Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: पाटलिपुत्र स्टेशन पर 6 घंटे का महाबवाल: रात में ट्रेन रोकी, सुबह जाकर थमा हंगामा; हवाई फायरिंग और आंसू गैस भी बेअसर
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > पाटलिपुत्र स्टेशन पर 6 घंटे का महाबवाल: रात में ट्रेन रोकी, सुबह जाकर थमा हंगामा; हवाई फायरिंग और आंसू गैस भी बेअसर
Trending Newsराज्य

पाटलिपुत्र स्टेशन पर 6 घंटे का महाबवाल: रात में ट्रेन रोकी, सुबह जाकर थमा हंगामा; हवाई फायरिंग और आंसू गैस भी बेअसर

vineet verma
Last updated: June 14, 2026 9:55 am
vineet verma
Share
SHARE

पटना: बिहार की राजधानी पटना में शनिवार देर रात पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर छात्रों का भारी हंगामा देखने को मिला, जो रविवार सुबह तक जारी रहा। करीब छह घंटे तक स्टेशन परिसर तनाव और अव्यवस्था का केंद्र बना रहा। इस दौरान छात्रों ने रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, ट्रेनों को रोका और कई ट्रेनों में तोड़फोड़ भी की। हालात ऐसे बन गए कि लंबे समय तक पाटलिपुत्र स्टेशन से रेल परिचालन प्रभावित रहा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन को आंसू गैस के गोले छोड़ने और हवाई फायरिंग तक करनी पड़ी, लेकिन तत्काल स्थिति नियंत्रण में नहीं आ सकी।

Contents
परीक्षा के लिए पहुंचे छात्र, ट्रेन में नहीं मिली जगह और शुरू हो गया बवालरात 11:28 बजे सीमांचल एक्सप्रेस पहुंची, यहीं से बिगड़े हालातरात 12 बजे दूसरी ट्रेन भी रोकी गई, मालगाड़ी तक को आउटर पर रोकारात 2:36 बजे पहुंची परीक्षा स्पेशल ट्रेन, लेकिन तब तक हालात बिगड़ चुके थेडीएम बोले- बार-बार समझाया, लेकिन कुछ लोग नहीं मानेरेलवे अधिकारियों का दावा- समाधान नहीं, परीक्षा रद्द कराना था मकसद

परीक्षा के लिए पहुंचे छात्र, ट्रेन में नहीं मिली जगह और शुरू हो गया बवाल

जानकारी के अनुसार बिहार में मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल और चलंत दस्ता सिपाही के कुल 4128 पदों पर भर्ती परीक्षा 14 जून से 17 जून के बीच आयोजित की जा रही है। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित है। पहली पाली सुबह 10 बजे और दूसरी दोपहर 3 बजे शुरू होनी थी।

पहली पाली की परीक्षा देने वाले कई छात्र शनिवार रात रेलवे स्टेशन पहुंचे थे, लेकिन भारी भीड़ के कारण वे निर्धारित ट्रेन में सवार नहीं हो सके। इसके बाद नाराज छात्रों ने ट्रेन को आगे बढ़ने से रोक दिया और देखते ही देखते स्थिति उग्र हो गई।

रात 11:28 बजे सीमांचल एक्सप्रेस पहुंची, यहीं से बिगड़े हालात

शनिवार रात 11 बजकर 28 मिनट पर सीमांचल एक्सप्रेस पाटलिपुत्र स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर पहुंची। निर्धारित समय के अनुसार ट्रेन 11:25 बजे रवाना होनी थी। ट्रेन आनंद विहार से आ रही थी और रास्ते में ही उसमें भारी भीड़ हो चुकी थी।

जब ट्रेन स्टेशन पहुंची तो बड़ी संख्या में मौजूद छात्र उसमें चढ़ नहीं सके। इसके बाद छात्रों ने ट्रेन को रोक दिया। ट्रेन रुकने के बाद अंदर बैठे कुछ यात्री भी ट्रैक पर उतर आए। परीक्षा छूटने की आशंका से नाराज छात्रों ने ट्रेन को आगे बढ़ने नहीं दिया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, कुछ छात्रों का मानना था कि यदि वे परीक्षा नहीं दे पाएंगे तो अन्य अभ्यर्थियों को भी परीक्षा नहीं देने देंगे और इससे परीक्षा प्रभावित होगी।

रात 12 बजे दूसरी ट्रेन भी रोकी गई, मालगाड़ी तक को आउटर पर रोका

रात करीब 12 बजे स्पेशल ट्रेन संख्या 09151 मधुबनी स्पेशल प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर पहुंची। यह ट्रेन सूरत से आई थी और इसके जरिए हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा समेत कई इलाकों के छात्र परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकते थे।

लेकिन सीमांचल एक्सप्रेस रोक रहे छात्रों ने इस ट्रेन को भी आगे नहीं बढ़ने दिया और प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के सामने खड़े हो गए। इसी दौरान सोनपुर की ओर से आ रही एक मालगाड़ी को भी सिग्नल पार करने के बाद आउटर पर रोक दिया गया।

रात 2:36 बजे पहुंची परीक्षा स्पेशल ट्रेन, लेकिन तब तक हालात बिगड़ चुके थे

कई छात्रों की मांग पर रेलवे प्रशासन ने विशेष परीक्षा ट्रेन की व्यवस्था की। रात 2 बजकर 36 मिनट पर यह ट्रेन पहुंची, लेकिन मालगाड़ी के आउटर पर रुके होने के कारण इसे प्लेटफॉर्म तक लाने में देरी हुई।

