Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: TMC का महा-विस्फोट: ‘बंगला-गाड़ी के भूखे गद्दार…’ कल्याण बनर्जी ने खोला मोर्चा, कीर्ति आजाद ने दी सीधे इस्तीफे की चुनौती!
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > TMC का महा-विस्फोट: ‘बंगला-गाड़ी के भूखे गद्दार…’ कल्याण बनर्जी ने खोला मोर्चा, कीर्ति आजाद ने दी सीधे इस्तीफे की चुनौती!
Trending Newsसियासी

TMC का महा-विस्फोट: ‘बंगला-गाड़ी के भूखे गद्दार…’ कल्याण बनर्जी ने खोला मोर्चा, कीर्ति आजाद ने दी सीधे इस्तीफे की चुनौती!

news desk
Last updated: June 9, 2026 2:05 pm
news desk
Share
SHARE

कोलकाता/नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर मची भीषण बगावत अब पूरी तरह सड़कों और टीवी कैमरों के सामने आ गई है। टीएमसी के वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी और कीर्ति आजाद ने एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी से विद्रोह करने वाले बागी सांसदों के खिलाफ आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है।

Contents
“बिना बंगला, गाड़ी और सुरक्षा के नहीं रह सकते ये लोग”कीर्ति आजाद का खुला चैलेंज: ‘नैतिकता है तो इस्तीफा दो और बीजेपी के टिकट पर लड़ो’भूपेंद्र यादव के घर गुप्त बैठक और ‘काकोली घोष’ की चिट्ठी का रहस्य

दोनों नेताओं ने बागियों पर बेहद तल्ख टिप्पणी करते हुए उन्हें ‘गद्दार’ और ‘भगोड़ा’ तक करार दे दिया और आरोप लगाया कि यह पूरा खेल भारतीय जनता पार्टी (BJP) के इशारे पर दिल्ली से रिमोट कंट्रोल से चलाया जा रहा है।

“बिना बंगला, गाड़ी और सुरक्षा के नहीं रह सकते ये लोग”

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का गुस्सा सातवें आसमान पर था। उन्होंने बागी गुट की दुखती रग पर हाथ रखते हुए कहा:

“ये बागी सांसद सत्ता के बिना एक पल नहीं रह सकते। असल में इनको पार्टी या विचारधारा से कोई लेना-देना नहीं है, इन्हें सिर्फ लुटियंस दिल्ली में बड़ा बंगला, चमचमाती गाड़ी और वीआईपी सुरक्षा चाहिए। इसी लालच में इन्होंने ममता दीदी की पीठ में छुरा घोंपा है।”

कीर्ति आजाद का खुला चैलेंज: ‘नैतिकता है तो इस्तीफा दो और बीजेपी के टिकट पर लड़ो’

पूर्व क्रिकेटर और टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने बगावत करने वाले नेताओं की राजनीतिक नैतिकता पर बड़े सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा:

  • ‘मां, माटी, मानुष’ से गद्दारी: “हमारे 29 नेता ‘मां, माटी और मानुष’ के नारे और ममता बनर्जी के चेहरे पर चुनाव जीतकर सांसद बने हैं। मैं इन गद्दारों से पूछना चाहता हूं कि चुनाव जीतने के बाद ही आपको अपनी मुश्किलें क्यों याद आईं? चुनाव से पहले रोना क्यों नहीं रोया?”
  • शुखेन्दु शेखर रॉय की तारीफ: आजाद ने बागी खेमे के सुखेंदु शेखर रॉय का जिक्र करते हुए कहा कि उनमें कम से कम इतनी राजनीतिक नैतिकता तो थी कि उन्होंने (पार्टी लाइन से अलग होने पर) इस्तीफा दे दिया। अगर बाकी बागियों में भी थोड़ी बहुत गैरत बची है, तो वे भी तुरंत संसद सदस्यता से इस्तीफा दें और भाजपा (BJP) के सिंबल पर दोबारा चुनाव जीतकर दिखाएं।

