Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: ‘सीढ़ियां मलबे में दब गईं, खिड़की से कूदकर बचाई जान’… भिवंडी हादसे के चश्मदीदों ने सुनाई रोंगटे खड़े कर देने वाली आपबीती
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > ‘सीढ़ियां मलबे में दब गईं, खिड़की से कूदकर बचाई जान’… भिवंडी हादसे के चश्मदीदों ने सुनाई रोंगटे खड़े कर देने वाली आपबीती
Trending Newsराज्य

‘सीढ़ियां मलबे में दब गईं, खिड़की से कूदकर बचाई जान’… भिवंडी हादसे के चश्मदीदों ने सुनाई रोंगटे खड़े कर देने वाली आपबीती

vineet verma
Last updated: July 31, 2026 6:39 pm
vineet verma
Share
SHARE

मुंबई: महाराष्ट्र के भिवंडी में चार मंजिला कोहिनूर बिल्डिंग के एक हिस्से के ढहने से हुए दर्दनाक हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। बालाजी नगर इलाके में गुरुवार रात करीब 11:20 बजे हुए इस हादसे के बाद बचकर निकले लोगों ने उस भयावह मंजर को याद करते हुए बताया कि इमारत से बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा था। सीढ़ियां मलबे में दब चुकी थीं, इसलिए कई लोगों को जान बचाने के लिए खिड़कियों से छलांग लगानी पड़ी।

‘पहले से था खतरे का अंदेशा, सामान समेट ही रहे थे कि भरभराकर ढह गई इमारत’

स्थानीय लोगों के मुताबिक, कोहिनूर इमारत के कई निवासियों को पहले से ही किसी बड़े हादसे की आशंका थी। कुछ परिवार घर खाली करने की तैयारी कर रहे थे, जबकि कई लोग सामान पैक कर रहे थे। इसी दौरान अचानक चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा भरभराकर ढह गया और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

‘सब कुछ हिलने लगा, फिर अचानक छा गया अंधेरा’

हादसे में घायल संगीता प्रजापति ने बताया कि बच्चों को खाना खिलाने के बाद वह सोने की तैयारी कर रही थीं, तभी तेज चीख-पुकार सुनाई दी। इससे पहले कि वह बाहर निकल पातीं, पूरी इमारत हिलने लगी। उन्होंने बताया कि मरम्मत का काम चल रहा था और उसी दौरान तेज कंपन महसूस हुआ। बाहर भागते ही चारों ओर अंधेरा छा गया और वह बेहोश हो गईं। बाद में उनके पति और पड़ोसियों ने उन्हें सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया। उनके पति और चारों बच्चे सुरक्षित हैं, जबकि उनके हाथ में मामूली चोट आई है।

सीढ़ियां बंद मिलीं तो पहली मंजिल की खिड़की से लगा दी छलांग

हादसे में घायल दीपक यादव और उनके मामा अभय यादव ने बताया कि उनका परिवार उसी रात इमारत छोड़ने का फैसला कर चुका था। खाना खाने के बाद जब वे सामान समेट रहे थे, तभी जोरदार धमाका हुआ और इमारत का दूसरा हिस्सा ढह गया। दोनों ने पहले सीढ़ियों से निकलने की कोशिश की, लेकिन वहां मलबा जमा होने से रास्ता पूरी तरह बंद था। इसके बाद उन्होंने पहली मंजिल की खिड़की से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। इस दौरान दोनों के पैरों में चोटें आईं।

‘मां की चीखें सुनाई देती रहीं, चारों तरफ धूल और धुआं था’

इमारत के नीचे स्थित चॉल में रहने वाले पीयूष जायसवाल ने बताया कि रात करीब 11:20 बजे तेज धमाके की आवाज सुनते ही पूरे इलाके में भगदड़ मच गई। उन्होंने कहा कि भागते समय उन्हें अपनी मां की चीखें सुनाई देती रहीं। चारों तरफ धूल और धुएं का गुबार था, जिससे कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। सौभाग्य से उनकी मां सुरक्षित मिल गईं और दोनों समय रहते बाहर निकल आए।

‘डिनर के बाद निकलने वाले थे, उससे पहले ही ढह गई बिल्डिंग’

