Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: पहले सोशल मीडिया पर घमासान, फिर 2 करोड़ का केस… आखिर CJP की किस पोस्ट पर भड़के गौरव भाटिया?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > पहले सोशल मीडिया पर घमासान, फिर 2 करोड़ का केस… आखिर CJP की किस पोस्ट पर भड़के गौरव भाटिया?
Trending Newsसियासी

पहले सोशल मीडिया पर घमासान, फिर 2 करोड़ का केस… आखिर CJP की किस पोस्ट पर भड़के गौरव भाटिया?

news desk
Last updated: September 9, 2026 3:40 pm
news desk
Share
SHARE

एक पोस्ट ने एक बार फिर काकरोच जनता पार्टी (CJP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच सियासी घमासान तेज कर दिया है। मामला अब सिर्फ तीखी बयानबाजी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि 2 करोड़ रुपये के मानहानि मुकदमे तक पहुंच गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया ने कथित मानहानि को लेकर CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके, सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। लेकिन आखिर ऐसा क्या हुआ कि मामला कोर्ट तक पहुंच गया?

Contents
क्यों किया मानहानि का केस?पोस्ट के जरिए लोगों को बदनाम करने का आरोप मानहानि विवाद के बीच CJP में फूट, बना नया धड़ा

क्यों किया मानहानि का केस?

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में 2 करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा दायर किया है।

आरोप है कि CJP नेता सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर AI से तैयार एक कथित फर्जी ग्राफिक साझा किया, जिसमें भाटिया के नाम से आपत्तिजनक बयान जोड़ा गया था। भाटिया ने स्पष्ट किया कि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया था।

उन्होंने पोस्ट हटाने और 24 घंटे के भीतर बिना शर्त माफी मांगने की मांग की थी। पोस्ट हटाए जाने के बावजूद सार्वजनिक माफी नहीं मिलने पर उन्होंने कानूनी कार्रवाई का रुख किया। भाटिया का आरोप है कि इस पोस्ट से उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा।

पोस्ट के जरिए लोगों को बदनाम करने का आरोप

गौरव भाटिया ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि जब आरोप अपनी सीमा पार करते हैं, तो कानून अपनी सीमा तय करता है।

उन्होंने कहा कि अब कोर्ट में तथ्यों, सबूतों और कानून के आधार पर सच्चाई की जांच होगी। भाटिया की ओर से दायर मामले में आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया पर CJP नेताओं की ओर से उन्हें बदनाम करने और निशाना बनाने की प्रवृत्ति जारी है।

याचिका में सौरव दास और आशुतोष रांका पर भाटिया के ऐसे बयान पेश करने का आरोप लगाया गया है, जो उन्होंने कभी दिए ही नहीं। मामले में स्थायी राहत और अन्य कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

 मानहानि विवाद के बीच CJP में फूट, बना नया धड़ा

मानहानि विवाद के बीच CJP में अंदरूनी कलह की बात भी सामने आई है। सौरव दास ने विवादित पोस्ट में इस्तेमाल ग्राफिक के AI से तैयार होने की बात स्वीकार की और पोस्ट डिलीट कर दी।

हालांकि, उन्होंने बिना शर्त माफी मांगने से इनकार किया और बीजेपी नेताओं को कथित बयान दोहराने की चुनौती दी। इसके बाद CJP नेताओं की ओर से सोशल मीडिया पर तीखी और व्यंग्यात्मक प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं।

इसी बीच पार्टी के भीतर बागी गुट ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी-लोकतांत्रिक (CJP-D)’ नाम से एक नया धड़ा बनाने का दावा किया है।

फिलहाल CJP-BJP विवाद सोशल मीडिया की तीखी बहस से निकलकर अदालत तक पहुंच चुका है। एक ओर गौरव भाटिया ने कथित आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर कानूनी कार्रवाई का रास्ता अपनाया है, तो दूसरी ओर CJP की ओर से भी तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसके साथ ही पार्टी के भीतर कथित फूट और नए धड़े के गठन ने इस पूरे विवाद को और दिलचस्प बना दिया है। अब सबकी नजर दिल्ली हाईकोर्ट की सुनवाई और मामले में सामने आने वाले तथ्यों पर टिकी है, जिससे साफ होगा कि इस विवाद का अगला मोड़ क्या होता है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: AIPost, BJP, CJP, CJPvsBJP, DefamationCase, DelhiHighCourt, GauravBhatia, IndianPressHouse, indianpresshouse news, PoliticalControversy, SauravDas
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article ‘इतनी फोर्स बुलाऊंगा कि ठंडा कर दूंगा’ छात्रों को किसने दी धमकी
Next Article एक ‘F’ की गलती, भारत रत्न वैज्ञानिक CNR राव को SIR में पेशी का फरमान!

फीचर

View More

न तेल, न बाती, न स्विच! आखिर कैसे काम करता है पानी से जलने वाला यह स्मार्ट दीया?

दिवाली के त्योहार पर बाजार में इस बार स्मार्ट पानी वाले दीये चर्चा में हैं। देखने में सामान्य मिट्टी के…

By Shivani Kalani 5 Min Read

Green Crackers क्या हैं? पारंपरिक पटाखों से कितने अलग, दिवाली पर सुप्रीम कोर्ट ने किन शर्तों के साथ दी मंजूरी?

नई दिल्ली: दिवाली पर पटाखे जलाने को लेकर दिल्ली-एनसीआर में इस बार…

6 Min Read

नवंबर में जन्मे लोगों का स्वभाव क्यों होता है सबसे अलग? जानें उनकी खूबियां और कमजोरियां

क्या आपका या आपके किसी करीबी का जन्म नवंबर के महीने में…

5 Min Read

विचार

View More

‘हम खुद अपनी बर्बादी बना रहे हैं’, AI से डरा 10 साल का अनुभव रखने वाला इंजीनियर! अब कोडिंग छोड़ खेती करने का क्यों कर रहा है विचार?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती ताकत ने अब…

October 27, 2026

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए,…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

IND vs NZ: दूसरे वनडे में मोहम्मद सिराज की होगी एंट्री! पहले मैच के हीरो आकिब नबी की जा सकती है जगह

ऑकलैंड में जीत के बाद टीम इंडिया की नजर सीरीज पर कब्जा जमाने पर, वेलिंग्टन वनडे में तेज गेंदबाजी आक्रमण…

4 Min Read
Trending Newsधर्म

दिवाली की रात भूलकर भी न करें यह गलती! जानिए मुख्य द्वार पर लक्ष्मी जी के पद चिह्न बनाने का सही तरीका

रौशनी के इस पावन पर्व दिवाली पर हर घर को सजाने और संवारने की होड़ सी लगी होती है। इस…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

आधार से हटेगा भुगतान का नियम? ललन सिंह के बयान से गरमाई सियासत, अब बायोमेट्रिक्स और वोटर ID पर जोर

नई दिल्ली। सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले लोगों के लिए आने वाले दिनों में भुगतान की व्यवस्था बदल…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

यूपी चुनाव से पहले मायावती का शक्ति प्रदर्शन, 75 जिलों के पदाधिकारियों को मिला महारैली सफल बनाने का टास्क!

उत्तर प्रदेश की सियासत में 'मिशन 2027' को लेकर बिगुल बज चुका है और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?