Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: पत्नी का शव सामने पड़ा था, बेटी मां को उठने की करती रही गुहार, घर ले जाने तक के पैसे नहीं थे; पुलिसकर्मी ने दिखाई इंसानियत
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > राज्य > उत्तर प्रदेश > पत्नी का शव सामने पड़ा था, बेटी मां को उठने की करती रही गुहार, घर ले जाने तक के पैसे नहीं थे; पुलिसकर्मी ने दिखाई इंसानियत
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

पत्नी का शव सामने पड़ा था, बेटी मां को उठने की करती रही गुहार, घर ले जाने तक के पैसे नहीं थे; पुलिसकर्मी ने दिखाई इंसानियत

vineet verma
Last updated: September 5, 2026 1:23 pm
vineet verma
Share
SHARE

झांसी: एक तरफ पत्नी की मौत का सदमा और दूसरी तरफ उसके शव को घर ले जाने के लिए भी पैसे नहीं। मेडिकल कॉलेज के बाहर शुक्रवार को एक मजदूर परिवार की ऐसी बेबसी सामने आई, जिसने वहां मौजूद लोगों को झकझोर दिया। स्ट्रेचर पर 35 वर्षीय रामवती का शव पड़ा था, जबकि उनके पति राहुल आदिवासी जमीन पर बैठकर मदद का इंतजार कर रहे थे। पास ही आठ साल की बेटी नन्दिनी रोते हुए अपनी मां को निहार रही थी। बारिश के बीच वह बार-बार मां को पुकारकर कह रही थी, “मां, बस एक बार उठ जाओ।”

Contents
15 दिन से बीमार थीं रामवती, अचानक बिगड़ी तबीयतओरछा से झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, डॉक्टरों ने मृत घोषित कियाशव ले जाने के लिए नहीं थे पैसे, स्ट्रेचर लेकर पार्किंग में बैठा परिवारदो घंटे बाद सिपाही की नजर पड़ी, फिर मिली एम्बुलेंस

15 दिन से बीमार थीं रामवती, अचानक बिगड़ी तबीयत

निवाड़ी जिले के ओरछा क्षेत्र के नकटा गांव निवासी राहुल आदिवासी मजदूरी करते हैं। उनकी पत्नी रामवती भी मजदूरी करके परिवार चलाने में पति का सहयोग करती थीं। परिवार में दो बेटे विजय (20), राकेश (15) और बेटी नन्दिनी (8) हैं।

परिजनों के मुताबिक, रामवती करीब 15 दिनों से बीमार चल रही थीं। शुक्रवार सुबह अचानक उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी, जिसके बाद राहुल अपनी बेटी के साथ उन्हें ओरछा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे।

ओरछा से झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रामवती को झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी। इस दौरान एक चिकित्सक ने राहुल की आर्थिक मदद की। इसी सहायता से ऑटो की व्यवस्था हो सकी और वह पत्नी को लेकर झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचे।

मेडिकल कॉलेज पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने रामवती को मृत घोषित कर दिया। पत्नी की मौत की खबर सुनते ही राहुल और उनकी बेटी सदमे में आ गए। कुछ ही देर में परिवार के सामने एक और बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई।

शव ले जाने के लिए नहीं थे पैसे, स्ट्रेचर लेकर पार्किंग में बैठा परिवार

रामवती की मौत के बाद राहुल के पास शव को गांव तक ले जाने के लिए एम्बुलेंस का किराया देने तक के पैसे नहीं थे। परिवार को किराए की एम्बुलेंस से शव ले जाने की बात कही गई, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण वह इसका इंतजाम नहीं कर सके।

मजबूरी में राहुल अपनी पत्नी का शव स्ट्रेचर पर लेकर इमरजेंसी के बाहर पार्किंग में बैठ गए। बारिश के बीच एक बच्ची अपनी मां के शव के पास बैठी रही और परिवार मदद की उम्मीद में करीब दो घंटे तक वहीं रहा।

दो घंटे बाद सिपाही की नजर पड़ी, फिर मिली एम्बुलेंस

करीब दो घंटे बाद मेडिकल चौकी पर तैनात सिपाही अजय की नजर इस परिवार पर पड़ी। उन्होंने हालात समझे और तत्काल मदद के लिए राजाराम स्वयंसेवी संस्था से संपर्क किया।

संस्था की एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई, जिसके जरिए रामवती के शव को झांसी मेडिकल कॉलेज से करीब 16 किलोमीटर दूर स्थित उनके घर तक पहुंचाया गया।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Ambulance Help, Jhansi Medical College, Jhansi News, Poor Family, एम्बुलेंस की मदद, ओरछा निवाड़ी, गरीब परिवार की बेबसी, झांसी खबर, झांसी मेडिकल कॉलेज, नन्दिनी, मजदूर परिवार, महिला की मौत, रामवती मौत मामला, राहुल आदिवासी, शव ले जाने के पैसे नहीं
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article एक तरफ ट्रंप की धमकी, दूसरी तरफ ईरान का पलटवार! क्या पिकएक्स माउंटेन बनेगा अगला युद्धक्षेत्र?
Next Article KBC में 50 लाख जीतकर भी 1 करोड़ से पीछे हटे CRPF अफसर, नक्सली मुठभेड़ में आंख तक गंवाने का था खतरा; जानिए कौन हैं मनोज यादव

फीचर

View More

5 सितंबर सिर्फ एक तारीख नहीं: जब देश के राष्ट्रपति ने अपने ही जन्मदिन को बना दिया शिक्षकों का सबसे बड़ा सम्मान!

“गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागूं पांय…” कबीर का यह दोहा सदियों से गुरु के महत्व को बयां करता आ…

By news desk 5 Min Read

जन्माष्टमी पर कान्हा की वो बांसुरी, जिसकी तान पर मिट गईं मजहब की दीवारें… रसखान से बिस्मिल्लाह खान तक हुए कृष्ण के दीवाने

मथुरा: जन्माष्टमी के मौके पर देशभर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की…

9 Min Read

दही-हांडी की मटकी में छिपा है कान्हा की बाल लीला का राज, जानिए कैसे शुरू हुआ ये रिवाज

आखिरकार वह दिन आ ही गया, जिसका भक्तों को पूरे साल बेसब्री…

3 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsवर्ल्डसियासी

एक तरफ 100 साल का जश्न, दूसरी तरफ विरोध! मोहन भागवत के UK दौरे पर क्यों मचा घमासान?

एक तरफ आरएसएस अपने 100 साल पूरे होने के मौके पर दुनिया भर में अपनी विचारधारा और काम को पहुंचाने…

3 Min Read
Trending Newsअन्य

सितंबर में मौसम ने बदला मिजाज, 17 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट; पहाड़ों पर जाने से पहले जान लें IMD का पूरा अपडेट

नई दिल्ली: सितंबर की शुरुआत के साथ देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है।…

4 Min Read
EntertainmentTrending News

KBC में 50 लाख जीतकर भी 1 करोड़ से पीछे हटे CRPF अफसर, नक्सली मुठभेड़ में आंख तक गंवाने का था खतरा; जानिए कौन हैं मनोज यादव

गाजीपुर: ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के मंच पर बुधवार और गुरुवार को CRPF के डिप्टी कमांडेंट मनोज कुमार यादव ने…

5 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

एक तरफ ट्रंप की धमकी, दूसरी तरफ ईरान का पलटवार! क्या पिकएक्स माउंटेन बनेगा अगला युद्धक्षेत्र?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक नई धमकी ने ईरान और अमेरिका के बीच तनाव को फिर हवा दे दी…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?