Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: लखनऊ में एक परिवार के 3 लोगों की मौत से सनसनी, पत्नी की हत्या के बाद बहन को भी गोली मारी, पति ने किया सुसाइड
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > लखनऊ में एक परिवार के 3 लोगों की मौत से सनसनी, पत्नी की हत्या के बाद बहन को भी गोली मारी, पति ने किया सुसाइड
Trending Newsक्राइम

लखनऊ में एक परिवार के 3 लोगों की मौत से सनसनी, पत्नी की हत्या के बाद बहन को भी गोली मारी, पति ने किया सुसाइड

news desk
Last updated: August 20, 2026 3:56 pm
news desk
Share
SHARE

लखनऊ के गोमतीनगर में गुरुवार को पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। ICICI बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर दिव्या मिश्रा की बैंक के बाहर गोली मारकर हत्या के बाद उनके पति मानस बाजपेई ने कथित तौर पर अपनी बहन को भी गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। एक ही परिवार में हुई तीन मौतों से इलाके में हड़कंप मच गया।

Contents
बैंक के बाहर पत्नी को बुलाया, फिर बरसाईं गोलियांपत्नी की हत्या के बाद घर पहुंचा पतितलाक की अर्जी के बाद बढ़ा था विवादगोमतीनगर थाने के पास वारदात से सुरक्षा पर सवाल

बैंक के बाहर पत्नी को बुलाया, फिर बरसाईं गोलियां

घटना गोमतीनगर थाने के पास स्थित ICICI बैंक के बाहर की है। बताया जा रहा है कि दिव्या मिश्रा सुबह रोज की तरह बैंक पहुंची थीं। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर फोन आया और उन्हें बैंक से बाहर बुलाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बैंक के बाहर उनका पति मानस बाजपेई मौजूद था। दोनों के बीच बातचीत हुई। इसके बाद मानस ने दिव्या पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से दिव्या गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

दिव्या को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिव्या ICICI बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं। वह पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन भी थीं।

पत्नी की हत्या के बाद घर पहुंचा पति

पुलिस की शुरुआती जानकारी के अनुसार, बैंक के बाहर पत्नी पर हमला करने के बाद मानस ऑटो से हुसड़िया चौराहे स्थित अपने घर पहुंचा। वहां उसने अपनी बहन को भी गोली मार दी।

इसके बाद मानस ने खुद को भी गोली मार ली। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस वारदात के पीछे की पूरी वजह और घटनाक्रम को जोड़ने में जुटी है।

तलाक की अर्जी के बाद बढ़ा था विवाद

पुलिस की शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि तलाक को लेकर कानूनी प्रक्रिया भी चल रही थी।

हालांकि, पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और हत्या के पीछे की वास्तविक वजह की पुष्टि के लिए परिजनों, प्रत्यक्षदर्शियों और तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है।

गोमतीनगर थाने के पास वारदात से सुरक्षा पर सवाल

दिनदहाड़े गोमतीनगर थाने के बेहद करीब बैंक के बाहर हुई हत्या ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर CCTV फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। कॉल डिटेल रिकॉर्ड और फोरेंसिक साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने वारदात को कैसे अंजाम दिया और तीनों मौतों के बीच घटनाओं का पूरा क्रम क्या था।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Divya Mishra Murder, Gomtinagar Crime, Gomtinagar Murder, Husband Wife Dispute, ICICI Bank Manager Murder, Lucknow Bank Officer Murder, lucknow breaking news, Lucknow Crime News, Lucknow Murder News, UP crime news
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article अमेरिका पर कर्ज का पहाड़! पहली बार 40 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंचा सरकारी कर्ज, ब्याज का बोझ भी बढ़ा
Next Article कांग्रेस नेता व 1984 दंगा मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे सज्जन कुमार का निधन, सफदरजंग अस्पताल में तोड़ा दम

फीचर

View More

मगरमच्छ मांस के साथ क्यों निगल जाता है पत्थर? वजह जानेंगे तो दंग रह जाएंगे, पेट में ऐसे करता है काम

नई दिल्ली: मगरमच्छ को दुनिया के खतरनाक शिकारियों में गिना जाता है। यह अपने शिकार को पकड़ने के बाद अक्सर…

By vineet verma 3 Min Read

गया में पिंडदान से 7 पीढ़ियों का उद्धार? गरुड़ पुराण में क्या है इसका जिक्र, जानिए गया जी की पूरी मान्यता

गया: पितृ पक्ष में पूर्वजों की आत्मा की शांति और उनके आशीर्वाद…

5 Min Read

क्या ‘पिंक रिबन’ सिर्फ एक कॉरपोरेट कारोबार है? जानिए कैसे जमीनी आंदोलन से बड़ा ब्रांड बन गया कैंसर का प्रतीक

अक्टूबर महीने की आहट के साथ ही देश-दुनिया के अस्पतालों और इमारतों…

6 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बोले- क्रिकेट से अलग भी करता हूं बात

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। एशियन गेम्स के…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

BJP Rajya Sabha Bypolls: TMC छोड़ने वाली कोयल मल्लिक को BJP ने दिया राज्यसभा टिकट, उत्तराखंड से दिनेश आर्य उम्मीदवार

राज्यसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने उत्तराखंड की खाली राज्यसभा सीट…

4 Min Read
Trending Newsक्राइम

Guwahati Nightclub Case: महिला से मारपीट मामले में 7 गिरफ्तार, तय समय के बाद भी क्लब खुला रहने की जांच

असम के गुवाहाटी में एक नाइट क्लब के अंदर महिला के साथ कथित मारपीट और उसके कपड़े उतारने के मामले…

5 Min Read
Trending Newsसियासी

BJP में शामिल होंगे हुमायूं कबीर? अधीर रंजन चौधरी बोले- ‘खुद कहेंगे तभी मानूंगा’

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) प्रमुख हुमायूं कबीर के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?