Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: यूपी प्रो हैंडबॉल लीग के दूसरे सीजन का बजा बिगुल, जनवरी 2027 में लखनऊ में भिड़ेंगी आठ टीमें
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > खेल > यूपी प्रो हैंडबॉल लीग के दूसरे सीजन का बजा बिगुल, जनवरी 2027 में लखनऊ में भिड़ेंगी आठ टीमें
खेल

यूपी प्रो हैंडबॉल लीग के दूसरे सीजन का बजा बिगुल, जनवरी 2027 में लखनऊ में भिड़ेंगी आठ टीमें

news desk
Last updated: July 31, 2026 5:38 pm
news desk
Share
SHARE

लखनऊ। पहले सीजन के सफल और रोमांचक आयोजन के बाद यूपी प्रो हैंडबॉल लीग (यूपीपीएचएल) अब अपने दूसरे संस्करण के लिए तैयार है। उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में एसएन पाण्डेय खेल संस्थान ट्रस्ट द्वारा आयोजित होने वाली इस लीग का दूसरा सीजन जनवरी 2027 में लखनऊ में खेला जाएगा।

इस बार लीग में छह के स्थान पर आठ टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें पहली बार लखनऊ की टीम भी शामिल होगी। इस बार विजेता टीम को 2.50 लाख रुपए व उपविजेता टीम को 1.50 लाख रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा आइकॉनिक ओलंपिक गेम्स अकादमी की ओर से दोनों ही टीमों को 50-50 हजार रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

इस संबंध में शुक्रवार को आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि एशियन हैंडबॉल फेडरेशन के काउंसिल मेंबर डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय (कार्यकारी निदेशक-हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया, सीईओ- यूपी प्रो हैंडबॉल लीग) ने लीग के लोगो का अनावरण किया। उन्होंने इस अवसर पर भारत के विभिन्न राज्यों के उत्कृष्ट 10 अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि पहले सीजन की सफलता ने दूसरे संस्करण को और अधिक भव्य एवं प्रतिस्पर्धी स्वरूप में आयोजित करने का विश्वास दिया है। मुझे विश्वास है कि दूसरा सीजन प्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का बेहतर अवसर देगा।

उन्होंने आगे कहा कि यूपी प्रो हैंडबॉल लीग का उद्देश्य केवल एक प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश में हैंडबॉल का मजबूत इकोसिस्टम तैयार करना है। पहले सीजन में हमें खिलाड़ियों, टीमों और खेल प्रेमियों से जिस तरह का समर्थन मिला, उसने हमें दूसरे संस्करण को और अधिक भव्य एवं पेशेवर स्तर पर आयोजित करने का विश्वास दिया है।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और प्रदेश के साथ-साथ देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी समान अवसर मिलेगा। हमारा उद्देश्य उत्तर प्रदेश को हैंडबॉल का मजबूत केंद्र बनाना और इस लीग के माध्यम से नई प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है।

दूसरे सीजन को और अधिक प्रतिस्पर्धी एवं पेशेवर बनाने के उद्देश्य से इस बार टीमों की संख्या बढ़ाकर आठ की गई है। प्रत्येक टीम में 18 खिलाड़ी होंगे, जिनमें 9 खिलाड़ी यूपी के होंगे जबकि 9 खिलाड़ी अन्य राज्यों एवं विभागों से होंगे।
लीग के संस्थापक व प्रबंध निदेशक अमित पाण्डेय (कार्यकारी महासचिव- उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन) ने दूसरे सीजन की रुपरेखा साझा करते हुए कहा कि पहले संस्करण की विजेता मथुरा ब्रज स्टार, उपविजेता गोरखपुर राउडीज़, काशी किंग्स, नोएडा थंडर्स, गाजियाबाद पैंथर्स और बर्बरीक वारियर्स के अलावा इस बार दो नई टीमें भी लीग का हिस्सा होंगी, जिनमें लखनऊ व कन्नौज की भी टीमें होगी।

उन्होंने आगे कहा कि आने वाले वर्षों में यूपीपीएचएल को देश की अग्रणी हैंडबॉल लीग के रूप में स्थापित करना हमारा लक्ष्य है। इस बार लखनऊ की टीम के जुड़ने से लीग का दायरा और व्यापक होगा।

अमित पाण्डेय ने लीग के नए लोगो की विशेषताओं की जानकारी देते हुए बताया कि लोगो के मध्य में शील्ड (ढाल) का आकार सुरक्षा, शक्ति और प्रतिस्पर्धा की भावना का प्रतीक है। इसके भीतर हैंडबॉल खिलाड़ी की गतिशील आकृति खेल के जोश, ऊर्जा और कौशल को दर्शाती है। शील्ड में केसरिया, सफेद और हरे रंग का संयोजन भारतीय तिरंगे से प्रेरित है, जो राष्ट्रीय गौरव और उत्तर प्रदेश की खेल संस्कृति को प्रतिबिंबित करता है। नीचे ‘UPPHL’ तथा ‘Uttar Pradesh Pro Handball League’ लीग की आधिकारिक पहचान को दर्शाते हैं।

