Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: फ्रांस दौरे पर पीएम मोदी का मेगा एजेंडा, आज मैक्रों से अहम मुलाकात; ‘भारत इनोवेट्स’ से रणनीतिक साझेदारी को मिलेगी नई रफ्तार
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > फ्रांस दौरे पर पीएम मोदी का मेगा एजेंडा, आज मैक्रों से अहम मुलाकात; ‘भारत इनोवेट्स’ से रणनीतिक साझेदारी को मिलेगी नई रफ्तार
Trending Newsवर्ल्ड

फ्रांस दौरे पर पीएम मोदी का मेगा एजेंडा, आज मैक्रों से अहम मुलाकात; ‘भारत इनोवेट्स’ से रणनीतिक साझेदारी को मिलेगी नई रफ्तार

vineet verma
Last updated: June 14, 2026 9:53 am
vineet verma
Share
SHARE

नीस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस पहुंच चुके हैं, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री अपने पांच दिवसीय फ्रांस और स्लोवाकिया दौरे के पहले चरण में नीस पहुंचे हैं। इस दौरान वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के साथ अहम द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और जी-7 शिखर सम्मेलन से जुड़े कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। इस यात्रा का फोकस भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करना तथा नवाचार आधारित साझेदारी को आगे बढ़ाना माना जा रहा है।

Contents
भारतीय समुदाय ने किया भव्य स्वागत, लगे मोदी-मोदी के नारेप्रधानमंत्री ने भारतीयों से की मुलाकात, बच्चों से भी मिलेमैक्रों से मुलाकात को लेकर उत्साहित दिखे पीएम मोदीआज होगा ‘भारत इनोवेट्स’ का आयोजन, उद्योग जगत की बड़ी मौजूदगीनीस, एवियन और पेरिस में होंगे कई कार्यक्रमकिन मुद्दों पर होगी मोदी-मैक्रों की बातचीत?

फ्रांस पहुंचने पर नीस कोटे दा अजूर हवाई अड्डे पर फ्रांस के शिक्षा मंत्री एडुआर्ड गेफ्रे, उच्च शिक्षा, अनुसंधान और अंतरिक्ष मंत्री फिलिप बैप्टिस्ट, भारत में फ्रांस के राजदूत थिएरी माथू, नीस के महापौर एरिक सिओटी समेत कई गणमान्य लोगों ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

भारतीय समुदाय ने किया भव्य स्वागत, लगे मोदी-मोदी के नारे

एयरपोर्ट से होटल पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी का भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। होटल परिसर में मौजूद भारतीय मूल के लोगों ने प्रधानमंत्री के स्वागत में ‘मोदी-मोदी’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।

प्रधानमंत्री ने भारतीयों से की मुलाकात, बच्चों से भी मिले

स्वागत कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने वहां मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की और उनसे हाथ मिलाया। इस दौरान उन्होंने एक बच्चे को गोद में लेकर उससे स्नेहपूर्वक बातचीत भी की। फ्रांस पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर भी अपनी प्रतिक्रिया साझा की।

मैक्रों से मुलाकात को लेकर उत्साहित दिखे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों से मुलाकात को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि इस दौरे के जरिए भारत के महत्वपूर्ण साझेदार देशों के साथ संबंध और अधिक मजबूत होंगे।

आज होगा ‘भारत इनोवेट्स’ का आयोजन, उद्योग जगत की बड़ी मौजूदगी

फ्रांस के नीस में आज ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उद्योग जगत से जुड़े प्रमुख प्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य नवाचार, निवेश और नई साझेदारियों को बढ़ावा देना है।

जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से भी मुलाकात होने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

नीस, एवियन और पेरिस में होंगे कई कार्यक्रम

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर कहा कि फ्रांस यात्रा के दौरान उनके कार्यक्रम केवल नीस तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि एवियन और पेरिस में भी आयोजित होंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरे में द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकों के जरिए विकास से जुड़े अहम साझेदारों के साथ भारत के संबंधों को और मजबूत किया जाएगा।

किन मुद्दों पर होगी मोदी-मैक्रों की बातचीत?

