Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: CM योगी का बड़ा फैसला: यूपी में बनेगा स्पेशल रेस्क्यू ग्रुप, 240 जवानों को मिलेगी हाईटेक ट्रेनिंग; आपदा से निपटने की बढ़ेगी ताकत
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > राज्य > उत्तर प्रदेश > CM योगी का बड़ा फैसला: यूपी में बनेगा स्पेशल रेस्क्यू ग्रुप, 240 जवानों को मिलेगी हाईटेक ट्रेनिंग; आपदा से निपटने की बढ़ेगी ताकत
उत्तर प्रदेशराज्य

CM योगी का बड़ा फैसला: यूपी में बनेगा स्पेशल रेस्क्यू ग्रुप, 240 जवानों को मिलेगी हाईटेक ट्रेनिंग; आपदा से निपटने की बढ़ेगी ताकत

vineet verma
Last updated: June 9, 2026 7:33 am
vineet verma
Share
SHARE

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आपदा और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए जल्द ही एक नई विशेषज्ञ बचाव टीम तैयार की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग के तहत स्पेशलाइज्ड रेस्क्यू ग्रुप (SRG) के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पहले चरण में प्रदेश के 10 जिलों में इस विशेष यूनिट की स्थापना की जाएगी, जिसके लिए 240 कर्मियों को उन्नत स्तर का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Contents
एनडीआरएफ समेत कई एजेंसियों से मिलेगी विशेष ट्रेनिंगप्रदेश में बढ़ेगा अग्निशमन नेटवर्कहाईराइज इमारतों के लिए खरीदे जाएंगे आधुनिक उपकरण2017 के बाद दोगुनी हुई विभाग की क्षमताफायर ऑडिट और जनजागरूकता पर भी जोरफायर एनओसी प्रक्रिया होगी और आसानहर ब्लॉक में तैयार किए गए अग्निमित्र और अग्निसचेतक

मुख्यमंत्री ने सोमवार को अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि उत्तर प्रदेश तेजी से शहरीकरण, औद्योगिक विस्तार और आर्थिक विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आपात सेवाओं को भी आधुनिक और अधिक सक्षम बनाना समय की आवश्यकता है।

एनडीआरएफ समेत कई एजेंसियों से मिलेगी विशेष ट्रेनिंग

अधिकारियों के अनुसार, एसआरजी के लिए चयनित 240 कर्मियों को एनडीआरएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ और अन्य विशेषज्ञ संस्थानों में प्रशिक्षित किया जाएगा। यह टीम भवन ढहने, बाढ़, रासायनिक दुर्घटनाओं, ऊंची इमारतों में फंसे लोगों को बचाने और संकरे स्थानों में रेस्क्यू जैसे जटिल अभियानों को अंजाम देने में सक्षम होगी।

आधुनिक उपकरणों और विशेष प्रशिक्षण से लैस यह यूनिट आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई कर सकेगी, जिससे राहत एवं बचाव कार्यों की गति और प्रभावशीलता दोनों बढ़ेंगी।

प्रदेश में बढ़ेगा अग्निशमन नेटवर्क

बैठक में मुख्यमंत्री को बताया गया कि राज्य की 350 तहसीलों में से 296 तहसीलों में 326 स्थायी अग्निशमन केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। 26 नए केंद्र लोकार्पण के लिए तैयार हैं, जबकि 25 केंद्रों का निर्माण कार्य जारी है। इसके अलावा 47 प्रस्तावित केंद्रों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जिन तहसीलों में अभी तक अग्निशमन सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं, वहां भी जल्द से जल्द आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

हाईराइज इमारतों के लिए खरीदे जाएंगे आधुनिक उपकरण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज जैसे शहरों में तेजी से बढ़ती बहुमंजिला इमारतों ने नई चुनौतियां पैदा की हैं। इनसे निपटने के लिए आधुनिक संसाधनों और विशेष उपकरणों की उपलब्धता आवश्यक है।

अधिकारियों ने जानकारी दी कि वर्ष 2026-27 के दौरान 102 मीटर क्षमता वाले 10, 90 मीटर क्षमता वाले 3 और 72 मीटर क्षमता वाले 7 हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म खरीदे जाएंगे। साथ ही 100 मंजिल तक प्रभावी अग्निशमन क्षमता वाले 14 अत्याधुनिक फायर फाइटिंग वाहनों की खरीद का भी प्रस्ताव है।

2017 के बाद दोगुनी हुई विभाग की क्षमता

समीक्षा बैठक में बताया गया कि वर्ष 2017 के बाद से अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश में अग्निशमन केंद्रों की संख्या 140 से बढ़कर 260 हो गई है, जबकि 114 नए केंद्र स्थापित किए गए हैं।

फायर वाहनों की संख्या भी 750 से बढ़कर 1660 तक पहुंच चुकी है। इसके अलावा 400 अतिरिक्त वाहनों की खरीद प्रक्रिया भी जारी है। डायल-112 के साथ एकीकरण, ऑनलाइन सेवाओं के विस्तार और नई भर्तियों से विभाग की कार्यक्षमता में सुधार हुआ है।

