Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: गोरखपुर में रोइंग का महाकुंभ: रामगढ़ताल लगातार दो नेशनल टूर्नामेंट्स की करेगा मेजबानी
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Latest News > गोरखपुर में रोइंग का महाकुंभ: रामगढ़ताल लगातार दो नेशनल टूर्नामेंट्स की करेगा मेजबानी
Latest Newsखेल

गोरखपुर में रोइंग का महाकुंभ: रामगढ़ताल लगातार दो नेशनल टूर्नामेंट्स की करेगा मेजबानी

news desk
Last updated: May 10, 2026 4:35 pm
news desk
Share
SHARE
  • योगी सरकार के विजन से वॉटर स्पोर्ट्स हब बना शहर
  • ‘अस्मिता लीग’ और ‘जूनियर नेशनल’ के लिए जुटेंगी देश भर की टीमें

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी विजन और खेलों को बढ़ावा देने की सोच के चलते गोरखपुर का रामगढ़ताल आज देश के बेहतरीन रोइंग वेन्यू में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है। आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध गोरखपुर अब जल क्रीड़ाओं के राष्ट्रीय केंद्र के रूप में भी तेजी से उभर रहा है।

Contents
अस्मिता नेशनल महिला रोइंग लीग 12 से 16 मई तक, खिलाड़ियों पर होगी लाखों के इनामों की बारिशइनामी राशि से नया कीर्तिमान46वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप 17 से 21 मई तक, भविष्य के सितारों की होगी खोजअंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरेगा रामगढ़ताल : सुधीर शर्मारामगढ़ताल में महिला रोइंग टीम का नेशनल कैंप; सफल आयोजनों की रही है शानदार विरासत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खेल विजन का ही परिणाम है कि रामगढ़ताल को लगातार बड़े राष्ट्रीय आयोजनों की मेजबानी मिल रही है। इसी कड़ी में यहाँ 12 मई से अगले दस दिनों तक रामगढ़ताल की लहरों पर अस्मिता नेशनल महिला रोइंग लीग और 46वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में पदकों के लिए रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के सहयोग से और रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित इन दो चैंपियनशिपों के सफल क्रियान्वयन के लिए उत्तर प्रदेश खेल विभाग हर संभव बुनियादी और प्रशासनिक सहयोग प्रदान कर रहा है।

यह आयोजन न केवल उत्तर प्रदेश के खेल परिदृश्य को नई ऊंचाई देंगे, बल्कि गोरखपुर को राष्ट्रीय जल क्रीड़ा मानचित्र पर और अधिक मजबूत पहचान दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इससे गोरखपुर में खेल पर्यटन को भी नई दिशा मिलेगी।

अस्मिता नेशनल महिला रोइंग लीग 12 से 16 मई तक, खिलाड़ियों पर होगी लाखों के इनामों की बारिश

रोइंग के महाकुंभ की शुरुआत अस्मिता नेशनल महिला रोइंग लीग से होगी। इस आयोजन में देश भर की उम्दा महिला खिलाड़ी भाग लेंगी। लीग का आयोजन 12 से 16 मई, 2026 तक किया जा रहा है। चैंपियनशिप में प्रतिभाग के लिए टीमें 12 मई तक पहुंचेंगी। वहीं 13 मई को चैंपियनशिप का उद्घाटन होगा। चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबलों का आयोजन 16 मई को होगा। चैंपियनशिप में अंडर-15 आयु वर्ग, अंडर-19 आयु वर्ग और ओपन वर्ग प्रत्येक में चार-चार इवेंट आयोजित होंगे। सभी इवेंट 1000 मीटर में होंगे।

यह लीग न केवल खेल, बल्कि महिला सशक्तिकरण का भी एक बड़ा प्रतीक है। इसका मुख्य उद्देश्य रोइंग की महिला एथलीटों को एक पेशेवर मंच देना और उन्हें भविष्य के बड़े आयोजनों के लिए तैयार करना है।

इनामी राशि से नया कीर्तिमान

लीग के प्रत्येक वर्ग (ओपन, अंडर-19 और अंडर- 15) में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम के लिए 1,55,500 रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। खास बात यह है कि केवल टॉप-3 ही नहीं, बल्कि आठवें स्थान तक आने वाली सभी टीमों को नकद पुरस्कारों से नवाजा जाएगा, ताकि खेल में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बनी रहे। यह बड़ी पहल महिला रोइंग के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगी।

46वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप 17 से 21 मई तक, भविष्य के सितारों की होगी खोज

