Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: यूपी में दर्दनाक सड़क हादसा! खड़ी रोडवेज बस में पीछे से घुसा तेज रफ्तार कैंटर, 5 यात्रियों की मौत, 9 घायल
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > राज्य > उत्तर प्रदेश > यूपी में दर्दनाक सड़क हादसा! खड़ी रोडवेज बस में पीछे से घुसा तेज रफ्तार कैंटर, 5 यात्रियों की मौत, 9 घायल
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में दर्दनाक सड़क हादसा! खड़ी रोडवेज बस में पीछे से घुसा तेज रफ्तार कैंटर, 5 यात्रियों की मौत, 9 घायल

vineet verma
Last updated: July 3, 2026 2:28 am
vineet verma
Share
SHARE

एटा: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए। हादसा बागवाला थाना क्षेत्र में फर्रुखाबाद-एटा मार्ग पर गांव कीलरमऊ के पास हुआ, जहां सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। सभी मृतक और घायल रोडवेज बस के यात्री बताए गए हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

Contents
तकनीकी खराबी के कारण सड़क किनारे खड़ी थी बसपुलिस और ग्रामीणों ने चलाया राहत एवं बचाव अभियानइन लोगों की हुई मौत9 घायल, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

तकनीकी खराबी के कारण सड़क किनारे खड़ी थी बस

जानकारी के अनुसार, एटा डिपो की रोडवेज बस फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही थी। रास्ते में तकनीकी खराबी आने पर चालक ने बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। अधिक गर्मी होने की वजह से कई यात्री बस से उतरकर उसके पीछे खड़े थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए कैंटर ने बस में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

पुलिस और ग्रामीणों ने चलाया राहत एवं बचाव अभियान

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार कैंटर का सड़क किनारे खड़ी बस से टकराना दुर्घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

इन लोगों की हुई मौत

हादसे में 34 वर्षीय राजेश निवासी दौलतपुर, नवाबगंज (फर्रुखाबाद), 29 वर्षीय शैलेश कुमार निवासी उम्मरपुर, नवाबगंज (फर्रुखाबाद), 25 वर्षीय सतेन्द्र निवासी भर्रा, थाना स्याना (बुलंदशहर), सुखराम निवासी पिलखना (फर्रुखाबाद) तथा एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई।

9 घायल, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

दुर्घटना में सुमित निवासी बालोखर, रिशु निवासी कलवाड़ा, सनी निवासी जयसिंहपुर, विक्रांत निवासी नवाबगंज, अतेंद्र निवासी नवाबगंज, विशाल निवासी अचलिया बाकलपुर, नवाबगंज (फर्रुखाबाद), नितिन कुमार निवासी आवास विकास कॉलोनी (एटा), दक्ष निवासी नई बस्ती (मेरठ) और एक अज्ञात व्यक्ति घायल हुए हैं। सभी घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Bus Crash, Canter Collision, Etah News, Etah Road Accident, Farrukhabad Etah Road, Fatal Road Accident, Roadways Bus Accident, UP Road Accident, Uttar Pradesh News, उत्तर प्रदेश हादसा, एटा न्यूज, एटा सड़क हादसा, कैंटर बस टक्कर, फर्रुखाबाद एटा मार्ग, बागवाला थाना हादसा, यूपी सड़क दुर्घटना, रोडवेज बस दुर्घटना, रोडवेज बस हादसा, सड़क दुर्घटना ताजा खबर
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article मच्छर या कीड़े के काटने पर खुजली करना पड़ सकता है भारी! वैज्ञानिकों ने बताया क्यों बढ़ जाती है सूजन और लालिमा
Next Article खामेनेई की अंत्येष्टि पर दुनिया की नजर! उत्तराधिकारी मोजतबा की मौजूदगी पर सस्पेंस, तेहरान में जुटेंगे लाखों लोग

फीचर

View More

क्या ‘पिंक रिबन’ सिर्फ एक कॉरपोरेट कारोबार है? जानिए कैसे जमीनी आंदोलन से बड़ा ब्रांड बन गया कैंसर का प्रतीक

अक्टूबर महीने की आहट के साथ ही देश-दुनिया के अस्पतालों और इमारतों पर एक खास रंग छा जाता है—गुलाबी रिबन।…

By Shivani Kalani 6 Min Read

बापू आए, एक रात ठहरे और छोड़ गए ऐसी यादें… इटारसी की इस धर्मशाला में आज भी सुरक्षित है गांधी जी के हाथों लिखा संदेश

इटारसी: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले…

3 Min Read

छोटे कद में छिपा था फैसलों का बड़ा दम! लाल बहादुर शास्त्री ने इस्तीफे से लेकर 1965 की जंग तक ऐसे फैसले लिए, जिन्हें देखकर बड़े-बड़े नेता भी रह गए हैरान

नई दिल्ली: लाल बहादुर शास्त्री का सार्वजनिक जीवन सादगी, नैतिकता और दृढ़…

8 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsसियासी

Delhi Jantar Mantar Protest: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर बवाल, 700 से ज्यादा हिरासत में; 10 अक्टूबर को ‘जंतर मंतर 2.0’ का ऐलान

राजधानी दिल्ली का ऐतिहासिक जंतर-मंतर इस वक्त देश की सबसे सुलगती राजनीतिक आग की चपेट में है। मुख्य चुनाव आयुक्त…

4 Min Read
Trending Newsबाजार

Samsung Galaxy S27 Ultra: सैमसंग लवर्स के लिए बड़ी खबर! दो 200MP कैमरे और धांसू फीचर्स के साथ आएगा नया स्मार्टफोन

सैमसंग (Samsung) के चाहने वालों के लिए एक बेहद रोमांचक खबर सामने आई है। कंपनी अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन—Samsung Galaxy…

4 Min Read
Trending Newsखेल

बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों का कमाल, बुमराह-दुबे ने पलटा फाइनल का पासा; पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड

एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय मेंस क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर…

4 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

ओहायो में फिर हिंदू मंदिर को बनाया गया निशाना, अज्ञात लोगों ने किया ईंटों से हमला; जांच में जुटी FBI और स्थानीय पुलिस

अमेरिका की धरती पर एक बार फिर 'हेट क्राइम' की एक खौफनाक और निंदनीय घटना सामने आई है, जिसने प्रवासी…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?