फायर ऑडिट और जनजागरूकता पर भी जोर

मुख्यमंत्री ने फसलों में आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए जनजागरूकता और सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2025-26 के दौरान प्रदेशभर में 1.20 लाख से अधिक फायर ऑडिट किए गए।

इसके अलावा 31 हजार से अधिक मॉक ड्रिल, 75 हजार से ज्यादा प्रशिक्षण कार्यक्रम और 16.55 लाख लोगों तक पहुंचने वाले जागरूकता अभियान चलाए गए। मुख्यमंत्री ने अस्पतालों, स्कूलों, होटलों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों और बहुमंजिला भवनों में नियमित फायर ऑडिट कराने और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा।

फायर एनओसी प्रक्रिया होगी और आसान

निवेश और उद्योगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने फायर एनओसी व्यवस्था को और अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि फायर सर्विस पोर्टल को निवेश मित्र 3.0 से जोड़ा जा चुका है और एनओसी की वैधता अवधि तीन वर्ष से बढ़ाकर पांच वर्ष कर दी गई है।

1 जनवरी से 31 मई 2026 के बीच प्राप्त 14,717 ऑनलाइन आवेदनों में से 10,670 मामलों में एनओसी जारी की जा चुकी है।

हर ब्लॉक में तैयार किए गए अग्निमित्र और अग्निसचेतक

बैठक में यह भी बताया गया कि प्रदेश के सभी ब्लॉकों में अग्निमित्र और अग्निसचेतक तैयार करने का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। वर्ष 2026 में करीब 44 हजार स्वयंसेवकों को रिफ्रेशर प्रशिक्षण दिया गया है।

आगामी चरण में इनके लिए विशेष वेब पोर्टल और मोबाइल एप विकसित किया जाएगा। साथ ही सिविल डिफेंस, होमगार्ड और पीआरडी जैसी इकाइयों को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा।

 

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: CM Yogi News, Disaster Management UP, Emergency Response Team, Fire Service UP, UP SRG Team, Uttar Pradesh Rescue Group, अग्निशमन विभाग, आपदा प्रबंधन, उत्तर प्रदेश फायर सर्विस, यूपी एसआरजी, सीएम योगी, स्पेशल रेस्क्यू ग्रुप
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article हीटवेव का कहर: युवाओं के लिए अलर्ट! भीषण गर्मी में इन गलतियों से बचें, वरना सेहत पर पड़ सकता है भारी असर
Next Article UP Teachers Transfer: सरकारी शिक्षकों को बड़ी राहत, अब सरप्लस शिक्षकों के भी होंगे तबादले; 18 जून से शुरू होंगे आवेदन

फीचर

View More

Explainer: 450 साल पुराना है दुनिया का नक्शा, फिर आज भी क्यों इस्तेमाल होता है? समझिए अब क्या बदलेगा

दुनिया का नक्शा हम बचपन से देखते आए हैं। स्कूल की किताबों में, एटलस में, सरकारी दस्तावेजों में और इंटरनेट…

By news desk 7 Min Read

ज्वालामुखी फटने से पहले समंदर में सुनाई देती है ‘गड़गड़ाहट’! वैज्ञानिकों ने खोजा सुनामी का नया संकेत

नई दिल्ली: इंडोनेशिया में बीते शनिवार अनाक क्राकाटोआ ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ,…

7 Min Read

5 सितंबर सिर्फ एक तारीख नहीं: जब देश के राष्ट्रपति ने अपने ही जन्मदिन को बना दिया शिक्षकों का सबसे बड़ा सम्मान!

“गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागूं पांय…” कबीर का यह दोहा सदियों…

5 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsराज्य

लखनऊ में बड़ा हादसा टला! अमौसी एयरपोर्ट पर राहुल गांधी के विमान को करनी पड़ी इमरजेंसी गो-अराउंड, अनस्टेबल एप्रोच के बाद हुई सुरक्षित लैंडिंग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह (अमौसी) अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार दोपहर उस वक्त हड़कंप…

3 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेश

‘सड़क धंसेगी तो बनेगी’ बयान पर घिरे केशव मौर्य, विपक्ष का पलटवार- ‘फिर बनेगी तो कमीशन खाया जाएगा’

उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद सड़कों की बदहाल तस्वीरों ने एक बार फिर सरकार और विपक्ष के बीच सियासी…

4 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

UP Politics: 2027 चुनाव से पहले SP का बड़ा दांव, ‘लाल टोपी’ के बाद अब नीली टी-शर्ट में दिखेंगे सपाई; जानें क्या है अखिलेश का ‘ब्लू’ मास्टरप्लान

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सियासी पहचान और प्रतीकों की नई जंग शुरू हो गई…

4 Min Read
Trending Newsराज्य

बिहार बाढ़ त्रासदी: राघोपुर में 20 रुपये की ‘डिजिटल लाइफलाइन’, बिजली ठप होने पर जनरेटर से चार्ज हो रहे फोन

पटना/वैशाली। बिहार के वैशाली जिले का राघोपुर दियारा इलाका इन दिनों गंगा और गंडक नदी के विकराल जलस्तर के कारण…

2 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?