इस अवसर पर आइकॉनिक ओलंपिक गेम्स अकादमी के प्रबंध निदेशक डॉ. सैयद रफत जुबैर रिजवी (कोषाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन) ने विजेता और उपविजेता टीम को अपनी ओर से 50-50 हजार रुपए का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।

सह संस्थापक मोहम्मद तौहीद ने बताया कि लीग के लिए खिलाड़ियों का पंजीकरण 15 अगस्त 2026 से शुरू होगा। इसके बाद सितंबर और अक्टूबर में गोरखपुर, अयोध्या और लखनऊ में चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।
चयनित खिलाड़ियों की नीलामी दिसंबर 2026 में वाराणसी में होगी। प्रत्येक टीम को खिलाड़ियों की नीलामी के लिए 5 लाख रुपये का पर्स मिलेगा और कुल ऑक्शन पर्स 40 लाख रुपये का होगा।

लीग में आठों टीमों के बीच राउंड रॉबिन आधार पर मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद शीर्ष चार टीमें प्लेऑफ में प्रवेश करेंगी और प्लेऑफ मुकाबलों के बाद फाइनल खेलने वाली टीमों का फैसला होगा।

इस अवसर पर हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के कोषाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, लीग के सचिव यशवीर सिंह और उपाध्यक्ष चयंक प्रधान व प्रखर शुक्ला सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

सम्मानित खिलाड़ियों के नाम अनुज लैंगर (जम्मू), मोहित (दिल्ली), •नवीन बिद्दू (हरियाणा), रोहिताश (राजस्थान), • शिवा (बिहार), ताविया भावेश (गुजरात), ऋषिकेश (महाराष्ट्र), अंकित चौधरी (उत्तर प्रदेश), •अमित घंघास (भारतीय रेलवे), •रविंद्र सिंह (भारतीय रेलवे)।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Amit Pandey UPPHL, Anandeshwar Pandey Handball, Handball Tournament Lucknow 2027, Lucknow Handball News, Lucknow Sports News Hindi, up handball association, UP Pro Handball League Auction Varanasi, UP Pro Handball League Schedule, UP Pro Handball League Season 2, UPPHL 2027 Lucknow, UPPHL Logo Launch, UPPHL Player Registration 2026, Uttar Pradesh Sports News, यूपी प्रो हैंडबॉल लीग'
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Monsoon Session 2026: क्या सरकार लाएगी परिसीमन और महिला आरक्षण बिल? ‘Wait & Watch’ से बढ़ा सस्पेंस
Next Article द्वितीय लखनऊ जिला पिकलबॉल चैंपियनशिप 1 एवं 2 अगस्त को, 200 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे दम

फीचर

View More

स्पेन में 50 हजार प्रवासियों की एंट्री से क्यों घबराया पूरा यूरोप? इटली-फ्रांस में भी अलर्ट, जानिए क्या है पूरा संकट

नई दिल्ली: स्पेन के उत्तरी अफ्रीकी एन्क्लेव सेउटा में मोरक्को की ओर से बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने के…

By vineet verma 4 Min Read

मजदूर से 150 करोड़ी शादी कराने वाला सिंडिकेट किंग: बीरभूम में 28.5 करोड़ कैश और 15 किलो सोना बरामद, जानिए कौन है ‘तुलु मंडल’?

नई दिल्ली / बीरभूम। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस की…

3 Min Read

भारत में जल्द आएंगे प्लास्टिक के नोट: RBI चलाएगा ₹10 और ₹20 के 200 करोड़ पॉलीमर नोटों का पायलट प्रोजेक्ट, जानें कैसे चुने जाएंगे शहर

Highlights नई दिल्ली । देश में कटे-फटे और जल्दी खराब होने वाले…

4 Min Read

विचार

View More

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है।…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

शंकर महादेवन और जैस्मीन सैंडलास की प्रस्तुति के साथ होगा यूपी टी-20 लीग का भव्य आगाज़

लखनऊ। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) द्वारा आयोजित यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन का आगाज 14 अगस्त को लखनऊ…

5 Min Read
खेल

द्वितीय लखनऊ जिला पिकलबॉल चैंपियनशिप 1 एवं 2 अगस्त को, 200 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे दम

लखनऊ । राजधानी में तेजी से लोकप्रिय हो रहे पिकलबॉल खेल को बढ़ावा देने और उभरते खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध…

3 Min Read
Trending Newsखेल

CWG 2026 Day 8: वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का ‘रजत’ और शॉट पुट में सीमा को ब्रोंज, जानें मेडल टैली में भारत की नई रैंकिंग

Highlights ग्लासगो। ग्लासगो में जारी 23वें राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games 2026) के आठवें दिन भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी…

3 Min Read
Trending Newsखेल

CWG 2026 Day 9 Schedule: नीरज चोपड़ा के भाले पर सबकी नज़रें, जानें 9वें दिन भारत का पूरा शेड्यूल और टाइमिंग

Highlights ग्लासगो । स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित 23वें राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games 2026) अब अपने अंतिम चरण में प्रवेश…

6 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?