Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: आज़म खां को हाईकोर्ट से तीनों केस में मिली जमानत, अब आएंगे जेल से बाहर, दिखेगी नई सियासी हलचल?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > आज़म खां को हाईकोर्ट से तीनों केस में मिली जमानत, अब आएंगे जेल से बाहर, दिखेगी नई सियासी हलचल?
Trending Newsराज्य

आज़म खां को हाईकोर्ट से तीनों केस में मिली जमानत, अब आएंगे जेल से बाहर, दिखेगी नई सियासी हलचल?

news desk
Last updated: September 18, 2025 4:23 pm
news desk
Share
आज़म खां को हाईकोर्ट से मिली जमानत
आज़म खां को हाईकोर्ट से मिली जमानत
SHARE

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के कद्दावर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आज़म खां को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. रामपुर के क्वालिटी बार अवैध कब्जा मामले में हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली है. इस तरह, लगभग सभी मामलों में उन्हें राहत मिल चुकी है और उनके जेल से बाहर आने की संभावना तेज हो गई है.

Contents
लगातार तीसरी राहत से आज़म खां के समर्थकों में खुशीक्वालिटी बार केस क्या है? कोर्ट की अवमानना मामले में भी राहतराजनीति में असर तय

लगातार तीसरी राहत से आज़म खां के समर्थकों में खुशी

आजम खां को एक हफ्ते में तीसरी बार अदालत से राहत मिली है.

  • 10 सितंबर को हाईकोर्ट ने डूंगरपुर मामले में जमानत दी थी.
  • 16 सितंबर को रामपुर की अदालत ने अवमानना मामले में बरी कर दिया था.
  • और अब क्वालिटी बार कब्जा केस में जमानत मंजूर हो गई है.

उनकी ओर से अधिवक्ता इमरान उल्लाह ने दलील दी कि यह मुकदमा राजनीतिक रंजिश का नतीजा है, जबकि अभियोजन पक्ष ने आज़म के आपराधिक इतिहास और मंत्री रहते हुए पद के दुरुपयोग की बात कही.

क्वालिटी बार केस क्या है?

 

यह मामला 2019 में दर्ज हुआ था, जब आरोप लगा कि रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में स्थित क्वालिटी बार पर आज़म खां और उनके परिवार ने अवैध कब्जा किया. राजस्व निरीक्षक अनंगराज सिंह की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई थी. पहले इस मामले में उनकी पत्नी तजीन फातिमा, बेटे अब्दुल्ला आज़म, और चेयरमैन सैयद जफर अली जाफरी को आरोपी बनाया गया था. बाद में विवेचना में खुद आज़म खां का नाम भी जोड़ दिया गया.

कोर्ट की अवमानना मामले में भी राहत

मुरादाबाद की एमपी-एमएलए कोर्ट ने 2020 में दर्ज एक अवमानना मामले में आज़म खां को बरी कर दिया है. यह केस रामपुर के छजलैट थाना क्षेत्र का था, जहां कोर्ट की तारीखों पर अनुपस्थित रहने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था. कोर्ट ने सबूतों और दलीलों की जांच के बाद कहा कि अनुपस्थिति जानबूझकर नहीं थी.

हालांकि, छजलैट रोड जाम केस में आज़म और उनके बेटे अब्दुल्ला आज़म को दो साल की सजा मिली हुई है. इस सजा के चलते अब्दुल्ला आज़म की विधायकी भी रद्द हो चुकी है. दोनों ने इसके खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपील की हुई है.

राजनीति में असर तय

लगातार मिल रही जमानत और राहतों के बाद माना जा रहा है कि आज़म खां जल्द ही जेल से बाहर आ जाएंगे. उनकी रिहाई के बाद रामपुर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. सपा समर्थकों में इसे लेकर उत्साह है और विपक्षी दलों की निगाहें भी इस फैसले के बाद अब आगे की राजनीति पर टिकी हुई हैं.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #AkhileshYadav, #AzamKhan, #BailCase, #BreakingNews, #CourtDecision, #HighCourt, #IndianPolitics, #indianpresshouse, #MLACase, #PoliticalNews, #PoliticalUpdate, #QualityBarCase, #RamPur, #SamajwadiParty, #SPLeader, #UPNews, #UPPolitics
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Actress Roshni Chopra का फिटनेस मन्त्र
Next Article पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच हुआ समझौता क्या भारत के लिए है झटका पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच हुआ समझौता क्या भारत के लिए झटके जैसा है? इस समझौते के पीछे ट्रंप का दिमाग तो नहीं?

फीचर

View More

न तेल, न बाती, न स्विच! आखिर कैसे काम करता है पानी से जलने वाला यह स्मार्ट दीया?

दिवाली के त्योहार पर बाजार में इस बार स्मार्ट पानी वाले दीये चर्चा में हैं। देखने में सामान्य मिट्टी के…

By Shivani Kalani 5 Min Read

Green Crackers क्या हैं? पारंपरिक पटाखों से कितने अलग, दिवाली पर सुप्रीम कोर्ट ने किन शर्तों के साथ दी मंजूरी?

नई दिल्ली: दिवाली पर पटाखे जलाने को लेकर दिल्ली-एनसीआर में इस बार…

6 Min Read

नवंबर में जन्मे लोगों का स्वभाव क्यों होता है सबसे अलग? जानें उनकी खूबियां और कमजोरियां

क्या आपका या आपके किसी करीबी का जन्म नवंबर के महीने में…

5 Min Read

विचार

View More

‘हम खुद अपनी बर्बादी बना रहे हैं’, AI से डरा 10 साल का अनुभव रखने वाला इंजीनियर! अब कोडिंग छोड़ खेती करने का क्यों कर रहा है विचार?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती ताकत ने अब…

October 27, 2026

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए,…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

135 रन का लक्ष्य भी नहीं कर पाया भारत का पीछा, बारिश ने बचाई टीम इंडिया की लाज, न्यूजीलैंड पर 4 रन से रोमांचक जीत

वेलिंग्टन। भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में जीत तो दर्ज कर ली, लेकिन यह मुकाबला टीम…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

140 साल में पहली बार! AMU छात्रसंघ के शीर्ष पद पर जीतीं 22 साल की नशरा नईम, रचा इतिहास

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के 140 से अधिक वर्षों के छात्रसंघ इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है।…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे से यूपी की सियासत में हलचल, 12 दिसंबर को हनुमानगढ़ी और रामलला के करेंगे दर्शन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का प्रस्तावित अयोध्या…

6 Min Read
Trending Newsखेल

Mohammed Shami Retirement: टेस्ट क्रिकेट को अलविदा, इन 5 ऐतिहासिक स्पेल से हमेशा याद किए जाएंगे शमी

64 टेस्ट, 229 विकेट और कई यादगार जीत... 13 साल के सफर का हुआ अंत, डेब्यू मैच में ही 9…

7 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?