स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो ‘India’s Got Latent Season 2’ का चौथा एपिसोड ऑफिशियली रिलीज से पहले ही सुर्खियों में आ गया है। इंटरनेट पर इस एपिसोड की कुछ कथित अनदेखी क्लिप्स तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें शो की झलक देखने को मिल रही है। इन वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच शो को लेकर क्यूरियोसिटी और भी बढ़ गई है।
इस बार पैनल में दिखे कई चर्चित चेहरे
वायरल क्लिप्स के अनुसार, इस एपिसोड में समय रैना के साथ एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के कई फेमस चेहरे नजर आने वाले हैं। जजिंग पैनल में मुनव्वर फारूकी, राघव जुयाल, रोहन जोशी और निहारिका एनएम शामिल दिखाई दे रहे हैं। अलग-अलग अंदाज और शानदार कॉमिक टाइमिंग के लिए पहचाने जाने वाले ये सभी कलाकार शो में भरपूर मनोरंजन का तड़का लगाते नजर आएंगे।

राघव और समय की मजेदार नोकझोंक बनी अट्रैक्शन
लीक हुई क्लिप्स में सबसे ज्यादा चर्चा समय रैना और राघव जुयाल की मजेदार बातचीत की हो रही है। एक वीडियो में राघव पहले ऐसा माहौल बनाते हैं कि वह समय रैना पर मजाक करने वाले हैं, लेकिन अचानक मुनव्वर फारूकी की तारीफ करने लगते हैं। वहीं दूसरी क्लिप में जब राघव अपनी आने वाली फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ का जिक्र करते हैं, तो समय रैना तुरंत मजाकिया अंदाज में उन्हें जवाब देते हैं। दोनों की यह हल्की-फुल्की नोकझोंक दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।
लीक के बावजूद बना हुआ है जबरदस्त बज़
हालांकि किसी भी शो का कंटेंट रिलीज से पहले सामने आना मेकर्स के लिए चिंता की बात हो सकती है, लेकिन इन वायरल क्लिप्स ने शो की लोकप्रियता को और बढ़ा दिया है। सोशल मीडिया पर लोग इन वीडियो पर लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं और कई यूजर्स पूरे एपिसोड के रिलीज होने का इंतजार करने की बात कह रहे हैं।
31 जुलाई को होगा ऑफिसियल प्रीमियर
‘India’s Got Latent Season 2’ का यह नया एपिसोड 31 जुलाई को Netflix पर स्ट्रीम किया जाएगा। ऐसे में समय रैना, मुनव्वर फारूकी, राघव जुयाल और बाकी पैनलिस्ट्स की शानदार कॉमिक केमिस्ट्री इस वीकेंड दर्शकों को भरपूर मनोरंजन देने के लिए तैयार है।