Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: दरोगा भर्ती परीक्षा के सवाल पर बवाल, ‘पंडित’ विकल्प को लेकर विवाद
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > दरोगा भर्ती परीक्षा के सवाल पर बवाल, ‘पंडित’ विकल्प को लेकर विवाद
Trending Newsसियासी

दरोगा भर्ती परीक्षा के सवाल पर बवाल, ‘पंडित’ विकल्प को लेकर विवाद

news desk
Last updated: March 15, 2026 11:45 am
news desk
Share
SHARE

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दरोगा भर्ती परीक्षा के एक सवाल ने प्रदेश में घमासान मचा दिया है। दरअसल ‘अवसर के अनुसार बदल जाने वाला’ शब्द के सवाल में विकल्प के तौर पर ‘पंडित’ को शामिल किए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इसके उत्तर में चार विकल्प में पहला विकल्प ‘सदाचारी’, दूसरा विकल्प ‘पंडित’, तीसरा विकल्प ‘अवसरवादी’ और चौथा विकल्प ‘निष्कपट’ दिया गया. ‘पंडित’ विकल्प दिए जाने को लेकर विवाद है।

विवाद बढ़ने के बाद अब प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है। सीएम योगी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी भर्ती बोर्ड्स के अध्यक्षों को कहा है कि किसी भी व्यक्ति/ जाति/ पंथ/ संप्रदाय की मर्यादा और आस्था के बारे में अमर्यादित टिप्पणी ना करें।

इससे पहले प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर लिखा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में आए एक प्रश्न को लेकर जो विकल्प दिए गए उन पर हमे कड़ी आपत्ति है ।सरकार ने गंभीरता से संज्ञान में लिया है। किसी भी प्रश्न से किसी समाज या वर्ग की गरिमा को ठेस पहुँचती है तो यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है।

मैं स्पष्ट कहना चाहता हूँ कि किसी भी जाति, समुदाय या परंपरा के प्रति अपमानजनक शब्दों को कोई स्थान नहीं मिलना चाहिए। इस पूरे मामले की तत्काल जांच के निर्देश दिए गए हैं ।संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश सरकार सभी समाजों के सम्मान, समानता और संवेदनशीलता के सिद्धांत पर काम करती है। प्रदेश के हर नागरिक की गरिमा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

क्या है पूरा विवाद?

उत्तर प्रदेश में 14 और 15 मार्च को सब-इंस्पेक्टर (दरोगा) भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। इसी परीक्षा में पूछे गए एक सवाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया। सवाल था, “अवसर के अनुसार बदल जाने वाला” वाक्यांश के लिए सही एक शब्द चुनिए। इसके विकल्पों में पंडित, अवसरवादी, निष्कपट और सदाचारी दिए गए थे।

आपत्ति इस बात को लेकर जताई जा रही है कि विकल्पों में ‘पंडित’ शब्द को शामिल कर उसे गलत अर्थ में पेश किया गया है। लोगों का कहना है कि इससे एक समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है और यह शब्द का अनुचित इस्तेमाल है। इसी वजह से यह सवाल सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में विवाद का कारण बन गया है।

पुलिस भर्ती परीक्षा में अवसरवादी वाले सवाल में ‘पंडित’ का विकल्प दिए जाने पर कांग्रेस प्रवक्ता मनीष हिंदवी ने कहा है कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक जाती को गाली दी जा रही है।

हिंदू महासभा दरोगा भर्ती परीक्षा में ब्राह्मणों के अपमान पर एफआईआर दर्ज कराएगी। अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने पूछा कि प्रदेश में ब्राह्मणों के खिलाफ नफरत आखिर क्यों फैलाई जा रही है? कौन जिम्मेदार है। इस एग्जाम को कराने वालो को बख्शा नहीं जाएगा। यह पूरी तरह से योगी सरकार को बदनाम करने की साजिश है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Brajesh Pathak, Daroga Exam Controversy, Pandit Option Controversy, Pandit Question Controversy, Recruitment Exam Controversy, UP Exam News, Up News, UP Police Recruitment, UP SI Exam, Uttar Pradesh Politics, Uttar Pradesh Sub Inspector Exam, Yogi Adityanath, दरोगा भर्ती परीक्षा
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में बदला मौसम दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में बदला मौसम, बारिश-गरज के साथ येलो अलर्ट जारी
Next Article हैदराबाद एचआईवी वाली सिरिंज से हमला शादी टूटी तो सिर चढ़ा जुनून, रिश्तेदार ने युवती की बांह में घोंप दी अपनी HIV संक्रमित खून वाली सिरिंज,आरोपी गिरफ्तार

फीचर

View More

अगस्त में ट्रेकिंग का बना रहे हैं प्लान? बारिश के बीच इन 6 खूबसूरत ट्रेक्स पर पहुंचेंगे, तो जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे ये नजारे

नई दिल्ली: मानसून का मौसम पहाड़ों, घाटियों और जंगलों की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देता है। चारों ओर फैली…

By vineet verma 4 Min Read

Friendship Day 2026: दोस्तों के साथ यादगार बनाएं वीकेंड, दिल्ली से 500 किमी के भीतर मौजूद इन खूबसूरत डेस्टिनेशन पर करें ट्रिप

नई दिल्ली: फ्रेंडशिप डे 2026 को खास बनाने के लिए अगर आप…

4 Min Read

शिमला-मनाली से हो गए बोर? हिमाचल का ये छुपा हुआ स्वर्ग बना सकता है आपकी ट्रिप यादगार, दोस्तों संग जरूर करें एक्सप्लोर

नई दिल्ली: अगर इस बार छुट्टियों में शिमला और मनाली जैसी भीड़भाड़…

3 Min Read

विचार

View More

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है।…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

You Might Also Like

Trending Newsक्राइमराज्य

बंगाल में पूर्व सरकारी बस ड्राइवर निकला धनकुबेर: घर में रेड मारने पहुंची पुलिस सन्न; 20 करोड़ कैश और 21.5 करोड़ का सोना बरामद

कोलकाता / बीरभूम। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस जब एक साधारण दिखने वाले दो मंजिला मकान पर छापेमारी…

4 Min Read
Trending Newsखेल

संघर्ष से शिखर तक: कौन हैं दिलीप गावित? 5 साल की उम्र में गंवाया हाथ, अब कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

"शारीरिक कमी, गरीबी या परिस्थितियां अगर इरादे मजबूत हों तो सफलता की राह नहीं रोक सकतीं"—इस कहावत को सच कर…

3 Min Read
गैस सिलेंडर
Trending Newsबाजार

LPG Price & Supply Update: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत का बड़ा कदम, 2027 तक अमेरिका से आएगा 25% LPG; IOC खरीदेगा अपना विशालकाय ‘VLGC’ जहाज

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य…

4 Min Read
PK की दूसरी लिस्ट
Trending Newsसियासी

Assembly Bypolls 2026: फर्जी मतदान के दावों के बीच 3 राज्यों में वोटिंग जारी, बांकीपुर में प्रशांत किशोर पर लगे गंभीर आरोप

पटना / दतिया।देश के तीन राज्यों-बिहार (बांकीपुर), मध्य प्रदेश (दतिया) और गुजरात (मंजलपुर)-की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?