Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: जब एक महिला ने तोड़ी परंपराएं! जानिए भारत की पहली महिला IPS Kiran Bedi की प्रेरणादायक सफ़र
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > फीचर > जब एक महिला ने तोड़ी परंपराएं! जानिए भारत की पहली महिला IPS Kiran Bedi की प्रेरणादायक सफ़र
फीचर

जब एक महिला ने तोड़ी परंपराएं! जानिए भारत की पहली महिला IPS Kiran Bedi की प्रेरणादायक सफ़र

news desk
Last updated: June 9, 2026 12:57 pm
news desk
Share
SHARE

भारत में एक समय ऐसा भी था जब पुलिस की वर्दी को केवल पुरुषों का क्षेत्र माना जाता था। महिलाओं के लिए इस सर्विस में जाना किसी सपने से कम नहीं था, लेकिन एक महिला ने इस सोच को बदलकर इतिहास रच दिया। वो महिला थीं किरण बेदी, किरण बेदी का जन्म 9 जून 1949 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनके पिता का नाम प्रकाश लाल पेशावरिया और मां का नाम प्रेमलता था। किरण की चार बहनें भी हैं। किरण को बचपन में “किमी” के नाम से भी जाना जाता था। उनका परिवार पेशावर का रहने वाला था, लेकिन 1860 में उनके परदादा लाला हरगोबिंद पेशावरिया पेशावर से अमृतसर आ गए थे और जलियांवाला बाग के पास उनका बचपन बीता।

Contents
बचपन से ही था समाज को बदलने का जज्बापढ़ाई के साथ खेलों में भी रहीं अव्वलदेश की पहली महिला IPS बनने का सफरतिहाड़ जेल में किए ऐतिहासिक सुधार35 साल के करियर में निभाई कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियांराष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मानमहिला सशक्तिकरण की मिसाल हैं किरण बेदी

बचपन से ही था समाज को बदलने का जज्बा

बचपन से ही किरण में एक जुनून था,देश के लिए और बेटियों के लिए कुछ करने का। एक बार किरण एक रिश्तेदार की बेटी की शादी में गई थीं, जहां लड़की को दिए जाने वाले दहेज को देखकर वह बिना कुछ खाए-पिए वापस लौट आईं। उन्होंने ठान लिया कि दहेज के खिलाफ लोगों को जागरूक करेंगी। स्कूल के समय में भी उनकी बहन से किसी ने छेड़छाड़ की तो किरण ने बीच बाजार उसकी पिटाई कर दी थी। यहीं से उन्होंने लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयास करना शुरू कर दिया था।

आज उनके जन्मदिन के अवसर पर देश उनकी उपलब्धियों और योगदान दोनों को याद कर रहा है।

पढ़ाई के साथ खेलों में भी रहीं अव्वल

किरण बेदी बचपन से ही बेहद प्रतिभाशाली थीं। पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें खेलों में भी काफी रुचि थी। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर टेनिस खेला और कई प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की। उनके माता-पिता ने हमेशा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। यही कारण था कि उन्होंने समाज की सोच को चुनौती देते हुए भारतीय पुलिस सेवा में जाने का फैसला किया।

देश की पहली महिला IPS बनने का सफर

साल 1972 में किरण बेदी भारतीय पुलिस सेवा “IPS” में चयनित हुईं और देश की पहली महिला IPS अधिकारी बन गईं। यह उपलब्धि केवल उनके लिए नहीं बल्कि पूरे देश की महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी। पुलिस सेवा में आने के बाद उन्होंने दिल्ली, गोवा, मिजोरम और चंडीगढ़ समेत कई स्थानों पर अपनी सेवाएं दीं।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस में तैनाती के दौरान उन्होंने यातायात नियमों का सख्ती से पालन करवाया। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में उन्होंने कभी किसी का पद या प्रभाव नहीं देखा। इसी कारण उन्हें “क्रेन बेदी” के नाम से भी जाना जाने लगा।

तिहाड़ जेल में किए ऐतिहासिक सुधार

हालांकि किरण बेदी को सबसे अधिक पहचान तिहाड़ जेल में किए गए सुधारों के कारण मिली। 1990 के दशक में जब उन्हें तिहाड़ जेल का महानिरीक्षक बनाया गया, तब जेल की स्थिति काफी खराब थी। उन्होंने वहां शिक्षा, योग, ध्यान, व्यावसायिक प्रशिक्षण और नशामुक्ति जैसे कई कार्यक्रम शुरू किए। इन सुधारों का असर यह हुआ कि तिहाड़ जेल की तस्वीर बदलने लगी और दुनिया भर में उनके काम की सराहना हुई।

35 साल के करियर में निभाई कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

अपने 35 वर्षों से अधिक लंबे पुलिस करियर में उन्होंने कई संवेदनशील मामलों और प्रशासनिक चुनौतियों का सामना किया। हालांकि उनके द्वारा सुलझाए गए मामलों की कोई आधिकारिक संख्या उपलब्ध नहीं है, लेकिन कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और पुलिस सुधार के क्षेत्र में उनका योगदान बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान

