दिल्ली में चल रहे छात्र प्रदर्शन के दौरान विभिन्न दलों के नेताओं के पहुंचे, जिनमें नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद भी शामिल थे। लेकिन प्रदर्शन के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया, हुआ ये की चंद्रशेखर आजाद जब प्रदर्शन में पहुंचे तो उनके लिए सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए थे। उनके आसपास पुलिस का कड़ा सुरक्षा घेरा, सरकारी प्रोटोकॉल और वाहनों का काफिला मौजूद था। इसके बाद जब वह सुरक्षित तरीके से वहां से रवाना हो गए, तो कुछ ही देर बाद प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्ज करना शुरू कर दिया।
इस घटना के बाद लोग अलग-अलग सवाल पूछ रहे है, कि क्या सांसद चंद्रशेखर के जाने का इंतजार किया जा रहा था
इस घटना के बाद वीआईपी और प्रदर्शनकारियों के साथ किए गए व्यवहार को लेकर सार्वजनिक बहस तेज कर दी है।