अस्मिता लीग के तुरंत बाद, 17 से 21 मई तक 46वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप का आगाज होगा। यह टूर्नामेंट देश की युवा प्रतिभाओं को तलाशने और तराशने का सबसे बड़ा जरिया है। उत्तर प्रदेश के लिए यह गर्व की बात है कि जूनियर स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने गोरखपुर को मौका दिया है।

इस चैंपियनशिप में देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की टीमें भाग लेंगी। यह टूर्नामेंट भविष्य की अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए प्रतिभाओं को तराशने का बड़ा जरिया बनेगा। चैंपियनशिप में बालक व बालिका वर्ग में पांच इवेंट का आयोजन होगा। सभी इवेंट 2000 मीटर में होंगे। चैंपियनशिप के लिए टीमों का आगमन 16 व 17 मई को होगा जबकि 18 मई को उद्घाटन होगा। वहीं 21 मई को फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरेगा रामगढ़ताल : सुधीर शर्मा

उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा ने बताया कि रामगढ़ताल को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है। खिलाड़ियों के रुकने, सुरक्षा और तकनीकी आवश्यकताओं के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गोरखपुर का रामगढ़ताल अब न केवल एक पर्यटन स्थल है, बल्कि देश की बेहतरीन रोइंग नर्सरी के रूप में अपनी पहचान बना चुका है।

रामगढ़ताल में महिला रोइंग टीम का नेशनल कैंप; सफल आयोजनों की रही है शानदार विरासत

बताते चले कि गोरखपुर के रामगढ़ताल में वर्तमान में मिशन जापान -2026’ (20वें एशियाई खेलों) की तैयारियों के लिए भारतीय महिला रोइंग टीम के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन यहां गत 27 मार्च से रामगढ़ताल स्थित वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जा रहा है।

इससे पहले गोरखपुर ने 22 से 26 अक्टूबर, 2024 तक आयोजित 25वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप 2024 की मेजबानी की थी। वहीं इससे पहले उत्तर प्रदेश शासन द्वारा साल 2023 में यूपी की मेजबानी में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के अंतर्गत रामगढ़ताल में रोइंग की स्पर्धाओं का सफल आयोजन किया गया था।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Gorakhpur rowing event, Ramgarh Tal national tournament, rowing championship India, water sports India, गोरखपुर रोइंग टूर्नामेंट, रामगढ़ताल रोइंग
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article तेल कंपनियों पर बढ़ा दबाव, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के संकेत
Next Article फाइबर का ‘ओवरडोज’ पड़ सकता है भारी! हेल्दी डाइट का ये ट्रेंड कब बन जाता है नुकसान, जानिए सच

फीचर

View More

त्रिशूल की गर्जना से पोखरण की शक्ति तक “11” का क्या है कनेक्शन: National Technology Day जब भारत ने दुनिया को चौंकाया था

11 मई 1998 की सुबह भारत के इतिहास में एक अलग ही चमक लेकर आई थी। राजस्थान के रेगिस्तान में…

By Chaturvedi Shruti V. 9 Min Read

विश्लेषण: क्या आंकड़ों में ‘बदनाम’ राज्य ही असली गुनहगार हैं? नशे के जाल में फंसा भारत

नई दिल्ली। देश की युवा पीढ़ी नशे की जिस दलदल में धंस…

5 Min Read

‘दिल्ली’ की चाहत में उजड़ गया अपना ही घर: ममता से केसीआर तक, ‘थर्ड फ्रंट’ के चक्कर में कैसे ढह गए क्षेत्रीय दिग्गजों के किले?

नई दिल्ली/कोलकाता। भारतीय राजनीति के कैनवास पर 'तीसरा मोर्चा' (Third Front) एक…

4 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स के डगआउट में दिखा मोबाइल फोन, मचा हड़कंप; क्या LSG पर गिरेगी BCCI की गाज?

चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में रविवार रात चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने भले ही लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)…

3 Min Read
Trending Newsखेल

जॉन सीना की वापसी ने बदला गेम! लेकिन ट्रिपल एच के ‘सीक्रेट प्लान’ से फैंस में छिड़ी नई बहस

WWE Backlash 2026 की गूँज अभी थमी नहीं है। जहाँ एक तरफ रिंग में रोमन रेंस और ब्रॉन ब्रेकर जैसे…

3 Min Read
Trending Newsखेल

युवराज सिंह और नव्या नायर का वीडियो वायरल, फैंस बोले-‘क्रिकेट और सिनेमा की परफेक्ट जोड़ी’

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर…

3 Min Read
Trending Newsखेल

फिन एलेन के ‘तूफान’ में उड़ी दिल्ली! KKR की धमाकेदार जीत ने पॉइंट्स टेबल में मचाई खलबली

IPL 2026 का 51वां मुकाबला इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बल्लेबाज फिन…

2 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?