किरण बेदी को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिले। साल 1994 में उन्हें प्रतिष्ठित रैमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक (1979), अंतरराष्ट्रीय महिला पुरस्कार (1992), एशिया रीजन अवार्ड (1991), संयुक्त राष्ट्र पदक (2004), मदर टेरेसा मेमोरियल नेशनल अवार्ड (2005), कुमारप्पा-रेकलेस अवार्ड (2008) और IIT दिल्ली डिस्टिंग्विश्ड एलुमनाई अवार्ड (2010) जैसे सम्मान भी प्राप्त हुए।

बाद में उन्होंने सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाई और वर्ष 2016 में पुडुचेरी की उपराज्यपाल नियुक्त की गईं।

महिला सशक्तिकरण की मिसाल हैं किरण बेदी

आज 77वें जन्मदिन पर किरण बेदी केवल एक पूर्व पुलिस अधिकारी नहीं, बल्कि साहस, ईमानदारी और महिला सशक्तिकरण की मिसाल के रूप में याद की जाती हैं। उनका जीवन बताता है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी बाधा सफलता के रास्ते में नहीं आ सकती |

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: breaking stereotypes women, crime control india, first woman ips officer india, historic women india, indian civil services, indian police service history, indian women achievers, IndianPressHouse, indianpresshouse news, inspirational women india, kiran bedi, kiran bedi biography, leadership inspiration, motivational story hindi, police reforms india, ramon magsaysay award winners, strong women leaders india, success story india, tihar jail reforms, Trending News, upsc inspiration, Women empowerment India, women in police india
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article नंदी से UPEIDA का कामकाज वापस लेने पर अखिलेश का तंज, बोले- ‘अभी हाफ हुए हैं, टिकट नहीं मिला तो साफ हो जाएंगे’
Next Article TMC का महा-विस्फोट: ‘बंगला-गाड़ी के भूखे गद्दार…’ कल्याण बनर्जी ने खोला मोर्चा, कीर्ति आजाद ने दी सीधे इस्तीफे की चुनौती!

फीचर

View More

शिमला की भीड़ से दूर चाहिए सुकून? एक बार घूम आइए मटियाना, सेब के बागों से लेकर पहाड़ों के नजारे जीत लेंगे दिल

शिमला: अगर आप पहाड़ों की खूबसूरती का आनंद लेना चाहते हैं, लेकिन भीड़भाड़ से दूर किसी शांत जगह की तलाश…

By vineet verma 3 Min Read

Success Story : किसान के बेटे पृथ्वी संघानी ने रचा इतिहास, ऑटोपायलट सिस्टम से भारत की अंतरिक्ष उड़ान को दी नई दिशा

नई दिल्ली । भारत के पहले निजी ऑर्बिटल रॉकेट 'विक्रम-1' (Vikram-1) की…

4 Min Read

National Flag Day 2026: क्यों बदला गया तिरंगे में चरखा? 22 जुलाई के ऐतिहासिक फैसले की पूरी कहानी

आज ही के दिन, 22 जुलाई 1947 को भारत की संविधान सभा…

3 Min Read

विचार

View More

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है।…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

You Might Also Like

EntertainmentTrending News

OTT और सोशल मीडिया पर कड़ा रुख! सरकार ने जारी की सख्त निर्देश, अश्लील और गैर-कानूनी कंटेंट पर अब ‘नो टॉलरेंस’

डिजिटल एंटरटेनमेंट के बढ़ते दौर में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर परोसे जा रहे कंटेंट को लेकर केंद्र सरकार का रुख अब…

3 Min Read
Trending Newsअन्य

पेंडिंग ई-चालान को किया इग्नोर तो ब्लॉक हो जाएगी गाड़ी RC और ड्राइविंग लाइसेंस! जानिए RTO की नई ई-चालान कार्रवाई

अगर आप भी कार या बाइक चलाते हैं और अपने ई-चालान को 'बाद में देख लेंगे' सोचकर टालते आ रहे…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

‘वॉल ऑफ़ शेम’! जंतर-मंतर की दीवार पर चिपकी पुलिस कार्रवाई की तस्वीरें, नीट प्रदर्शनकारियों का अनोखा विरोध

दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर देश के सबसे चर्चित विरोध-प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ है। बीते 28 जून से…

2 Min Read
Trending Newsराज्य

उत्तराखंड में कुदरत का कहर! मूसलाधार बारिश और भूस्खलन से 76 सड़कें बंद, चारधाम यात्रा पर लगी रोक

देवभूमि उत्तराखंड में लगातार हो रही तेज बारिश ने हालात बेहद चुनौतीपूर्ण बना दिए हैं। कई दिनों से जारी मूसलाधार…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?