Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: ट्रंप का बड़ा चुनावी दांव! रिपब्लिकन जीते तो हर अमेरिकी को मिलेंगे ₹4.76 लाख, 1.35 ट्रिलियन डॉलर का होगा खर्च
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > ट्रंप का बड़ा चुनावी दांव! रिपब्लिकन जीते तो हर अमेरिकी को मिलेंगे ₹4.76 लाख, 1.35 ट्रिलियन डॉलर का होगा खर्च
Trending Newsवर्ल्ड

ट्रंप का बड़ा चुनावी दांव! रिपब्लिकन जीते तो हर अमेरिकी को मिलेंगे ₹4.76 लाख, 1.35 ट्रिलियन डॉलर का होगा खर्च

vineet verma
Last updated: September 10, 2026 2:51 pm
vineet verma
Share
SHARE

अमेरिका: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगामी मिडटर्म चुनाव को लेकर बड़ा आर्थिक वादा किया है। उन्होंने कहा है कि अगर रिपब्लिकन पार्टी प्रतिनिधि सभा और सीनेट, दोनों में बहुमत हासिल करती है, तो अमेरिका के हर बालिग नागरिक को 5,000 डॉलर यानी करीब 4.76 लाख रुपये दिए जाएंगे। ट्रंप ने इस प्रस्ताव को ‘ट्रंप डिविडेंड’ नाम दिया है और इसे अमेरिका की आर्थिक मजबूती का फायदा बताया है।

Contents
क्या है ‘ट्रंप डिविडेंड’, जानिए क्या रखी गई शर्तहर बालिग को 5,000 डॉलर देने पर कितना आएगा खर्च?जेडी वेंस ने बताया किसे नहीं मिलेगा फायदाअमेरिकी अर्थव्यवस्था पर बढ़ सकता है वित्तीय दबावमिडटर्म चुनाव में बहुमत बचाने की कोशिश

क्या है ‘ट्रंप डिविडेंड’, जानिए क्या रखी गई शर्त

डलास में आयोजित रिपब्लिकन कन्वेंशन में जनसभा को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि यह राशि अमेरिकी नागरिकों को देश की आर्थिक सफलता के उपहार के तौर पर दी जाएगी। हालांकि, इस रकम को लेकर एक शर्त भी रखी गई है। ट्रंप के मुताबिक चुनाव में जीत के बाद मिलने वाली राशि का इस्तेमाल केवल अमेरिका के भीतर ही किया जा सकेगा। अभी यह साफ नहीं किया गया है कि इस योजना के लिए इतनी बड़ी रकम कहां से जुटाई जाएगी और नागरिकों तक इसका वितरण किस प्रक्रिया से होगा।

हर बालिग को 5,000 डॉलर देने पर कितना आएगा खर्च?

अमेरिका में करीब 26.98 करोड़ बालिग नागरिक हैं। अगर इनमें से प्रत्येक को 5,000 डॉलर दिए जाते हैं तो कुल खर्च लगभग 1.35 ट्रिलियन डॉलर होगा। भारतीय मुद्रा में यह रकम करीब 128.25 लाख करोड़ रुपये बैठती है। यह संभावित खर्च दुनिया के 162 से अधिक देशों की कुल अर्थव्यवस्था से भी ज्यादा है। वहीं, यह पाकिस्तान की कुल अर्थव्यवस्था के मुकाबले करीब 3.3 गुना बड़ा है। विश्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक दुनिया में केवल 19 देशों की जीडीपी ही 1.35 ट्रिलियन डॉलर से अधिक है।

जेडी वेंस ने बताया किसे नहीं मिलेगा फायदा

ट्रंप के ऐलान के बाद उनके सहयोगी जेडी वेंस ने योजना को लेकर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव का लाभ अमेरिका के अमीर वर्ग को नहीं दिया जाएगा। वेंस के मुताबिक योजना के लिए जरूरी धन विदेशी सामानों पर लगाए जाने वाले शुल्क से जुटाया जा सकता है। हालांकि, आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि शुल्क से होने वाली आय इतनी बड़ी नहीं है कि उससे इस पूरे खर्च की भरपाई की जा सके।

अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर बढ़ सकता है वित्तीय दबाव

ट्रंप का यह प्रस्ताव ऐसे समय सामने आया है जब अमेरिकी अर्थव्यवस्था पहले ही भारी वित्तीय दबाव का सामना कर रही है। अमेरिका का वार्षिक बजट घाटा करीब 1.8 ट्रिलियन डॉलर है। इसके अलावा देश का कुल राष्ट्रीय कर्ज हाल ही में इतिहास में पहली बार 40 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर चुका है। ऐसे में 1.35 ट्रिलियन डॉलर की इस योजना ने इसके वित्तीय असर को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मिडटर्म चुनाव में बहुमत बचाने की कोशिश

