Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: अब रोबोट ही बनाएंगे रोबोट! चीन की इस फैक्ट्री में हर 10 मिनट में तैयार हो रहा एक ह्यूमनॉइड
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > वर्ल्ड > अब रोबोट ही बनाएंगे रोबोट! चीन की इस फैक्ट्री में हर 10 मिनट में तैयार हो रहा एक ह्यूमनॉइड
वर्ल्ड

अब रोबोट ही बनाएंगे रोबोट! चीन की इस फैक्ट्री में हर 10 मिनट में तैयार हो रहा एक ह्यूमनॉइड

vineet verma
Last updated: September 18, 2026 12:39 pm
vineet verma
Share
SHARE

बीजिंग: चीन ने रोबोटिक्स और ऑटोमेशन की दुनिया में एक और बड़ा कदम उठाया है. यहां एक ऐसी फैक्ट्री शुरू की गई है, जहां रोबोट बनाने के काम में भी रोबोट और ऑटोमेटेड मशीनों का इस्तेमाल हो रहा है. चीन की रोबोटिक्स कंपनी UBTECH Robotics की इस फैक्ट्री में हर 10 मिनट में एक इंडस्ट्रियल ह्यूमनॉइड रोबोट तैयार करने की क्षमता है. खास बात यह है कि निर्माण से लेकर सामान पहुंचाने और तैयार रोबोट की जांच तक कई काम ऑटोमेटेड सिस्टम संभाल रहे हैं.

Contents
हर साल 10 हजार रोबोट बनाने की क्षमता‘स्मार्ट ब्रेन’ तय करता है फैक्ट्री में क्या और कैसे होगारोबोट ही पहुंचा रहे हैं दूसरे रोबोट के पार्ट्सडिलीवरी से पहले 4 घंटे से ज्यादा होती है रोबोट की टेस्टिंग65 वर्ग मीटर के वेयरहाउस में रखे जा सकते हैं 112 रोबोटचीन में तेजी से बढ़ रहा रोबोटिक्स का उत्पादन

हर साल 10 हजार रोबोट बनाने की क्षमता

यह फैक्ट्री चीन के क्वांगशी झुआंग ऑटोनॉमस रीजन के लियाउझू में बनाई गई है. करीब 14,000 वर्ग मीटर में फैली इस फैक्ट्री की ऊंचाई 13.8 मीटर है. कंपनी के मुताबिक यहां हर साल लगभग 10,000 रोबोट तैयार किए जा सकते हैं.

प्लांट में मुख्य रूप से UBTECH के Walker S और Cruzr सीरीज के इंडस्ट्रियल ह्यूमनॉइड रोबोट बनाए जाते हैं. पूरी फैक्ट्री को UBTECH और Siemens Digital Industries Software ने मिलकर तैयार किया है.

‘स्मार्ट ब्रेन’ तय करता है फैक्ट्री में क्या और कैसे होगा

फैक्ट्री को एक डिजिटल सिस्टम से जोड़ा गया है, जिसे ‘स्मार्ट ब्रेन’ कहा गया है. यह सिस्टम उत्पादन से जुड़े कई कामों को मैनेज करता है. इसमें यह तय करना भी शामिल है कि क्या तैयार करना है, अलग-अलग पार्ट्स को कहां भेजना है और तैयार रोबोट की क्वालिटी कैसे जांचनी है.

हर रोबोट को एक अलग सीरियल नंबर दिया जाता है. इससे उसके निर्माण की पूरी प्रक्रिया को ट्रैक करना आसान हो जाता है.

रोबोट ही पहुंचा रहे हैं दूसरे रोबोट के पार्ट्स

इस फैक्ट्री में क्रूजर Y1 और क्रूजर S2 रोबोट का इस्तेमाल सामान उतारने, उसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाने, लोड करने और प्रोडक्शन एरिया तक पहुंचाने के लिए किया जाता है.

यानी जिस फैक्ट्री में ह्यूमनॉइड रोबोट तैयार हो रहे हैं, वहां कुछ रोबोट उन पार्ट्स को भी संभाल रहे हैं, जिनसे आगे नए रोबोट तैयार किए जाते हैं.

फैक्ट्री में सिर्फ ह्यूमनॉइड रोबोट ही काम नहीं कर रहे. यहां रोबोटिक आर्म्स, बिना ड्राइवर चलने वाले लॉजिस्टिक्स वाहन, पावर असिस्ट मशीन और घूमने वाली वर्क टेबल का भी इस्तेमाल किया जाता है. इसकी मदद से एक ही प्रोडक्शन लाइन पर अलग-अलग मॉडल के रोबोट बनाए जा सकते हैं.

डिलीवरी से पहले 4 घंटे से ज्यादा होती है रोबोट की टेस्टिंग

रोबोट तैयार होने के बाद उसे सीधे डिलीवरी के लिए नहीं भेजा जाता. कंपनी के मुताबिक हर ह्यूमनॉइड रोबोट को चार घंटे से ज्यादा समय तक पूरी मशीन की टेस्टिंग से गुजरना होता है.

