Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच हुए ‘नाटो’ जैसे समझौते पर भारत ने दिया कड़ा संदेश. भारत पर क्या पड़ेगा इस समझौते का असर?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच हुए ‘नाटो’ जैसे समझौते पर भारत ने दिया कड़ा संदेश. भारत पर क्या पड़ेगा इस समझौते का असर?
Trending Newsवर्ल्ड

पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच हुए ‘नाटो’ जैसे समझौते पर भारत ने दिया कड़ा संदेश. भारत पर क्या पड़ेगा इस समझौते का असर?

news desk
Last updated: September 18, 2025 11:15 am
news desk
Share
भारत का कड़ा रूख
भारत का कड़ा रूख
SHARE

पिछले दिनों कतर में हुए 50 से अधिक इस्लामिक देशों की आपातकालीन बैठक के बाद अब इस्लामिक दुनिया से एक और बड़ी खबर सामने आई कि पाकिस्तान और सऊदी अरब ने बड़ा फैसला लेते हुए नाटो देशों जैसा रक्षा समझौता किया है. जिसके बाद भारत ने इस समझौते पर आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है और बदलते भू-राजनैतिक समीकरणों पर स्पष्ट शब्दों में अपना का रूख स्पष्ट किया है. इस समझौते को लेकर भारत ने अपनी नाराजगी जताई है क्योंकि इससे भारत और सऊदी अरब के संबंधों पर भी दूरगामी असर पड़ने की संभावना है.

क्या है यह समझौता?

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की रियाद यात्रा के दौरान क्राउन प्रिंस और सऊदी प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान की मौजूदगी में अल-यमामा पैलेस में यह “रणनीतिक पारस्परिक रक्षा समझौता” हुआ.

इस करार के मुताबिक, अगर किसी एक देश पर हमला होता है तो उसे दोनों देशों पर हमला माना जाएगा. इसलिए इसे नाटो देशों जैसा समझौता कहा जा रहा है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि ‘यह करार दोनों देशों की करीब आठ दशकों पुरानी साझेदारी का विस्तार है, जो भाईचारे, इस्लामी एकजुटता और साझा रणनीतिक हितों पर आधारित है.’

हालांकि, समझौते की शर्तों और इसके वास्तविक दायरे को लेकर अभी कोई विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है. पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘यह समझौता सिर्फ सुरक्षा सहयोग तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि भविष्य में सामूहिक प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने और संभावित हमलों से निपटने की तैयारियों पर भी जोर देगा.’

भारत का दो टूक जवाब

इस समझौते पर भारत ने अपनी आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भारत सरकार इस समझौते पर कड़ी नजर रख रही है. उन्होंने बताया कि भारत को पहले से जानकारी थी कि पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच इस तरह का करार विचाराधीन है और अब यह औपचारिक रूप ले चुका है. जायसवाल ने कहा, “हम इस समझौते के भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, क्षेत्रीय संतुलन और वैश्विक स्थिरता पर पड़ने वाले प्रभावों का गहन अध्ययन करेंगे.”

भारत पर क्या पड़ेगा असर ?

भारत ने पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच हुए इस समझौते पर स्पष्ट संदेश दिया है कि वह अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर तैयार है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस समझौते के संभावित परिणामों का बारीकी से विश्लेषण किया जाएगा ताकि भारत की सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता पर इसके असर को समझा जा सके. असल में भारत के संबंध सऊदी अरब से बेहतर रहे हैं लेकिन पाकिस्तान से भारत के बीच अक्सर झड़प होती रहती है. 3 बार युद्ध भी हो चुका है जिसमें पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी है. इस समझौते के बाद अगर भारत ने पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर जैसा कोई ऑपरेशन किया या युद्ध हुआ तो समझौते के मुताबिक सऊदी अरब भी पाकिस्तान की तरफ से युद्ध में शामिल होगा. इससे भारत और सऊदी अरब के संबंध खराब हो सकते हैं.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #BreakingNews, #crownprience, #ForeignMinistry, #IndianPolitics, #indianpresshouse, #IndiaPakistan, #IndiaPakistanConflict, #IndiaPakistanNews, #IndiaPakistanRelations, #InternationalNews, #InternationalRelations, #MiddleEast, #MiddleEastCrisis, #Pakistan, #PakistanIndiaTension, #SaudiArabia
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article अटेवा की मांग अटेवा ने की मांग – सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को मिले कैशलेश इलाज की सुविधा
Next Article दिशा पटानी के घर फायरिंग केस में दो शूटर ढेर दिशा पटानी के घर फायरिंग केस: दो शूटर ढेर, मास्टरमाइंड अब भी फरार…पुलिस ने रखा इनाम

फीचर

View More

मायके से आई वो पोटली, जिसे खोलते ही नम हो जाती हैं बेटियों की आंखें! मगध की सावन पुरिया में छिपा है अपनों का प्यार

गया: मगध क्षेत्र में सावन का महीना केवल भगवान शिव की भक्ति और हरियाली से जुड़ा पर्व नहीं है, बल्कि…

By vineet verma 3 Min Read

40 दिन तक बिना नहाए रहते हैं पुरुष, फिर धरते हैं महिलाओं का रूप… राजस्थान की गवरी परंपरा क्यों है इतनी अनोखी?

उदयपुर: राजस्थान के मेवाड़ अंचल में भील आदिवासी समुदाय की गवरी लोकनाट्य…

4 Min Read

टेलीफोन की लंबी कतारों से डिजिटल इंडिया तक: राजीव गांधी ने कैसे बदली भारत की तकनीकी तस्वीर?

कल्पना कीजिए उस दौर की, जब भारत में कंप्यूटर आम लोगों के…

6 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsवर्ल्ड

ट्रंप के ‘Economic D-Day’ पर ईरान का पलटवार, अराघची बोले- अमेरिका अपने संकट से ध्यान भटका रहा

अमेरिका और ईरान के बीच आर्थिक टकराव अब और तेज होता दिखाई दे रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की…

3 Min Read
Trending Newsफीचर

टेलीफोन की लंबी कतारों से डिजिटल इंडिया तक: राजीव गांधी ने कैसे बदली भारत की तकनीकी तस्वीर?

कल्पना कीजिए उस दौर की, जब भारत में कंप्यूटर आम लोगों के लिए किसी अजूबे से कम नहीं था, टेलीफोन…

6 Min Read
Trending Newsपंजाबराज्यसियासी

कांग्रेस नेता व 1984 दंगा मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे सज्जन कुमार का निधन, सफदरजंग अस्पताल में तोड़ा दम

1984 के सिख विरोधी दंगे के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का…

2 Min Read
Trending Newsक्राइम

लखनऊ में एक परिवार के 3 लोगों की मौत से सनसनी, पत्नी की हत्या के बाद बहन को भी गोली मारी, पति ने किया सुसाइड

लखनऊ के गोमतीनगर में गुरुवार को पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। ICICI बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर दिव्या मिश्रा…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?