Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: द्वितीय लखनऊ जिला पिकलबॉल चैंपियनशिप 1 एवं 2 अगस्त को, 200 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे दम
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > खेल > द्वितीय लखनऊ जिला पिकलबॉल चैंपियनशिप 1 एवं 2 अगस्त को, 200 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे दम
खेल

द्वितीय लखनऊ जिला पिकलबॉल चैंपियनशिप 1 एवं 2 अगस्त को, 200 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे दम

news desk
Last updated: July 31, 2026 6:11 pm
news desk
Share
SHARE

लखनऊ । राजधानी में तेजी से लोकप्रिय हो रहे पिकलबॉल खेल को बढ़ावा देने और उभरते खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से द्वितीय लखनऊ जिला पिकलबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 1 एवं 2 अगस्त 2026 को पिकल डोम, चिनहट, लखनऊ में किया जाएगा।

यह चैंपियनशिप लखनऊ पिकलबॉल एसोसिएशन एवं उत्तर प्रदेश पिकलबॉल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। उत्तर प्रदेश पिकलबॉल एसोसिएशन को उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त है, जबकि प्रतियोगिता का आयोजन पिकल डोम के सहयोग से किया जा रहा है।

आयोजन सचिव रणवीर सिंह ने बताया कि दो दिवसीय इस चैंपियनशिप में लखनऊ सहित आसपास के जिलों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में लगभग 200 से अधिक खिलाड़ियों तथा 500 से अधिक दर्शकों एवं खेलप्रेमियों की उपस्थिति रहने की संभावना है। खिलाड़ियों को अपनी फिटनेस, तकनीकी कौशल, फुर्ती और खेल भावना का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।

प्रतियोगिता के लिए चार आयु वर्ग निर्धारित किए गए हैं। इनमें अंडर-19 (वर्ष 2008 अथवा उसके बाद जन्मे खिलाड़ी), अंडर-23 (वर्ष 2004 अथवा उसके बाद जन्मे खिलाड़ी), 23 वर्ष से अधिक आयु वर्ग (ओपन) तथा वेटरन्स 40+ वर्ग शामिल हैं।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में पेशेवर मैच व्यवस्था, सुव्यवस्थित टूर्नामेंट प्रबंधन और खिलाड़ियों के लिए खेल के अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। विभिन्न वर्गों के विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पुरस्कार और विशेष सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पिकलबॉल कम समय में देश के तेजी से लोकप्रिय होते खेलों में शामिल हो गया है। यह खेल सभी आयु वर्गों के लिए उपयुक्त है और फिटनेस, संतुलन, समन्वय, एकाग्रता तथा मानसिक सक्रियता को बढ़ावा देता है। चैंपियनशिप का उद्देश्य लखनऊ में पिकलबॉल की मजबूत खेल संस्कृति विकसित करना तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है।

आयोजन समिति ने लखनऊ एवं आसपास के जिलों के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, खेल अकादमियों, अभिभावकों और खेलप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में भाग लेने तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। इच्छुक खिलाड़ी शीघ्र पंजीकरण कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं, जबकि खेलप्रेमियों के लिए यह आयोजन उच्चस्तरीय पिकलबॉल मुकाबलों का आनंद लेने और इस तेजी से लोकप्रिय हो रहे खेल को करीब से जानने का सुनहरा अवसर होगा।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: 2nd Lucknow District Pickleball Championship, District Pickleball Championship Lucknow, Lucknow District Pickleball Association, Lucknow Pickleball Championship 2026, Lucknow Pickleball Tournament, Lucknow Sports Events August 2026, Lucknow Sports News Hindi, Pickleball News Lucknow, Pickleball Players Lucknow, Pickleball Tournament UP
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article यूपी प्रो हैंडबॉल लीग के दूसरे सीजन का बजा बिगुल, जनवरी 2027 में लखनऊ में भिड़ेंगी आठ टीमें
Next Article बजाज फाइनेंस के Q1 नतीजों ने बाजार में मचाया तहलका! शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, रेटिंग्स में भी उछाल

फीचर

View More

3 लाख का iPhone खरीदें या भविष्य संवारें? एक फोन की कीमत में पढ़ाई, इलाज और कमाई के कितने रास्ते खुलेंगे, आंकड़े जानकर बदल जाएगी सोच

नई दिल्ली: नया महंगा iPhone बाजार में आते ही उसकी कीमत और फीचर्स को लेकर चर्चा शुरू हो जाती है।…

By vineet verma 10 Min Read

मानसून में घूमने का बना रहे हैं प्लान? पश्चिम बंगाल की ये 5 ऑफबीट जगहें बारिश में लगती हैं और भी खूबसूरत, समुद्र से पहाड़ तक मिलेगा सुकून

कोलकाता: मानसून आते ही पश्चिम बंगाल की प्राकृतिक खूबसूरती और निखर जाती…

4 Min Read

सीटी की धुन से होती है यहां लोगों की पहचान! मेघालय के इस गांव में नाम नहीं, हर शख्स की है अपनी खास ‘धुन’, सदियों पुरानी है अनोखी परंपरा

शिलांग: भारत में हजारों गांव अपनी अलग-अलग परंपराओं और पहचान के लिए…

4 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

IND vs WI: टीम इंडिया में बड़े बदलाव, पंत फिर बाहर; रोहित-कोहली की वापसी, 2 खिलाड़ियों को पहली बार मौका

वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। BCCI ने बुधवार…

4 Min Read
Trending Newsखेल

एशियन गेम्स 2026: मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती टीम इंडिया से बाहर, इस ऑलराउंडर की हुई अचानक सरप्राइज एंट्री!

नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार…

2 Min Read
Trending Newsखेल

Sydney Sweeney का न्यूड स्पोर्ट्स ऐड क्यों बना विवाद? महिला एथलीटों ने उठाए बड़े सवाल

नई दिल्ली। हॉलीवुड एक्ट्रेस सिडनी स्वीनी इन दिनों अपनी एक्टिंग से ज्यादा एक विज्ञापन को लेकर चर्चा में हैं। स्पोर्ट्स…

6 Min Read
IPL 2026
Trending Newsखेल

IPL Auction 2027: 3 साल बाद भारत लौटी खिलाड़ियों की बोली, IPL 2028 मेगा ऑक्शन पर भी आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के फैंस और फ्रेंचाइजियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। लगातार तीन सालों…

2 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?