19 साल लंबे इंतजार के बाद पर्दे पर वापस लौटे ‘शिवम पंडित’ (इमरान हाशमी) ने एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर कब्जा जमा लिया है।
नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) सिनेमाघरों में रिलीज होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर ट्रेंड करने लगी है। थिएटर्स से बाहर आ रहे दर्शक और फिल्म क्रिटिक्स फिल्म को ‘ब्लॉकबस्टर’ और ‘पैसा वसूल’ बता रहे हैं।
X (Twitter) पर कैसा है दर्शकों का रिएक्शन?
फर्स्ट डे फर्स्ट शो (FDFSS) देखकर निकले फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है। लोग इमरान हाशमी की दमदार एक्टिंग, ग्रिपिंग स्क्रीनप्ले और उनके क्लासिक अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं।
- ‘अक्खा बॉलीवुड एक तरफ’: सोशल मीडिया पर आर्यन खान की वेब सीरीज का लोकप्रिय डायलॉग दोहराते हुए कई यूजर्स ने लिखा— “अक्खा बॉलीवुड एक तरफ और इमरान हाशमी एक तरफ।”
- शुरुआती 20 मिनट का जादू: एक यूजर ने लिखा, “फिल्म के पहले 20 मिनट ही इतने इंगेजिंग हैं कि आप बिना किसी देरी के सीधे ‘शिवम पंडित’ के दर्द और उसकी दुनिया से कनेक्ट हो जाते हैं।”
- 100 करोड़ क्लब की भविष्यवाणी: एक अन्य यूजर ने दावा किया कि फिल्म में प्योर ‘ब्लॉकबस्टर वाइब्स’ हैं और यह सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर आसानी से ₹100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगा।
दिशा पाटनी संग नई केमिस्ट्री, शबाना आजमी का खूंखार विलेन अवतार
इस बार ‘आवारापन 2’ में कहानी और स्टारकास्ट दोनों में नयापन देखने को मिल रहा है:
- दिशा पाटनी (Lead Actress): पहली बार इमरान हाशमी के अपोजिट नजर आ रहीं दिशा पाटनी के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।
- शबाना आजमी का खूंखार रूप: दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने फिल्म में मुख्य विलेन की भूमिका निभाई है. उनका इंटेंस और खूंखार लुक दर्शकों के रोंगटे खड़े कर रहा है।
- शिवम-बच्चे का इमोशनल बॉन्ड: इस सीक्वल की मुख्य कहानी में एक बच्चे के साथ ‘शिवम’ का रिश्ता केंद्रीय हिस्सा है, जो दर्शकों को भावुक कर रहा है।
क्रिटिक्स ने दिए 4 स्टार्स, तरण आदर्श बोले- ‘और क्या जबरदस्त वापसी है!’
फिल्म समीक्षकों की तरफ से भी ‘आवारापन 2’ को बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म को 4 स्टार्स देते हुए लिखा-
“और क्या जबरदस्त वापसी है… इमरान हाशमी ‘Awarapan 2’ की असली जान हैं. फिल्म में आम दर्शकों को जोड़ने वाले मोमेंट्स के साथ-साथ पुरानी यादों का जबरदस्त तड़का है. यह पक्का हिट है. पहले पार्ट को वक्त के साथ कल्ट स्टेटस मिला था, लेकिन यह सीक्वल भी उस विरासत को मजबूती से आगे बढ़ाता है।”
म्यूजिक पर क्या है जनता की राय?
2007 में आई ‘आवारापन’ का म्यूजिक आज भी ऑल-टाइम फेवरेट माना जाता है. ‘आवारापन 2’ के गानों को लेकर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया है. यूजर्स का कहना है कि हालांकि प्रीतम दा की जगह इस बार अमाल मलिक और अन्य संगीतकारों ने जिम्मेदारी संभाली है, लेकिन उन्होंने री-क्रिएटेड ट्रैक्स (‘तो फिर आओ’ और ‘तेरा मेरा रिश्ता’) के जरिए पुरानी यादें ताजा कर दी हैं. ओवरऑल म्यूजिक कहानी के साथ तालमेल बिठाता है.
बंपर एडवांस बुकिंग और पॉजिटिव माउथ पब्लिसिटी के दम पर ‘आवारापन 2’ पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग दर्ज करने के लिए पूरी तरह तैयार है!