इमारत के दूसरे हिस्से की चौथी मंजिल पर रहने वाले मजदूर कृष्णा निसाद ने बताया कि भवन में पहले से धंसाव के संकेत दिखाई दे रहे थे और इसी वजह से मरम्मत का काम चल रहा था। परिवार ने रात का खाना खाने के बाद इमारत छोड़ने की योजना बनाई थी, लेकिन बाहर निकलने से पहले ही बिल्डिंग का हिस्सा ढह गया। उन्होंने कहा कि किस्मत से उनका परिवार सुरक्षित बच गया।

प्रशासन ने पहले ही घोषित किया था खतरनाक भवन

नगर निकाय अधिकारियों ने कोहिनूर इमारत को पहले ही खतरनाक श्रेणी में रखा था और परिसर में मरम्मत का काम चल रहा था। हादसे के बाद इमारत के बचे हुए हिस्से को भी खाली करा दिया गया है और वहां रहने वाले सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Bhiwandi Accident, Bhiwandi Building Collapse, Bhiwandi Latest News, building collapse news, Building Collapse Today, Kohinoor Building, Maharashtra News, Mumbai News, Survivor Story, कोहिनूर बिल्डिंग हादसा, बिल्डिंग ढहने का मामला, भिवंडी न्यूज, भिवंडी बिल्डिंग गिरने की खबर, भिवंडी बिल्डिंग हादसा, महाराष्ट्र बिल्डिंग हादसा
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article एक छोटी-सी आदत… और बड़ा स्वास्थ्य जोखिम! गर्दन पर परफ्यूम लगाने वालों के लिए अहम चेतावनी
Next Article स्पेन की सीमा पर बेकाबू हालात! मोरक्को से घुसपैठ की कोशिश में 18 की मौत, हजारों प्रवासियों के पहुंचने से सेना तैनात

फीचर

View More

3 लाख का iPhone खरीदें या भविष्य संवारें? एक फोन की कीमत में पढ़ाई, इलाज और कमाई के कितने रास्ते खुलेंगे, आंकड़े जानकर बदल जाएगी सोच

नई दिल्ली: नया महंगा iPhone बाजार में आते ही उसकी कीमत और फीचर्स को लेकर चर्चा शुरू हो जाती है।…

By vineet verma 10 Min Read

मानसून में घूमने का बना रहे हैं प्लान? पश्चिम बंगाल की ये 5 ऑफबीट जगहें बारिश में लगती हैं और भी खूबसूरत, समुद्र से पहाड़ तक मिलेगा सुकून

कोलकाता: मानसून आते ही पश्चिम बंगाल की प्राकृतिक खूबसूरती और निखर जाती…

4 Min Read

सीटी की धुन से होती है यहां लोगों की पहचान! मेघालय के इस गांव में नाम नहीं, हर शख्स की है अपनी खास ‘धुन’, सदियों पुरानी है अनोखी परंपरा

शिलांग: भारत में हजारों गांव अपनी अलग-अलग परंपराओं और पहचान के लिए…

4 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Latest Newsउत्तर प्रदेशराज्य

सचिवालय कॉलोनी में वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, संजय कुमार यादव अध्यक्ष निर्वाचित

लखनऊ: सेक्रेटेरिएट एवेन्यू वेलफेयर एसोसिएशन, सचिवालय कॉलोनी महानगर का चुनाव 13 सितंबर 2026 को संपन्न हुआ। चुनाव में कुल 256…

1 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

मक्का-जेद्दा समेत 6 इलाकों में इमरजेंसी अलर्ट, हूती हमलों के बाद बढ़ी सऊदी अरब की चिंता

यमन के हूती विद्रोहियों के साथ बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।…

5 Min Read
Trending Newsखेल

IND vs AFG 2nd T20: दिल्ली में आज सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, अफगानिस्तान के सामने करो या मरो का मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 15 सितंबर को दिल्ली के…

4 Min Read
Trending Newsधर्म

गणेश उत्सव में छाए ‘गोल्डन गणेश’! 24 कैरेट सोने और 3.83 लाख डायमंड्स का कमाल

गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। महाराष्ट्र से लेकर उत्तर प्रदेश और देश…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?