भूपेंद्र यादव के घर गुप्त बैठक और ‘काकोली घोष’ की चिट्ठी का रहस्य

कीर्ति आजाद ने बागी सांसद काकोली घोष दस्तीदार को आड़े हाथों लेते हुए एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि काकोली घोष जिस इस्तीफे की चिट्ठी का दावा कर रही हैं, वह अब तक किसी के सामने नहीं आई है। यहाँ तक कि लोकसभा स्पीकर ऑफिस ने भी साफ कह दिया है कि उन्हें ऐसी कोई चिट्ठी नहीं मिली है।

बीजेपी से डील पक्की? कीर्ति आजाद ने आरोप लगाया, “जिस तरह से ये बागी नेता गुपचुप तरीके से बीजेपी के कद्दावर नेता भूपेंद्र यादव के घर पहुंचे, उससे यह पूरी तरह साबित हो गया है कि ये लोग बीजेपी की गोद में खेल रहे हैं। वो कितने में बिके और कैसे मिले, ये तो वक्त बताएगा, लेकिन अब उनके असली नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बन चुके हैं, टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी नहीं।”

काकोली घोष पर हमला जारी रखते हुए उन्होंने पूछा कि जब काकोली खुद कह रही हैं कि उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है, तो वे लोकसभा में व्हिप होने का दावा कैसे कर सकती हैं? व्हिप कौन होगा, यह पार्टी तय करती है, कोई बागी नेता नहीं।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Bhupender Yadav TMC Meeting, Kakoli Ghosh Dastidar Letter, Kalyan Banerjee PC, Kirti Azad Targets Rebels, TMC Rebels News
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article जब एक महिला ने तोड़ी परंपराएं! जानिए भारत की पहली महिला IPS Kiran Bedi की प्रेरणादायक सफ़र
Next Article रेगुलेटरी संकट को पीछे छोड़, ‘ग्रोथ स्ट्रेटजी 2027’ के साथ मार्केट लीडर बनने की तैयारी में Paytm

फीचर

View More

Explainer: 450 साल पुराना है दुनिया का नक्शा, फिर आज भी क्यों इस्तेमाल होता है? समझिए अब क्या बदलेगा

दुनिया का नक्शा हम बचपन से देखते आए हैं। स्कूल की किताबों में, एटलस में, सरकारी दस्तावेजों में और इंटरनेट…

By news desk 7 Min Read

ज्वालामुखी फटने से पहले समंदर में सुनाई देती है ‘गड़गड़ाहट’! वैज्ञानिकों ने खोजा सुनामी का नया संकेत

नई दिल्ली: इंडोनेशिया में बीते शनिवार अनाक क्राकाटोआ ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ,…

7 Min Read

5 सितंबर सिर्फ एक तारीख नहीं: जब देश के राष्ट्रपति ने अपने ही जन्मदिन को बना दिया शिक्षकों का सबसे बड़ा सम्मान!

“गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागूं पांय…” कबीर का यह दोहा सदियों…

5 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsवर्ल्ड

सऊदी पर हूतियों का हमला… क्या अब एक्टिव होगा ‘3 देशों’ का रक्षा समझौता?

एक तरफ सऊदी अरब पर हूतियों का बड़ा हमला और दूसरी तरफ कुछ ही हफ्ते पहले हुआ ऐसा रक्षा समझौता,…

3 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

जंग के बीच ट्रंप का ‘तेल बम’! कीमतें गिराने का किया बड़ा दावा

अमेरिका-ईरान के जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसा दावा किया है, जिसने पूरी दुनिया की नजरें…

3 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेश

‘सड़क धंसेगी तो बनेगी’ बयान पर घिरे केशव मौर्य, विपक्ष का पलटवार- ‘फिर बनेगी तो कमीशन खाया जाएगा’

उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद सड़कों की बदहाल तस्वीरों ने एक बार फिर सरकार और विपक्ष के बीच सियासी…

4 Min Read
Trending Newsक्राइम

पत्नी की हत्या का जरा भी पछतावा नहीं… जेल से निकलते ही किसे मारने की धमकी दे रहा रामानुज? ‘शुगर डैडी’ के नाम ने बढ़ाया रहस्य

गुवाहाटी: पत्नी की हत्या कर उसका सिर फ्रिज में रखने के आरोपी रामानुज गोस्वामी के तेवरों ने इस मामले को…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?