यह ट्रेन अररिया, कटिहार और किशनगंज जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए लाई गई थी। रेलवे प्रशासन लगातार माइक से घोषणा कर भरोसा दिलाता रहा कि छात्रों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचाया जाएगा, लेकिन प्रदर्शनकारी छात्र मानने को तैयार नहीं हुए। इस दौरान इस स्पेशल ट्रेन को भी नुकसान पहुंचाया गया और इसके संचालन में देरी हुई।

डीएम बोले- बार-बार समझाया, लेकिन कुछ लोग नहीं माने

पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन ने बताया कि आधी रात के आसपास प्रशासन को हंगामे की सूचना मिली थी। अधिकारियों ने लोगों से लगातार अपील की कि जो छात्र परीक्षा देना चाहते हैं, उन्हें जाने दिया जाए और व्यवस्था बनाए रखी जाए।

डीएम के मुताबिक कुछ असामाजिक तत्व लगातार इमरजेंसी चेन खींच रहे थे और अलग-अलग मांगें कर रहे थे, जबकि दो विशेष ट्रेनों की व्यवस्था पहले से उपलब्ध थी। प्रशासन का कहना है कि स्थिति संभालने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। अब हालात सामान्य हैं और ट्रेन संचालन बहाल कर दिया गया है।

रेलवे अधिकारियों का दावा- समाधान नहीं, परीक्षा रद्द कराना था मकसद

रेलवे आईजी ने कहा कि परीक्षा देने वाले छात्रों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किया गया, लेकिन हंगामा कर रहे लोग किसी समाधान पर सहमत नहीं हो रहे थे। अधिकारियों के अनुसार स्थिति को देखकर ऐसा लग रहा था कि उनका उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को प्रभावित करना और परीक्षा रद्द कराना था।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Bihar Students Protest, Exam Special Train, Patliputra Station Protest, Patna Railway Station News, Seemanchal Express Incident, पटना रेलवे स्टेशन बवाल, परीक्षा स्पेशल ट्रेन, पाटलिपुत्र स्टेशन हंगामा, बिहार छात्र प्रदर्शन, रेलवे हंगामा बिहार, सीमांचल एक्सप्रेस विवाद
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article फ्रांस दौरे पर पीएम मोदी का मेगा एजेंडा, आज मैक्रों से अहम मुलाकात; ‘भारत इनोवेट्स’ से रणनीतिक साझेदारी को मिलेगी नई रफ्तार
Next Article खामेनेई को अंतिम विदाई कब? सामने आया पूरा कार्यक्रम, जानिए किस दिन और कहां दफनाया जाएगा शव

फीचर

View More

स्पेन में 50 हजार प्रवासियों की एंट्री से क्यों घबराया पूरा यूरोप? इटली-फ्रांस में भी अलर्ट, जानिए क्या है पूरा संकट

नई दिल्ली: स्पेन के उत्तरी अफ्रीकी एन्क्लेव सेउटा में मोरक्को की ओर से बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने के…

By vineet verma 4 Min Read

मजदूर से 150 करोड़ी शादी कराने वाला सिंडिकेट किंग: बीरभूम में 28.5 करोड़ कैश और 15 किलो सोना बरामद, जानिए कौन है ‘तुलु मंडल’?

नई दिल्ली / बीरभूम। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस की…

3 Min Read

भारत में जल्द आएंगे प्लास्टिक के नोट: RBI चलाएगा ₹10 और ₹20 के 200 करोड़ पॉलीमर नोटों का पायलट प्रोजेक्ट, जानें कैसे चुने जाएंगे शहर

Highlights नई दिल्ली । देश में कटे-फटे और जल्दी खराब होने वाले…

4 Min Read

विचार

View More

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है।…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

You Might Also Like

Trending Newsफीचर

स्पेन में 50 हजार प्रवासियों की एंट्री से क्यों घबराया पूरा यूरोप? इटली-फ्रांस में भी अलर्ट, जानिए क्या है पूरा संकट

नई दिल्ली: स्पेन के उत्तरी अफ्रीकी एन्क्लेव सेउटा में मोरक्को की ओर से बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने के…

4 Min Read
Trending Newsराज्य

‘सीढ़ियां मलबे में दब गईं, खिड़की से कूदकर बचाई जान’… भिवंडी हादसे के चश्मदीदों ने सुनाई रोंगटे खड़े कर देने वाली आपबीती

मुंबई: महाराष्ट्र के भिवंडी में चार मंजिला कोहिनूर बिल्डिंग के एक हिस्से के ढहने से हुए दर्दनाक हादसे में अब…

4 Min Read
Trending Newsखेल

शंकर महादेवन और जैस्मीन सैंडलास की प्रस्तुति के साथ होगा यूपी टी-20 लीग का भव्य आगाज़

लखनऊ। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) द्वारा आयोजित यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन का आगाज 14 अगस्त को लखनऊ…

5 Min Read
गैस सिलेंडर
Trending Newsबाजार

LPG Price Hike: 1 अगस्त से ₹300 महंगा होगा घरेलू गैस सिलेंडर! जानिए किन लोगों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

नई दिल्ली। महीने की पहली तारीख यानी 1 अगस्त 2026 से आम जनता की रसोई और बजट से जुड़े कई…

2 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?