Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: AC फर्स्ट क्लास में सफर, बैग में 75 लीटर शराब… बिहार में तस्करी का ऐसा ‘VIP खेल’ देख पुलिस भी रह गई हैरान, युवती समेत 2 गिरफ्तार
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > AC फर्स्ट क्लास में सफर, बैग में 75 लीटर शराब… बिहार में तस्करी का ऐसा ‘VIP खेल’ देख पुलिस भी रह गई हैरान, युवती समेत 2 गिरफ्तार
Trending Newsक्राइम

AC फर्स्ट क्लास में सफर, बैग में 75 लीटर शराब… बिहार में तस्करी का ऐसा ‘VIP खेल’ देख पुलिस भी रह गई हैरान, युवती समेत 2 गिरफ्तार

vineet verma
Last updated: September 5, 2026 4:33 pm
vineet verma
Share
SHARE

समस्तीपुर: शराबबंदी वाले बिहार में शराब तस्करी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नई दिल्ली से जयनगर जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के AC फर्स्ट क्लास कोच से 75 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। गुप्त सूचना के आधार पर RPF, रेल पुलिस और CIB की संयुक्त टीम ने समस्तीपुर जंक्शन पर ट्रेन की तलाशी ली। इस दौरान एक युवती और युवक को गिरफ्तार किया गया।

Contents
शराब कहां से आई, किसे पहुंचानी थी?समस्तीपुर में पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला

मामला 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के H-1 कोच का है। सुरक्षा एजेंसियों को सूचना मिली थी कि बर्थ नंबर 7 पर एक युवती और युवक शराब लेकर सफर कर रहे हैं। ट्रेन के समस्तीपुर जंक्शन पहुंचते ही प्लेटफॉर्म नंबर एक पर संयुक्त टीम ने कोच की तलाशी शुरू कर दी।

बैग से निकली 75 लीटर विदेशी शराब

तलाशी के दौरान टीम को बैग में छिपाकर रखी गई विदेशी शराब मिली। जांच में कुल 75 लीटर शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

पकड़ी गई युवती की पहचान नेहा कुमारी (25) के रूप में हुई है। वह समस्तीपुर के सिंघिया थाना क्षेत्र के बारी, वार्ड नंबर 12 की रहने वाली है। उसके साथ इशान कुमार (31) को भी गिरफ्तार किया गया है। इशान हरियाणा के करनाल का रहने वाला बताया गया है।

RPF ने दोनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए राजकीय रेल थाना पुलिस के हवाले कर दिया। रेल थाना पुलिस ने दोनों की मेडिकल जांच कराने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

शराब कहां से आई, किसे पहुंचानी थी?

अब पुलिस इस पूरे मामले की कड़ी जोड़ने में जुटी है। जांच का सबसे बड़ा सवाल यही है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब AC फर्स्ट क्लास कोच तक कैसे पहुंची। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि शराब कहां से खरीदी गई थी और बिहार में इसे किसे पहुंचाया जाना था।

इसके अलावा तस्करी के पीछे किसी बड़े नेटवर्क के शामिल होने की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या दोनों आरोपी खुद शराब लेकर जा रहे थे या किसी और के कहने पर इसे पहुंचाने निकले थे।

समस्तीपुर में पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला

समस्तीपुर में नशीले पदार्थों की तस्करी में महिलाओं के इस्तेमाल का मामला पहले भी सामने आ चुका है। करीब एक सप्ताह पहले नगर थाना पुलिस ने रेल परिसर से बेबी देवी नाम की एक महिला को 4.12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर तीन युवकों को भी पकड़ा गया था, जिन्हें बाद में जेल भेज दिया गया।

लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने ट्रेनों और रेल परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। ताजा मामले ने यह सवाल भी खड़ा कर दिया है कि क्या शराब तस्कर अब महिलाओं और AC फर्स्ट क्लास जैसे सफर के जरिए शराब को बिहार पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: 75 लीटर शराब बरामद, AC First Class शराब, Bihar news, CIB, Liquor Smuggling Bihar, RPF, बिहार शराब तस्करी, बिहार शराबबंदी, रेल पुलिस, शराब तस्करी बिहार, समस्तीपुर पुलिस, समस्तीपुर शराब तस्करी, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article भूल जाइये पुराना ‘वर्ल्ड मैप’, ‘इक्वल अर्थ कार्टोग्राफिक’ से बदल जाएगा कई देशों का आकार!
Next Article ‘मिर्जापुर द मूवी’ में गुड्डू पंडित का ऐसा जलवा कि कालीन भैया भी पड़ जाएं फीके! अली फजल के एक्शन ने थिएटर में बजवाईं सीटियां, मुन्ना संग जोड़ी ने मचाया धमाल

फीचर

View More

रावण के 10 सिर दर्शाते हैं इंसान की ये 10 बुराइयां, जानिए क्या हैं इनके अर्थ

नवरात्रि की नौ पावन रात्रियों के बाद विजयादशमी का शुभ अवसर हमारे जीवन में एक नई ऊर्जा और सीख लेकर…

By Shivani Kalani 5 Min Read

खेती के साथ बंपर कमाई का मौका: बेहद कम लागत में शुरू करें केंचुआ खाद का बिजनेस, जानें पूरी प्रोसेस और प्रॉफिट

खेती किसानी के साथ यदि अतिरिक्त आमदनी का जरिया तलाश रहे हैं,…

4 Min Read

Europe Protests 2026: 2017 में UAE के मंत्री ने कट्टरपंथ पर दी थी चेतावनी, फ्रांस में हिंसा के बाद फिर चर्चा में बयान

फ्रांस में महंगाई, महंगी जीवनशैली और सार्वजनिक सेवाओं को लेकर हुए प्रदर्शनों…

8 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी: बांग्लादेश और नेपाल करेंगे मेजबानी, 22 जनवरी को वेस्टइंडीज से भिड़ेगा भारत

युवा महिला क्रिकेटरों के सबसे बड़े महाकुंभ का बिगुल बज चुका है। आईसीसी (ICC) ने अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप…

3 Min Read
Trending Newsखेल

Vaibhav Sooryavanshi: न्यूजीलैंड के खिलाफ भी बेंच पर बैठेंगे वैभव सूर्यवंशी? श्रेयस अय्यर के बयान से बढ़ी निराशा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से चर्चा बटोरने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के लिए न्यूजीलैंड के…

5 Min Read
Trending Newsराज्यसियासी

आंध्र प्रदेश निकाय चुनाव में धांधली का आरोप: सुप्रीम कोर्ट सख्त, 25 अक्टूबर तक उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट पर लगाई रोक

आंध्र प्रदेश के शहरी निकाय चुनाव में चुनावी मैदान जंग का मैदान बन चुका है। हिंसा, अपहरण और विपक्ष के…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

सौरभ दास-आशुतोष रांका पर दिल्ली हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, पूछा- आप जेन-जी नहीं हैं

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?