इसके बाद 360 डिग्री विजुअल इंस्पेक्शन किया जाता है. इसमें रोबोट के अलग-अलग हिस्सों की जांच की जाती है, ताकि डिलीवरी से पहले उसकी गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके.

65 वर्ग मीटर के वेयरहाउस में रखे जा सकते हैं 112 रोबोट

फैक्ट्री में ऑटोमेशन का इस्तेमाल स्टोरेज तक किया गया है. कंपनी के अनुसार इसका ऑटोमेटेड वेयरहाउस सिर्फ 65 वर्ग मीटर जगह में 112 ह्यूमनॉइड रोबोट रखने की क्षमता रखता है.

ऑटोमेटेड गाइडेड व्हीकल और बिना ड्राइवर वाले फोर्कलिफ्ट रोबोट और उनके पार्ट्स को फैक्ट्री के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाते हैं. इससे उत्पादन प्रक्रिया में इंसानी हस्तक्षेप की जरूरत को कम करने की कोशिश की गई है.

चीन में तेजी से बढ़ रहा रोबोटिक्स का उत्पादन

यह फैक्ट्री ऐसे समय में शुरू हुई है, जब चीन में रोबोटिक्स इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है. चीन के नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स के अनुसार जुलाई में देश में 98,677 इंडस्ट्रियल रोबोट बनाए गए. यह आंकड़ा एक साल पहले की तुलना में 30.2 प्रतिशत ज्यादा है.वहीं जनवरी से जुलाई के बीच चीन में 6,35,056 इंडस्ट्रियल रोबोट का उत्पादन हुआ, जो सालाना आधार पर 28.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी है.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: China Robot Factory, China Robotics Industry, Cruzr Robot, Humanoid Robot, Industrial Robot, Robot Automation, Robot Factory China, Siemens, UBTECH Robotics, UBTECH Walker S, रोबोट फैक्ट्री, रोबोट से रोबोट बनाना, स्मार्ट ब्रेन, ह्यूमनॉइड रोबोट
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article क्या आपके घर के सामने भी लगा है पपीते का पेड़? वास्तु के हिसाब से कहीं गलत दिशा में तो नहीं, जानें किस ओर लगाने से आती है सुख-समृद्धि
Next Article बेटा 18 साल का हुआ तो मां पर लगे यौन संबंध बनाने के गंभीर आरोप, घरेलू विवाद की जांच में खुला राज

फीचर

View More

गणेश चतुर्थी स्पेशल: क्या आप जानते हैं कि उत्तराखंड की इस गुफा में आज भी मौजूद है बप्पा का असली सिर?

हर साल देश भर में गणेश चतुर्थी का पावन पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। महाराष्ट्र के मुंबई…

By news desk 5 Min Read

मुगलों से पहले भी था हरम का सिस्टम? जानिए किस सल्तनत में शुरू हुई शाही महिलाओं की यह व्यवस्था और कैसे तय होती थी रैंक

नई दिल्ली: हरम का नाम आते ही अक्सर मुगल बादशाहों और उनके…

5 Min Read

लाल सागर से बरसते बारूद का तांडव: जानिए कौन हैं यमन के हूती विद्रोही, जिनकी एक हुंकार से दहला सऊदी अरब!

यमन के सुलगते रेगिस्तान से उठी एक ऐसी आग, जिसने पूरी दुनिया…

5 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Latest Newsअन्य

बिना ट्रेनिंग घर के सारे उबाऊ काम करेगा ये रोबोट! बिखरे खिलौने समेटने से बेड लगाने तक, Helix 2.5 की हैरान करने वाली क्षमता

नई दिल्ली: सोचिए, घर में कोई ऐसा रोबोट हो जिसे काम समझाने या अलग से प्रशिक्षण देने की जरूरत ही…

6 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

केले खाना बंद करेंगे अमेरिकी, तो बचेंगे 2 अरब डॉलर? ट्रंप ने व्यापार घाटे को समझाने के लिए दिया अजीब उदाहरण

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्यापार घाटे को केले के उदाहरण से समझाते हुए कहा कि अगर अमेरिका ब्राजील…

4 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

मक्का पर हूती ड्रोन हमले की कोशिश से सऊदी अरब में हड़कंप, 4 देशों से मांगी सैन्य मदद: रिपोर्ट

रियाद/दुबई। इस्लाम के सबसे पवित्र शहर मक्का को निशाना बनाकर किए गए एक संदिग्ध हूती ड्रोन हमले के बाद सऊदी…

3 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

बंदूक उठाकर आजादी की जंग लड़ी, राष्ट्रपति भवन तक पहुंचे और अब 25 साल की सजा; कौन हैं हाशिम थाची, जिनकी कहानी ने पलटा पूरा रुख?

प्रिस्टिना: कभी कोसोवो की आजादी की लड़ाई में हथियार उठाने वाले और बाद में देश के राष्ट्रपति बनने वाले हाशिम…

7 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?