Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: रीवा एक्सप्रेस में आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमला, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर लगाए गंभीर आरोप; स्वामी ने कहा– कहानी बनावटी लगती है
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Latest News > रीवा एक्सप्रेस में आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमला, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर लगाए गंभीर आरोप; स्वामी ने कहा– कहानी बनावटी लगती है
Latest Newsराज्य

रीवा एक्सप्रेस में आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमला, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर लगाए गंभीर आरोप; स्वामी ने कहा– कहानी बनावटी लगती है

news desk
Last updated: March 8, 2026 4:20 pm
news desk
Share
रीवा एक्सप्रेस में हमला: आशुतोष ब्रह्मचारी बोले- नाक काटने की हुई कोशिश
रीवा एक्सप्रेस में हमला: आशुतोष ब्रह्मचारी बोले- नाक काटने की हुई कोशिश
SHARE

रीवा एक्सप्रेस में सफर के दौरान श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण के मुख्य वादी आशुतोष ब्रह्मचारी पर कथित हमले का मामला सामने आया है। अध्यात्मिक गुरु आशुतोष ब्रह्मचारी का आरोप है कि चलती ट्रेन में उन पर धारदार हथियार से हमला किया गया और उनकी नाक काटने की कोशिश की गई। उन्होंने इस हमले के पीछे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके सहयोगियों की साजिश होने का भी आरोप लगाया है। वहीं इस पूरे मामले पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने प्रतिक्रिया देते हुए इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना उस समय की बताई जा रही है जब आशुतोष ब्रह्मचारी रीवा एक्सप्रेस से प्रयागराज की ओर जा रहे थे। उनका कहना है कि ट्रेन फतेहपुर और सिराथू स्टेशन के बीच पहुंचने वाली थी। इसी दौरान वे टॉयलेट जाने के लिए अपनी सीट से उठे थे। आशुतोष ब्रह्मचारी का आरोप है कि तभी एक व्यक्ति ने अचानक उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि हमलावर ने सीधे उनकी नाक पर वार करने की कोशिश की और कई बार हमला किया, जिससे उन्हें चोटें आईं।

आशुतोष ब्रह्मचारी के मुताबिक, उन्होंने किसी तरह हमलावर का सामना किया और अपनी जान बचाने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि हमले के बाद उन्होंने खुद को ट्रेन के बाथरूम में बंद कर लिया, जिससे उनकी जान बच सकी। इस अचानक हुई घटना से ट्रेन के डिब्बे में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में भी डर का माहौल बन गया।

आशुतोष ब्रह्मचारी ने यह भी दावा किया है कि उनकी नाक काटने के लिए पहले से 21 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उनका कहना है कि इसी वजह से उन पर यह हमला कराया गया। घटना के बाद उन्होंने प्रयागराज जीआरपी थाने में लिखित शिकायत दी, जिसके बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। फिलहाल जीआरपी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

वहीं इस मामले पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने आशुतोष ब्रह्मचारी का नाम लिए बिना कहा कि बताया जा रहा है कि जब वह टॉयलेट में गए थे तब बिल्कुल ठीक थे, लेकिन बाहर निकलते ही उनका यह हाल हो गया। शंकराचार्य ने कहा कि संभव है कि यह मामला सुरक्षा हासिल करने के लिए बनाया गया हो।

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अगर भारतीय रेलवे जैसी जगह पर किसी यात्री पर हमला हो जाता है तो फिर रेल प्रशासन और जीआरपी की जिम्मेदारी क्या है। उनका कहना है कि ऐसे मामलों में रेलवे प्रशासन को जवाब देना चाहिए।

फिलहाल प्रयागराज जीआरपी पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमला किसने किया और इसके पीछे असली वजह क्या है। जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: ashutosh brahmachari, ashutosh brahmachari attack, IndianPressHouse, krishna janmabhoomi case, latest india news, prayagraj grp news, rewa express attack, Shankaracharya Avimukteshwaranand, swami avimukteshwaranand statement, train attack case india, Trending, Up News
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article इतिहास रचने की दहलीज पर लक्ष्य सेन, 25 साल बाद भारत को दिला सकते हैं ऑल इंग्लैंड ओपन खिताब
Next Article सुभाश्री गांगुली, बेटे के साथ सुरक्षित कोलकाता लौटीं मिडिल ईस्ट तनाव के बीच दुबई में फंस गई थीं सुभाश्री गांगुली, बेटे के साथ मुंबई होते हुए लौटीं कोलकाता, बोलीं– हालात बहुत डरावने थे

फीचर

View More

Pahalgam Terror Attack Anniversary: जब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से कांप उठा था सरहद पार आतंक, जानें 22 अप्रैल के हमले से लेकर भारत के प्रतिशोध की पूरी कहानी

श्रीनगर/पहलगाम। आज से ठीक एक साल पहले, 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर के शांत और खूबसूरत पर्यटन स्थल पहलगाम में…

By news desk 4 Min Read
Indian Railways की पहली ट्रेन 1853 में Bori Bunder से Thane तक

एक ट्रेन, 34 किलोमीटर… और 173 साल की कहानी: कैसे रेल पटरियों ने भारत को जोड़ा

नई दिल्ली/मुंबई, 17 अप्रैल 2026 — कभी आपने ट्रेन की खिड़की से…

3 Min Read

आंबेडकर जयंती पर विशेष: वोट बैंक नहीं, ये विरासत की जंग है!

भारतीय राजनीति में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का नाम एक शिखर…

6 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

144Hz डिस्प्ले और किलर गेमिंग फीचर्स
Trending Newsबाजार

Infinix का बड़ा धमाका! GT 50 Pro में मिलेगा 144Hz डिस्प्ले और किलर गेमिंग फीचर्स, जानें कीमत

गेमिंग के दीवानों के लिए इंतज़ार खत्म! Infinix ने अपने मोस्ट-अवेयटेड Infinix सीरीज “Infinix GT 50 Pro” को ग्लोबल मार्केट…

2 Min Read
'लाफ्टर शेफ्स' के सेट पर हुआ ‘रीयूनियन'
EntertainmentTrending News

14 साल का कोल्ड वॉर हु खत्म! मामी सुनीता के पैरों में गिरे कृष्णा, कश्मीरा ने भी मांगी माफी

बॉलीवुड का सबसे फेमस और लंबा चलने वाला 'फैमिली ड्रामा' की हैप्पी एंडिंग हो गई है। गोविंदा की वाइफ सुनीता…

3 Min Read
'डिज़्नीलैंड' वेकेशन लुक हुआ वायरल
EntertainmentTrending News

श्वेता तिवारी का ‘डिज़्नीलैंड’ वेकेशन लुक हुआ वायरल! व्हाइट क्रोशिया टॉप और बैगी ट्राउजर्स में सेट किए ‘फैशन गोल्स’

टीवी इंडस्ट्री की डीवा श्वेता तिवारी एक बार फिर अपने लुक्स को लेकर इंटरनेट पर छा गई हैं। उम्र को…

2 Min Read
WhatsApp में होने वाला है यह बड़ा बदलाव
Trending Newsअन्य

सावधान! आपके WhatsApp में होने वाला है यह बड़ा बदलाव, देख लें ये फीचर वरना रह जाएंगे पीछे!

अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो गेम खेलते वक्त या मूवी देखते वक्त बार-बार WhatsApp नोटिफिकेशन से…

2 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?