजह से 2018 में उन्हें बीबीसी की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में शामिल किया गया, जबकि 2025 में टाइम मैगजीन ने भी उन्हें दुनिया की 100 प्रभावशाली शख्सियतों में गिना. निकोलस मादुरो सरकार ने उन्हें देश छोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया था. 2023 में राजनीतिक अयोग्यता के बावजूद, उन्होंने विपक्षी प्राथमिक चुनाव जीता, लेकिन बाद में उनकी जगह कोरिना योरिस को उम्मीदवार बनाया गया.

ट्रंप को धीरे से लगा जोर का झटका?

इस बार के नोबेल शांति पुरस्कार को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सपने सजोएं थे. ट्रंप कई देशों के जरिए लॉबिंग भी कर रहे थे. उनका दावा था कि उन्होंने 8 युद्धों को खत्म कर दुनिया में शांति स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. ट्रंप के इस दावे की सूची में भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने के प्रयास का भी जिक्र है. जिसका ऐलान वो कई मर्तबा कर चुके हैं. इसके अलावा, हाल ही में गाजा और इजराइल के बीच हुए समझौते को भी उन्होंने अपने शांति प्रयासों की बड़ी उपलब्धि बताया. इन्हीं कारणों से ट्रंप का मानना था कि इस बार नोबेल शांति पुरस्कार का हकदार वही हैं.

क्या ट्रंप को चिढ़ाने के लिए मारिया को दिया गया नोबेल?

दरअसल, वेनेजुएला और अमेरिका के बीच हमेशा से तनावपूर्ण संबंध रहे हैं. दोनों देशों के बीच अज भी राजनीतिक मतभेद और नोकझोंक बने रहते हैं, फिलहाल दोनों देशों के बीच संबंध तनावपूर्ण बने हुए हैं. ऐसे में इस बार का शांति नोबेल पुरस्कार बेनेजुएला की शख्सियत को मिलना ट्रंप और उसके समर्थकों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. विशेषज्ञों का कहना है कि इस पुरस्कार ने अमेरिका-वेनेजुएला के बीच पहले से ही तनावपूर्ण रिश्तों में और इजाफा कर दिया है.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #America, #BreakingNews, #DonaldTrump, #indianpresshouse, #InternationalNews, #MariaCorinaMachado, #NobelPeacePrize, #NobelPrize, #NobelPrize2025, #Norway, #Trump, #Venezuela, #WorldNews, #नोबेल_शांति_पुरस्कार
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article दीक्षांत समारोह की तैयारी ख़्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के 14वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज. यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल होंगी मुख्य अतिथि
Next Article करवाचौथ की कहानी मथुरा का वो कस्बा जहां सुहागिने नहीं रखती है करवाचौथ का व्रत! सती के श्राप से जुड़ी है 200 साल पुरानी मान्यता

फीचर

View More

यूपी 2027: 86 आरक्षित सीटों पर क्यों टिकी सबकी नजर? 2024 के नतीजों ने बदला दलित वोट का सियासी गणित

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में दलित वोट फिर केंद्र में है। 403 विधानसभा सीटों में 86 सीटें SC-ST के…

By news desk 7 Min Read

लखनऊ के KGMU से जुड़े अध्ययन में मां के दूध के 100 सैंपल में मिले जहरीले रसायन, भारी धातुओं ने बढ़ाई चिंता

लखनऊ। नवजात शिशुओं के लिए अमृत माना जाने वाला मां का दूध…

3 Min Read

26 सितंबर की रात आसमान में दिखेगा खास चांद, जानिए Harvest Moon क्यों कहलाता है फसल का चांद

नई दिल्ली: सितंबर की पूर्णिमा को खास माना जाता है और इसे…

8 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Latest NewsTrending News

11 MLC सीटें, 50 से ज्यादा जिलों पर नजर! यूपी के इन इलाकों में उम्मीदवारों की होगी असली परीक्षा, जानें किसका कार्यकाल खत्म

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनाव होने जा…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

राज्यसभा में तीसरे उम्मीदवार से अखिलेश का दांव क्यों बढ़ाएगा सियासी हलचल? रामगोपाल के साथ इन नामों पर मंथन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी रणनीति…

6 Min Read
Latest Newsवर्ल्ड

म्यांमार में बाजार पर एयरस्ट्राइक से मचा हाहाकार, 33 की मौत और 36 घायल; आखिर किस इलाके को बनाया निशाना?

नई दिल्ली: म्यांमार में फरवरी 2021 में आंग सान सू ची के नेतृत्व वाली निर्वाचित सरकार का तख्तापलट होने के…

3 Min Read
Trending Newsबाजार

जंग के बीच मिडिल ईस्ट से रोज 12.8 मिलियन बैरल तेल! सऊदी-UAE ने कैसे संभाली सप्लाई, अब कीमतों पर क्या होगा असर?

दुबई: मध्य पूर्व में जारी युद्ध और तनाव के बीच वैश्विक तेल बाजार के लिए राहत की खबर सामने आई…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?