दौरे के पहले चरण में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी। दोनों नेता ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम का उद्घाटन भी करेंगे। इस मंच पर भारत, फ्रांस और अन्य देशों के उच्च नवाचार आधारित स्टार्टअप और वेंचर कैपिटल फंड एक साथ आएंगे।

बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के सभी प्रमुख पहलुओं की समीक्षा की जाएगी। इस वर्ष की शुरुआत में भारत-फ्रांस संबंधों को ‘विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक बढ़ाया गया था और अब दोनों देशों के बीच सहयोग को नई दिशा देने पर चर्चा होने की संभावना है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: G7 Summit 2026, India France Strategic Partnership, India Innovates Event, Narendra Modi Emmanuel Macron Meeting, PM Modi France Visit, जी7 शिखर सम्मेलन, नरेंद्र मोदी फ्रांस यात्रा, पीएम मोदी फ्रांस दौरा, भारत इनोवेट्स कार्यक्रम, भारत फ्रांस संबंध, मोदी मैक्रों मुलाकात
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article HONDA ने इंडियन मार्किट में उतारी अपनी ‘E-Clutch’ टेक्नोलॉजी, नई प्रीमियम मोटरसाइकिलों की रेंज को किया लॉन्च
Next Article पाटलिपुत्र स्टेशन पर 6 घंटे का महाबवाल: रात में ट्रेन रोकी, सुबह जाकर थमा हंगामा; हवाई फायरिंग और आंसू गैस भी बेअसर

फीचर

View More

चीन से निकला “Duanju” का वायरस अब भारत में! सोशल मीडिया पर रील्स को पछाड़कर मनोरंजन का नया बादशाह बना ‘माइक्रो ड्रामा’

आज के समय में लोगों के पास मनोरंजन के लिए पहले जितना समय नहीं है। यही कारण है कि छोटे…

By news desk 5 Min Read

महल, पहाड़ और शांत शहर! PM मोदी की यात्रा के बाद चर्चा में आया स्लोवाकिया, जानिए क्या देखें, क्या खाएं और कितना आएगा खर्च

नई दिल्ली: अगर आप ऐसी विदेशी जगह की तलाश में हैं जहां…

3 Min Read

करोड़ों नहीं, छोटे घर में रहते हैं Elon Musk! जानिए क्या खाते हैं, कितनी नींद लेते हैं और कैसी है दुनिया के सबसे चर्चित अरबपति की लाइफस्टाइल

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे चर्चित कारोबारी चेहरों में शामिल एलन मस्क…

3 Min Read

विचार

View More

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को लेकर एक वायरल पोस्ट…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

IND W vs PAK W: क्या पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाएगी टीम इंडिया? कप्तान हरमनप्रीत कौर के दो टूक जवाब ने मचाई खलबली

नई दिल्ली/दुबई। महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 (Women's T20 World Cup) में आज क्रिकेट जगत का सबसे बड़ा मुकाबला होने…

3 Min Read
Trending News

FIFA World Cup 2026: बिना नेमार उतरी ब्राजील को मोरक्को ने रोका, विनी जूनियर ने बचाई लाज; 92 साल पुराना अनोखा रिकॉर्ड अब भी कायम

लॉस एंजिल्स। फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup 2026) के ग्रुप-सी के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में पांच बार…

3 Min Read
Trending Newsबाजार

मई में रूस से खरीदा $6.7 अरब का तेल; गुजरात से लेकर ओडिशा तक की रिफाइनरियों ने तोड़े रिकॉर्ड

नई दिल्ली। यूक्रेन युद्ध के बाद रूस पर लगाए गए अमेरिकी और यूरोपीय प्रतिबंधों को दरकिनार करते हुए भारत ने…

5 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

अमेरिका-ईरान में ऐतिहासिक ‘शांति डील’ आज: ट्रंप का बड़ा एलान, पहाड़ों के नीचे से ‘न्यूक्लियर डस्ट’ निकालेगा US; पूरी दुनिया की टिकी नजरें

वाशिंगटन/इस्लामाबाद। मिडिल ईस्ट (Middle East) में महीनों से जारी भारी तनाव के बीच एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?