Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: यूपी टी-20 लीग सीजन-4: करन शर्मा की नाबाद 92 रन की कप्तानी पारी, काशी रुद्रास की लगातार दूसरी जीत
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > यूपी टी-20 लीग सीजन-4: करन शर्मा की नाबाद 92 रन की कप्तानी पारी, काशी रुद्रास की लगातार दूसरी जीत
Trending Newsखेल

यूपी टी-20 लीग सीजन-4: करन शर्मा की नाबाद 92 रन की कप्तानी पारी, काशी रुद्रास की लगातार दूसरी जीत

news desk
Last updated: August 19, 2026 10:56 am
news desk
Share
SHARE

लखनऊ। मैन ऑफ  द मैच कप्तान करन शर्मा की 48 गेंदों पर 92 रन की तूफानी पारी के दम पर गत विजेता काशी रुद्रास ने यूपी टी-20 लीग सीजन-4 के मुकाबले में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए मैच में  काशी रुद्रास ने गौर गोरखपुर लायंस को 15 रन से शिकस्त दी। करन शर्मा ने दबाव के बीच शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने के साथ जीत की नींव रखी।

मैच की औपचारिक शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने टॉस कराकर और पारंपरिक ढंग से घंटा बजाने की रस्म के साथ की। इस अवसर पर यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की मीडिया कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद फहीम, यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह, आयोजन समिति के सदस्य अजीज अहमद खान, मोहनलाल अग्रवाल,  फैसल शेरवानी, पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में क्रिकेट को लेकर जिस तरह का उत्साह देखने को मिल रहा है, वह प्रदेश की खेल प्रतिभाओं के लिए सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा कि यूपी टी-20 लीग जैसे मंच युवा खिलाड़ियों को अपनी क्षमता साबित करने और आगे बढ़ने का अवसर दे रहे हैं।

गौर गोरखपुर लायंस के कप्तान आर्यन जुयाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। काशी रुद्रास ने 50 रन की शुरुआती साझेदारी के साथ पारी की अच्छी शुरुआत की। साहब युवराज सिंह ने 25 गेंदों पर 41 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। हालांकि, निशांत ठाकुर ने एक ही ओवर में दो विकेट झटककर काशी की पारी पर दबाव बना दिया। इसके बाद मध्यक्रम लड़खड़ा गया और 10वें ओवर तक काशी रुद्रास का स्कोर 88 रन पर पांच विकेट हो गया।

ऐसे हालात में कप्तान करन शर्मा ने मोर्चा संभालते हुए आक्रामक  बल्लेबाजी की। टीम ने अंतिम चार ओवरों में 76 रन जोड़ते हुए विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। फील्डिंग की कुछ चूकों और नो-बॉल का भी फायदा उठाते हुए करन ने अपनी नाबाद 92 रन की पारी में चार चौके और नौ छक्के लगाए, जिससे काशी रुद्रास ने 20 ओवर में छह विकेट पर 194 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इस शानदार पारी के साथ करन शर्मा ने लीग की ऑरेंज कैप भी अपने नाम कर ली।  तीन मैचों में उनके नाम अब 161 रन हो गए हैं।

लक्ष्य का पीछा करते हुए गौर गोरखपुर लायंस ने 20 ओवर में सात विकेट पर 179 रन बनाए।  टीम ने पहली ही गेंद पर अभय प्रताप सिंह के छक्के के साथ शानदार शुरुआत की। हालांकि यह लय ज्यादा देर कायम नहीं रह सकी।

दूसरे ओवर में वैभव चौधरी ने कप्तान आर्यन जुयाल को आउट कर काशी को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद दोनों हाथों से गेंदबाजी करने वाले स्पिनर विजय यादव ने अभय प्रताप सिंह और शिवम चौधरी को आउट कर लायंस को 50 रन पर तीन विकेट के दबाव में ला दिया। इसके बाद सिद्धार्थ यादव और प्रिंस यादव ने पारी को संभालने की कोशिश की और दोनों के बीच 55 रन की साझेदारी हुई।

काशी के कप्तान करन शर्मा ने खुद गेंदबाजी का जिम्मा संभाला और आते ही प्रिंस यादव को पवेलियन भेज दिया। कुछ ही देर बाद वैभव चौधरी ने अपना दूसरा विकेट हासिल करते हुए सिद्धार्थ यादव को आउट कर दिया।

गोरखपुर ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। हालांकि आखिरी ओवरों में बल्लेबाजों ने कुछ शानदार चौके-छक्के लगाकर मुकाबले में वापसी की कोशिश की, लेकिन लक्ष्य तक नहीं पहुंच सके। इस हार के साथ गौर गोरखपुर लायंस को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा, जबकि काशी रुद्रास ने तीन मैचों में अपनी दूसरी जीत दर्ज की।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: करन शर्मा, यूपी टी-20 लीग, यूपी टी-20 लीग सीजन-4
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article 27 या 28 अगस्त? सावन पूर्णिमा की तारीख को लेकर दूर करें भ्रम, जानिए कब होगा पर्व और क्या है पूजा का महत्व
Next Article एशियन यूथ हैंडबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम को कोचिंग देंगे यूपी के मो. तौहीद

फीचर

View More

मगरमच्छ मांस के साथ क्यों निगल जाता है पत्थर? वजह जानेंगे तो दंग रह जाएंगे, पेट में ऐसे करता है काम

नई दिल्ली: मगरमच्छ को दुनिया के खतरनाक शिकारियों में गिना जाता है। यह अपने शिकार को पकड़ने के बाद अक्सर…

By vineet verma 3 Min Read

गया में पिंडदान से 7 पीढ़ियों का उद्धार? गरुड़ पुराण में क्या है इसका जिक्र, जानिए गया जी की पूरी मान्यता

गया: पितृ पक्ष में पूर्वजों की आत्मा की शांति और उनके आशीर्वाद…

5 Min Read

क्या ‘पिंक रिबन’ सिर्फ एक कॉरपोरेट कारोबार है? जानिए कैसे जमीनी आंदोलन से बड़ा ब्रांड बन गया कैंसर का प्रतीक

अक्टूबर महीने की आहट के साथ ही देश-दुनिया के अस्पतालों और इमारतों…

6 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Bengal Election 2026
Trending Newsसियासी

Supreme Court CEC Hearing: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं पर आज सुनवाई, SIR के फैसलों पर भी उठे सवाल

याचिकाओं में CEC के निलंबन से लेकर SIR से जुड़े फैसलों को रद्द करने की मांग, दो चुनाव आयुक्तों की…

5 Min Read
Trending Newsसियासी

UP Rajya Sabha Election: तीसरे उम्मीदवार पर सपा का सस्पेंस, बीजेपी की चाल का इंतजार; 6 अक्टूबर को खुलेगा अखिलेश का पत्ता?

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर 16 अक्टूबर को मतदान, सपा ने दो नाम किए घोषित, तीसरे उम्मीदवार को…

5 Min Read
Trending Newsसियासी

जस्टिस नरीमन ने चुनाव आयोग की स्वतंत्रता पर उठाए सवाल, SIR पर भी सुप्रीम कोर्ट से जताई नाराजगी

पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज ने कहा- चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में सरकार की भूमिका से स्वतंत्रता और निष्पक्षता पर सवाल,…

6 Min Read
Trending Newsखेल

Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बोले- क्रिकेट से अलग भी करता हूं बात

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। एशियन गेम्स के…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?