अमेरिका में राष्ट्रपति के कार्यकाल के दो साल बाद मिडटर्म चुनाव होते हैं। इनमें प्रतिनिधि सभा की सभी सीटों और सीनेट की करीब एक-तिहाई सीटों पर मतदान होता है। आम तौर पर इन चुनावों में राष्ट्रपति की सत्ताधारी पार्टी को सीटों का नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसे में प्रतिनिधि सभा और सीनेट में बहुमत बनाए रखने के लिए ट्रंप की ओर से यह बड़ा आर्थिक वादा चुनावी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

ट्रंप इससे पहले 2,000 डॉलर के नागरिक डिविडेंड और सैनिकों के लिए 1,776 डॉलर के वॉरियर डिविडेंड का भी ऐलान कर चुके हैं।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: 5000 Dollar Dividend, Donald Trump, Donald Trump News, JD Vance, Republican Party, Trump $5000, Trump Dividend, Trump Election Promise, US Election 2026, US midterm elections, अमेरिका चुनाव, अमेरिका मिडटर्म चुनाव, अमेरिकी नागरिकों को 5000 डॉलर, ट्रंप डिविडेंड
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Gen Z का जनादेश बदलेगा उत्तर प्रदेश! सपा मुख्यालय के बाहर लगे पोस्टर, 2027 चुनाव से पहले युवाओं पर बड़ा फोकस
Next Article यामी गौतम बनीं नई-नवेली दुल्हन, फिर जीजा ने कहा- ‘भाभी डायन है’… टीजर में छिपा है बड़ा राज!

फीचर

View More

नदी की रेत में छिपा है सोना, फिर भी खाली हाथ लौटते हैं लोग! आखिर कैसे निकलते हैं कीमती कण और क्या है इस नदी का इतिहास?

रांची: झारखंड में बहने वाली एक ऐसी नदी भी है, जिसकी रेत में सोने के सूक्ष्म कण पाए जाते हैं।…

By vineet verma 9 Min Read

रात के सन्नाटे में क्यों रोने लगते हैं कुत्ते? क्या सच में दिखता है उन्हें भूत-प्रेत, या है इसके पीछे कोई वैज्ञानिक वजह?

नई दिल्ली: रात का सन्नाटा हो और अचानक किसी कुत्ते के रोने…

8 Min Read

तोते सिर्फ इंसानों की नकल नहीं करते, पहेलियां भी सुलझाते हैं! आखिर इनके छोटे से दिमाग में ऐसा क्या है खास?

नई दिल्ली: तोते को इंसानों की आवाज की नकल करते और सुने…

11 Min Read

विचार

View More

‘हम खुद अपनी बर्बादी बना रहे हैं’, AI से डरा 10 साल का अनुभव रखने वाला इंजीनियर! अब कोडिंग छोड़ खेती करने का क्यों कर रहा है विचार?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती ताकत ने अब…

October 27, 2026

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए,…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

You Might Also Like

Trending Newsसियासी

Naseeruddin Shah Controversy: ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर घिरे नसीरुद्दीन शाह, किरण रिजिजू और पुनीत इस्सर ने साधा निशाना

अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर राजनीतिक और फिल्मी जगत में विवाद छिड़ गया है। जामिया मिल्लिया…

7 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

Israel Election: नेतन्याहू के लिए सत्ता बचाना मुश्किल, अरब पार्टियों के हाथ में चाबी; इजरायल में सरकार बनाने के 4 रास्ते

Israel Election Results: इजरायल के चुनाव में बेंजामिन नेतन्याहू के सामने सत्ता बचाने की चुनौती खड़ी हो गई है। 90…

8 Min Read
Trending Newsसियासी

MLC Election Results: चार राज्यों में बीजेपी का दबदबा, लेकिन वाराणसी-नागपुर में झटका; कांग्रेस को मिली सिर्फ एक सीट

MLC Election Results 2026: उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर हुए चुनाव के…

8 Min Read
Trending Newsधर्म

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर देर से क्यों निकलता है चांद? जानें इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण

Karwa Chauth Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद का इंतजार हर सुहागिन महिला के लिए खास होता है। लेकिन क्या…

9 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?